Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऑरलैंडो नाइट क्लब गोलीबारी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऑरलैंडो नाइट क्लब गोलीबारी 1912 S Orange Ave 2.png नाइट क्लब ऑरलैंडो, फ्लॉरिडा 28 31 10.5 N 81 22 36.5 W region:US-FL_type:event inline,title 2016 06 12 रात 2 से सुबह 5 बजे के मध्य UTC−04:00 50 53 ओमर मतिन ऑरलैंडो नाइट क्लब गोलीबारी १२ जून २०१६ को हुआ था। जिसमें १९ वर्षीय उमर मतीन नामक आतंकवादी ने अमेरिका के पल्स नाइट क्लब में ५० लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। यह क्लब ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में स्थित एक समलैंगिक सभास्थल है। संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में यह सबसे भीषण गोलीबारी है, तथा ९/११ के उपरान्त १५ सालों में यहाँ सबसे बड़ा आतंकी हमला है।US में 9/11 के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, LGBT क्लब में फायरिंग में 53 की मौत उमर मतीन अफ़्ग़ान मूल का अमेरिकी नागरिक था। उसके पास बंदूक का लाइसेंस था, तथा वो डेमोक्रैटिक पार्टी का पंजीकृत सदस्य था।Orlando Shooting Suspect Identified As Omar Mateen, Registered Democrat Of Afghan Descent With Firearm License २०१५ में उमर मतीन के पिता सिद्दीकी मतीन ने तालिबान का समर्थन किया था, एवं तालिबान के विरुद्ध पाकिस्तानी सेना की कार्यवाही के कड़ी आलोचना की थी।Orlando shooting suspect’s father hosted a political TV show हमले से पहले ९११ आपातकालीन दूरभाष नंबर पर मतीन ने अपने आप को इस्लामी राज्य का सदस्य बताया था।Shooter pledged allegiance to ISIS before Florida massacre रात्रि के २ बजे मतीन ने क्लब के अंदर कई लोगों को मार डाला एवं बाकी को बंधक बना लिया। पुलिसकर्मी जल्दी ही घटनास्थल पर पहुँच गए, परन्तु बंधकों की सुरक्षा हेतु उन्होंने क्लब के अंदर प्रवेश नहीं किया। सुबह पांच बजे उन्होंने बंधकों को छुड़ाने का निर्णय ले लिया। जैसे ही वे क्लब के अंदर पहुंचे, मतीन ने और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने उसे मार डाला, तथा उत्तरजीवी बंधकों को छुड़ा लिया। ऑरलैंडो के महापौर के अनुसार अब तक ५० लोगों की मौत के पुष्टि की जा चुकी है, एवं ५३ लोग घायल हैं।फ्लोरिडा गोलीबारी : कम से कम 50 लोगों की मौत, 53 घायल सन्दर्भ श्रेणी:2016 में फ्लॉरिडा श्रेणी:2016 में आतंकवादी घटनायें