411 REFERENCE · Wikipedia
ओफियोलाइट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|इटली के उत्तरी एपिनाइन्स में ओफियोलाइट क्रम से प्राप्त पिलो लावा
ओफ़ियोलाइट पृथ्वी की महासागरीय भूपर्पटी और उसके नीचे मौजूद ऊपरी मैंटल का एक हिस्सा है जो ऊपर उठकर सतह पर आ गया है और अक्सर महाद्वीपीय भूपर्पटी की चट्टानों पर स्थित हो गया। कई पहाड़ी इलाकों में मौजूद इन चट्टानों की उत्पत्ति प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के आने तक अनिश्चित बनी रही।ओफ़ियोलाइट https://www.britannica.com/science/ophiolite ब्रिटानिका 16 जून 2026 en
महत्व
इनका बहुत महत्व इसलिए है क्योंकि ये आल्प्स और हिमालय जैसी पर्वत श्रृंखलाओं में पाए जाते हैं जहाँ ये उन पुराने महासागरीय द्रोणी के अस्तित्व का प्रमाण देते हैं जो अब निम्नस्खलन (एक टेक्टोनिक प्लेट का दूसरी के नीचे धंसने) की प्रक्रिया में खत्म हो चुके हैं। यह जानकारी प्लेट विवर्तनिकी के मुख्य आधारों में से एक थी और प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत तथा प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं को समझने में ओफ़ियोलाइट्स ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है।दिलेक वाई ऑफिओलाइट कॉन्सेप्ट एंड इट्स इवोल्यूशन https://rock.geosociety.org/net/gsatoday/archive/18/11/pdf/i1052-5173-18-11-4.pdf 2003 17 जून 2026
निर्माण
दुनिया के अधिकांश ओरोजेनिक बेल्ट में ओफियोलाइट्स की पहचान की गई है। हालाँकि ओफ़ियोलाइट बनने की प्रक्रिया के दो पहलुओं पर बहस चल रही है: इस क्रम की उत्पत्ति और ओफ़ियोलाइट के अपनी जगह पर पहुँचने का तरीका। एम्प्लेसमेंट वह प्रक्रिया है जिसमें कम घनत्व वाली महाद्वीपीय क्रस्ट के ऊपर अनुक्रम ऊपर उठता है।
समूह और संयोजन
ओफ़ियोलाइट्स मध्यजीवी महाकल्प की ओरोजेनिक बेल्ट में आम हैं जो टेथिस सागर के बंद होने से बनी थीं। आर्कियन और पुराप्राग्जीवी महाकल्प क्षेत्रों में ओफियोलाइट्स दुर्लभ हैं।लेटिनेन मार्टी नूरमी पेक्का ए. रामो ओ. टी. प्रीकैंब्रियन जियोलॉजी ऑफ फिनलैंड एल्सवियर 978-0-08-045759-8 https://books.google.co.in/books?vid=ISBN9780080457598&redir_esc=y 16 जून 2026 en ज़्यादातर ओफ़ियोलाइट्स को दो समूहों टेथियन और कॉर्डिलेरन में से किसी एक में बांटा जा सकता है।
इन्हें भी देखें
सागरतह
अतल मैदान
महासागरीय गर्त
सन्दर्भ
श्रेणी:प्लेट विवर्तनिकी
श्रेणी:आग्नेय शैलें
श्रेणी:सागरीय भूविज्ञान