Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुरग़ाब नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|मुरग़ाब नदी पर सन् १९०९ में रूसी साम्राज्य द्वारा बनाया गया हिन्दू कुश जल-विद्युत् स्टेशन (Гиндукушская ГЭС) मुरग़ाब नदी (फ़ारसी/पश्तो: ur مرغاب, अंग्रेज़ी: Murghab, रूसी: Мургаб) मध्य एशिया में एक ८५० किमी लम्बी नदी है। यह मध्य अफ़्ग़ानिस्तान में सफ़ेद कोह पर्वत-शृंखला में उत्पन्न होकर पश्चिमोत्तर दिशा में चलती है। यहाँ यह अफ़्ग़ानिस्तान के बादग़ीस प्रान्त के मुरग़ाब ज़िले से गुज़रती है जिसका नाम इसी नदी पर पड़ा है। वहाँ से यह तुर्कमेनिस्तान के काराकुम रेगिस्तान में जा पहुँचती है जहाँ मरी शहर के नख़लिस्तान (ओएसिस) में यह काराकुम नहर से जा मिलती है।Dictionary of Islamic Architecture, Andrew Petersen, Psychology Press, 1999, ISBN 978-0-415-21332-5, ... The city is located in the Merv oasis fed by the Murghab river ... कुल मिलकर मुरग़ाब नदी के जलसम्भर का क्षेत्रफल ४६,८८० वर्ग किमी है।http://cawater-info.net/afghanistan/resources_e.htm Surface water resources in North Afghanistan 6 मार्च 2012 https://web.archive.org/web/20120310185122/http://cawater-info.net/afghanistan/resources_e.htm 10 मार्च 2012 dead उच्चारण 'मुरग़ाब' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है। इन्हें भी देखें काराकुम नहर मरी, तुर्कमेनिस्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:मध्य एशिया की नदियाँ श्रेणी:अफ़्गानिस्तान की नदियाँ श्रेणी:तुर्कमेनिस्तान की नदियाँ श्रेणी:मध्य एशिया