411 REFERENCE · Wikipedia
प्रतापसिंह राणे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रतापसिंह रावजी राणे (जन्म 28 जनवरी 1939) गोवा राज्य के एक राजनीतिज्ञ हैं। उन्होने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में छह बार - 1980 से 1985, 1985 से 1989 तक, तीन महीनों के लिए 1990 में, 1994 से 1999 तक, 2005 में एक महीने और आखिरकार 2005–07 में कार्य किया है। वे गोवा राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं।
1970 के दशक के मध्य से राणे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे। इससे पहले महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी में वे एक प्रमुख नेता थे। एमजीपी में, 1972 की शुरुआत से, उनके पास कानून मंत्रालय सहित अन्य विभाग भी रहे।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
गोवा विधानसभा - मुख्यमंत्री प्रोफाइल, आधिकारिक संस्करण
7 बार मुख्यमंत्री, 50 साल से विधायक, जानें कौन हैं प्रताप सिंह राणे जिन्हें पीएम मोदी ने दी बधाई