Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्रियोल भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

क्रियोल भाषा या सिर्फ़ क्रियोल (creole language) ऐसी स्थाई भाषा को कहते हैं जो दो या दो से अधिक भाषाओं के मिश्रण से पैदा हुई हो। इस कारण से इन्हें कभी-कभी खिचड़ी भाषाएँ भी कह दिया जाता है, हालाँकि यह किसी आम मिश्रण से बनी बोली से भिन्न होती हैं क्योंकि क्रियोलों के बोलने वाले इन्हें अपनी मातृभाषा के रूप में अपना लेते हैं और इनमें प्राकृतिक भाषाओं के लक्षण उपस्थित होते हैं। यह पिजिन से अलग होती हैं क्योंकि पिजिन बोलियाँ कई भाषा-समुदायों के एक साथ सम्पर्क होने पर भाषा-मिश्रण से अपसी तालमेल में प्रयोग होने लगती हैं उन्हें कोई भी समुदाय अपनी मातृभाषा के लिये प्रयोग नहीं करता।Hymes, D. H. (1971), Pidginization and Creolization of Languages, Cambridge University PressAnderson, Roger W., ed. (1983), Pidginization and Creolization as Language Acquisition, Rowley, MA: Newbury House क्रियोल भाषाओं के शब्द उनकी जननी भाषाओं से आते हैं, जिनमें अक्सर एक या दो प्रमुख होती हैं, मसलन मॉरीशस में बोली जाने वाली क्रीयोल में अधिकतर फ़्रान्सीसी और भोजपुरी के शब्द हैं। देखा गया है कि बहुत से शब्दों के उच्चारण व अर्थ मूल भाषाओं से बदल जाते हैं। इसी तरह क्रियोल भाषाओं के व्याकरण में भी अक्सर कई नवीनताएँ होती हैं जो जननी भाषाओं से अलग होती हैं।McWhorter, John H. (1998), "Identifying the creole prototype: Vindicating a typological class", Language (Language, Vol. 74, No. 4) 74 (4): 788–818, doi:10.2307/417003, JSTOR 417003 इन्हें भी देखें पिजिन अण्डमान क्रियोल हिन्दी सन्दर्भ 2 श्रेणी:पिजिन और क्रियोल