411 REFERENCE · Wikipedia
खेंट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खेंट (Ghent या Gant या Gent) लीज और शेल्ट (Lys and Sheldt) नदियों के मुहाने पर, ब्रुसेल्स से 31 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित नगर (स्थिति : 510 4’ और 30 42’ पू. द.)। यह बेल्जियम के लैंडर्स राज्य की राजधानी है। इसकी स्थापना 600 ई. में इस प्रांत के प्रथम काउंट द्वारा हुई। धीरे धीरे प्रसिद्धि प्राप्त करता हुआ, यह नगर 1400 ई. में उन्नति के शिखर पर पहुँच गया। इस काल से लेकर 400 वर्ष तक खेंट का इतिहास हिंसा, विप्लव और निरंतर युद्ध का रहा है और इसी काल में स्पेन, फ्रांस और आस्ट्रिया के अधीन रहते हुए इसने अपनी आर्थिक और औद्योगिक प्रभुता खो दी; लेकिन 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में यांत्रिक बुनाई द्वारा इसने पुन: अपनी औद्योगिक ख्याति प्राप्त कर ली।
1812 ई. में ब्रिटेन और नीदरलैंड के बीच खेंट की संधि हुई। काउंट्स का किला, गोथिज गिरजाघर, टाउनहाल तथा संत बाओ को बड़ा गिरजाघर प्राचीन वास्तुकला के स्मारक हैं। यह लिनेन और सूती वस्र के लिए संसार प्रसिद्ध है। बेल्जियम का दो तिहाई लिनेन यहाँ बुना जाता है। यह फूलों के लिए भी विख्यात है। यहाँ विश्वविद्यालय, संग्रहालय, कृषि संस्थान, रायल कंजर्वेटरी और रायल एकेडमी ऑव फाइन आर्टस् हैं।
बाहरी कड़ियाँ
Official website,
Official Tourist website, en fr de
Flanders Tourism Website, fr de
श्रेणी:बेल्जियम के नगर