411 REFERENCE · Wikipedia
आप के आ जाने से
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आप के आ जाने से एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण ज़ी टीवी में 15 जनवरी 2018 से शुरू हुआ। इसमें सुहासी धामी और करन जोटवानी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
== कहानी ==
ये कहानी वेदिका (सुहासी धामी) और साहिल (करन जोटवानी) की है। साहिल अग्रवाल एक 24 साल का खुले दिल का लड़का है, जिसे 42 साल की विधवा, वेदिका माथुर से प्यार हो जाता है। वो जब वेदिका से अपने प्यार का इकरार करता है तो वेदिका परिवार वालों के विरोध और समाज के कारण फंस कर रह जाती है।
जब उन दोनों की शादी होने वाली होती है, तब वेदिका अपने जगह कम उम्र की निधि को ले आती है, जिसे साहिल के परिवार वाले बहू के रूप में चाहते थे। जब साहिल को पता चलता है कि वो वेदिका नहीं, बल्कि निधि है तो वो उखड़ सा जाता है और निधि को अपनी पत्नी मानने से इंकार कर देता है। इस धोके के कारण वो बड़ी अम्मा से भी नफरत करने लगता है।
निधि बस साहिल के पैसों के लिए उससे शादी किए रहती है और साहिल के उसे पत्नी न मानने पर वो उसके अच्छे दोस्त, करन के शराब के नशे का फायदा उठा कर उसके साथ सो जाती है और उसके बच्चे की माँ बन जाती है। वो ये दावा करती है कि इस बच्चे का बाप साहिल ही है।
== कलाकार ==
सुहासी धामी - वेदिका
करन जोटवानी - साहिल अग्रवाल
प्रियंका पुरोहित - भूमि (साहिल की दूसरी पत्नी)
साहिल कश्यप - तिवारी
गीता त्यागी - बिमला देवी
हेतल गड़ा - आर्य माथुर
जाहिदा परवीन - रेखा सिंह
आशीष दीक्षित - गुड्डू श्रीवास्तव
रेशा कोंकर - गौरी अग्रवाल
जन्नत जुबैर रहमानी - पंक्ति सिंह / अग्रवाल
मोहित डागा - गौतम
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==