Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मैल्कम फ्रेजर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250px|अपने कार्यकाल अंत के दौरान सन् 1982 में फ्रेजर जॉन मैल्कम फ्रेजर (John Malcolm Fraser; 21 मई 1930 – 20 मार्च 2015) ऑस्ट्रेलियाई राजनेता थे जो सन् 1975 से 1983 तक ऑस्ट्रेलिया के 22वें प्रधानमंत्री रहे। वो ऑस्ट्रेलिया की लिबरल पार्टी के नेता रूप में प्रधानमंत्री बने और ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहने के क्रम में चौथे स्थान पर हैं। फ्रेजर का पालन-पोषण उनके पिता के भेड़पालन केन्द्रों में हुआ। उनकी शिक्षा ऑक्सफोर्ड के मैग्डलेन कॉलेज में हुई जिसके बाद वो विक्टोरिया के पश्चिमी जिले में पारिवारिक संपत्ति संभालने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट आए। सन् 1954 में शुरुआती चुनावों में उन्हें हार का समाना करना पड़ा। इसके बाद वो सन् 1955 के संघीय चुनाव में वॉनन डिवीजन के संसद सदस्य के रूप में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए। उस समय उनकी आयु 25 वर्ष थी, जिससे वे संसद में चुने गए सबसे कम उम्र के लोगों में से एक बन गये। वो अब तक के ऑस्ट्रेलिया के सबसे आखिरी प्रधान मंत्री हैं जिन्होंने एक ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। सन् 1966 में जब हेरोल्ड होल्ट प्रधानमंत्री बने तो फ्रेजर को सेन्य मंत्री नियुक्त किया गया। होल्ट के लापता होने पर जॉन गॉर्टन प्रधानमंत्रीब बने और उनके कार्यकाल के समय फ्रेजर को शिक्षा एवं विज्ञान मंत्री (1968–1969) तथा रक्षा मंत्री (1969–1971) नियुक्त किया गया। सन् 1971 में फ्रेजर ने मंत्री पद से यह कहते हुये त्यागपत्र दे दिया कि गॉर्टन प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए अक्षम व्यक्ति हैं। इसके बाद विलियम मैकमहॉन प्रधानमंत्री बने और उनके कार्यकाल में फ्रेजर को पुनः उनका पुराना मंत्रालय शिक्षा एवं विज्ञान मिला। सन् 1972 के आम चुनाव में लिबरल-नेशनल गठबंधन की हार हो गयी। इसके बाद फ्रेजर ने लिबरल पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा और बिली स्नेडेन से हार गए। सन् 1974 के आम चुनाव में भी ​​पार्टी हार गई और उसके बाद फ्रेजर ने स्नेडेन के खिलाफ़ कदम उठाना शुरू कर दिया और अंततः मार्च 1975 में एक सफल चुनौती पेश की। विपक्ष के नेता के रूप में फ्रेजर ने व्हिटलैम सरकार को को अल्पमत में ला दिया और सन् 1975 का ऑस्ट्रेलियाई संवैधानिक संकट शुरू हो गया। इस संकट से निकलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल जॉन कर ने गफ विटलम को बर्खास्त कर दिया जो ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में उल्लेखनीय घटना थी। फ्रेजर अपने पूर्ववर्ती की बर्खास्तगी के बाद इस पद पर आसीन होने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बने हुए हैं। व्हिटलैम की बर्खास्तगी के बाद, फ्रेजर को पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। उनके गठबंधन ने सन् 1975 के चुनाव में भारी जीत हासिल की और 1977 एवं 1980 में वो पुनः निर्वाचित हुये। प्रधानमंत्री के रूप में फ्रेजर ने विदेशी मामलों में गहरी रुचि ली और अपने कई पूर्ववर्तियों की तुलना में अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अधिक सक्रिय थे। वो बहुसंस्कृतिवाद के प्रबल समर्थक थे और उनके कार्यकाल के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार गैर-श्वेत आप्रवासियों की बड़ी संख्या को स्वीकार किया, जिससे श्वेत ऑस्ट्रेलिया नीति प्रभावी रूप से समाप्त हो गई। उनकी सरकार ने विशेष प्रसारण सेवा (SBS) की भी स्थापना की। विशेष रूप से अपने कार्यकाल के अंतिम वर्षों में, फ्रेजर अपनी पार्टी के "शुष्क" आर्थिक तर्कवादी और राजकोषीय रूढ़िवादी गुट के साथ संघर्ष में आ गये। उनकी सरकार ने आर्थिक नीति में कुछ बड़े बदलाव किये। सन् 1983 का चुनाव हारने के बाद फ्रेजर ने राजनीति से संन्यास ले लिया। अपने राजनीतिक जीवन के बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ और राष्ट्रमंडल देशों के साथ सलाहकार पदों पर कार्य किया। इसके अतिरिक्त सन् 1990 से 1995 तक वो सहायता एजेंसी केयर के अध्यक्ष रहे। टोनी एबॉट को लिबरल पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने के बाद सन् 2009 में उन्होंने लिबरल पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फ्रेजर कई वर्षों से लिबरल्स की नीति दिशा के आलोचक रहे। फ्रेजर के प्रधानमंत्रित्व का मूल्यांकन मिश्रित रहा है। उन्हें आम तौर पर अल्पकालिक नेताओं की एक शृंखला के बाद देश में स्थिरता बहाल करने का श्रेय दिया जाता है और दक्षिण अफ्रीका में बहुसंस्कृतिवाद और रंगभेद के विरोध के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उनकी प्रशंसा की गई है। उनके पद पर आने की परिस्थितियाँ विवादास्पद बनी रही और कई लोगों ने उनकी सरकार को आर्थिक सुधार के लिए एक खोया हुआ अवसर माना। वो यूनाइटेड किंगडम की प्रिवी काउंसिल के सदस्य के रूप में "राइट ऑनरेबल" शैली के हकदार अंतिम ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री के रूप में उनका साढ़े सात वर्ष का कार्यकाल आस्ट्रेलियाई इतिहास में चौथा सबसे लंबा कार्यकाल है, इससे पहले केवल बॉब हॉक, जॉन हावर्ड और रॉबर्ट मेंजीस ही उनसे अधिक लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहे। शुरुआती जीवन जॉन मैल्कम फ्रेजर का जन्म 21 मई 1930 को ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया के मेलबॉर्न नगर के टूरक क्षेत्र में हुआ।रेडमॉण्ड एलिज़ाबेथ एम॰ सन् 2006 में ऑनलाइन प्रकाशित Sir Simon Fraser (1832–1919) https://adb.anu.edu.au/biography/fraser-sir-simon-399 ऑस्ट्रेलियन डिक्शनरी ऑफ़ बायोग्राफी 4 https://web.archive.org/web/20250114083439/https://adb.anu.edu.au/biography/fraser-sir-simon-399 14 जनवरी 2025 A grandson John Malcolm Fraser (1930-2015) was prime minister of Australia from 1975 to 1983. 1972Fraser & Simons (2011), p. 15.https://www.nytimes.com/2015/03/20/world/asia/malcolm-fraser-a-leader-given-power-during-crisis-in-australia-dies-at-84.html Malcolm Fraser, a Leader Given Power During Crisis in Australia, Dies at 84 स्टेक लियम 2015-03-20 दि न्यू यॉर्क टाइम्स 2025-03-14 https://web.archive.org/web/20230305040715/https://www.nytimes.com/2015/03/20/world/asia/malcolm-fraser-a-leader-given-power-during-crisis-in-australia-dies-at-84.html 5 मार्च 2023 en-US 0362-4331 live उनकी माँ का नाम उना आमोल्ड (विवाह पूर्व वूल्फ़) और जॉन नेवीले फ्रेसर के पुत्र थे। वो दो भाइयों में छोटे थे, उनके बड़े भाई लोरेन का जन्म सन् 1928 में हुआ था। सन्दर्भ स्रोत 2010 Simons Margaret Fraser Malcolm Malcolm Fraser: The Political Memoirs Melbourne University Publishing Limited (Miegunyah Press) https://books.google.com/books?id=CKiM6ycrAX8C&pg=PA72 978-0-522-85579-1 Simons & Fraser बाहरी कड़ियाँ Malcolm Fraser मैल्कम फ्रेजर https://web.archive.org/web/20220214091258/https://www.naa.gov.au/explore-collection/australias-prime-ministers/malcolm-fraser 14 February 2022 – ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री / ऑस्ट्रेलिया का नेशनल आर्काइव au डॉन मैकलियोड वान्नोन संसद सदस्य 1955–1983 डेविड हॉकर जिम फोर्ब्स रक्षा मंत्री 1966–1968 फिलिप लिंच जॉन गॉर्टन शिक्षा और विज्ञान मंत्री 1968–1969 निगेल बोवेन एल्लन फैरहॉल रक्षा मंत्री 1969–1971 जॉन गॉर्टन डेविड फैरबैर्न शिक्षा और विज्ञान मंत्री 1971–1972 2 गफ विटलम बिली स्नेडेन विपक्ष के नेता 1975 गफ विटलम ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री 1975–1983 बॉब हॉक बिली स्नेडेन लिबरल पार्टी के अध्यक्ष 1975–1983 एंड्रयू पीकॉक प्रतिनिधि सभा के फादरसंसद के फादरसर जेम्स किल्लेन और बिली सेन्डेन के साथ साझा विलियम मैकमहॉन सर जेम्स किल्लेन/सर बिली स्नेडेन 1982–1983 श्रेणी:1930 में जन्मे लोग श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्रेणी:२०१५ में निधन