411 REFERENCE · Wikipedia
प्रज्ञा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मानव के मन के अध्ययन के सन्दर्भ में, सत्य-असत्य की पहचान करने तथा समस्याओं के हल करने की मन की क्षमता को प्रज्ञा (intellect) कहते हैं। प्रज्ञा मन की वह क्षमता है जो सही निष्कर्ष पर पहुँचने में सहायक होती है।
प्रज्ञा तथा बुद्धि
आधुनिक मनोविज्ञान और तंत्रिका विज्ञान (न्यूरोसाइन्स) में, बुद्धि और प्रज्ञा दोनों ही किसी बात को समझने की मन की वे शक्तियाँ हैं। इनमें अन्तर यह है कि प्रज्ञा का सम्बन्ध तथ्यों (facts) से है जबकि बुद्धि का सम्बन्ध भावनाओं (feelings) से है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
बुद्धि
अन्तःप्रज्ञा (intution)
श्रेणी:बुद्धि