411 REFERENCE · Wikipedia
रॉस द्वीप, अंटार्कटिका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रॉस द्वीपRoss Island Ross Island Map USGS 250k.png रॉस द्वीप का मानचित्र रॉस द्वीप रॉस सागर 77 30 S 168 00 E scale:2000000 inline,title रॉस द्वीपसमूह 2460 एरेबस ज्वालामुखी 3794 किसी देश का भाग नहीं
यदी आप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में स्थित इसी नाम के द्वीप पर जानकारी ढूंढ रहे हैं तो रॉस द्वीप का लेख देखिये
रॉस द्वीप (Ross Island) अंटार्कटिका महाद्वीप के विक्टोरिया धरती क्षेत्र में स्थित एक ज्वालामुखीय द्वीप है, जिसे चार सक्रिय ज्वालामुखियों ने मिलकर बनाया है। यह द्वीप रॉस सागर की मैक्मरडो खाड़ी में स्थित है और अंटार्कटिका की मुख्यभूमि के समीप है। रॉस द्वीप अपने अद्वितीय भूगोल और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है।
भूगोल
मैक्मरडो खाड़ी का अधिकांश भाग बर्फ़ग्रस्त रहता है और मैक्मरडो हिमचट्टान इतनी चौड़ी है कि देखने से अक्सर रॉस द्वीप टापू न होकर अंटार्कटिका की मुख्यभूमि से जुड़ा हुआ धरती का अंश ही लगता है। इस द्वीप का क्षेत्रफल २,४६० वर्ग कि॰मी॰ (९५० वर्ग मील) है जिसमें से बहुत थोड़ा ही बर्फ़ से मुक्त है। ३,७९४ मीटर (१२,४४८ फ़ुट) ऊँचा एरेबस ज्वालामुखी (Mount Erebus) इसी द्वीप पर स्थित है और यह हमारे ग्रह का दक्षिणतम सक्रिय ज्वालामुखी है। ३,२३० मीटर (१०,५९७ फ़ुट) ऊँचा टेरर ज्वालामुखी (Mount Terror), जो मूर्छित है, भी यहीं खड़ा हुआ है। इनके अलावा बर्ड पर्वत (Mount Bird) और ऐबट पर्वत (Abbot Peak) इस द्वीप पर हैं और बर्ड पर्वत पर हिमानियाँ (ग्लेशियर) चलती हैं। अपने छोटे आकार के बावजूद, रॉस द्वीप की औसत ऊँचाई विश्व के अन्य किसी भी द्वीप से अधिक है।Antarctica and the Arctic Circle: A Geographic Encyclopedia of the Earth's Polar Regions, Andrew Jon Hund, ABC-CLIO, 2014, ISBN 9781610693936
इन्हें भी देखें
मैक्मरडो हिमचट्टान
रॉस सागर
सन्दर्भ
श्रेणी:अंटार्कटिका के द्वीप
श्रेणी:विक्टोरिया धरती
श्रेणी:दक्षिणध्रुवीय महासागर के द्वीप