411 REFERENCE · Wikipedia
चेंगदू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चेंगदू (चीनी: 成都 छंग2तू1, अंग्रेजी: Chengdu दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रान्त की राजधानी है। इसमें १,४०,४७,६२५ लोग रहते हैं (२०१० जनगणना के अनुसार)। यह शहर आर्थिक, यातायात और उद्योग की दृष्टि से पश्चिमी चीन के सब में महत्वपूर्ण नगरों में से है। सन् २००७ में चीन में निवेश पर किए गए एक अध्ययन में चेंगदू निवेश के लिए १० सब से अच्छे शहरों में से एक था। चीनी अख़बार 'चाइना डेली' के अनुसार चेंगदू रहने के लिए चीन का चौथा सब से अच्छा नगर है। प्राचीनकाल में चेंगदू चीन का हिस्सा नहीं बल्कि संभवतः एक 'सानशिंगदुई' नामक कांस्य युग संस्कृति का केंद्र था। इसपर चीन के चिन राजवंश ने ३१६ ईसापूर्व में क़ब्ज़ा कर के अपने साम्राज्य का भाग बनाया। चेंगदू अपने चायख़ानों के लिए प्रसिद्ध है और एक कहावत है कि 'सिचुआन के चायख़ाने दुनिया में सब से अच्छे हैं और चेंगदू के चायख़ाने सिचुआन में सबसे अच्छे हैं'।Chengdu: A City of Paradiseसितंबर 2021 InternetArchiveBot , Jack Quian, AuthorHouse, 2006, ISBN 978-1-4259-7590-6, ... 'The teahouses in Sichuan top the world, and those in Chengdu top Sichuan.' This widespread saying not only points out the status of Chengdu's teahouses but also the inseverable ties between Chengdu culture and tea ...
इन्हें भी देखें
सिचुआन प्रान्त
चायख़ाना
सन्दर्भ
2
श्रेणी:सिचुआन
श्रेणी:सिचुआन के शहर
श्रेणी:चीन के शहर