411 REFERENCE · Wikipedia
तिएर्रा देल फ़ुएगो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तिएर्रा देल फ़ुएगो द्वीपसमूह Parc national de terre de feu2.JPG ओस्ते द्वीप का नज़ारा 300px South America southern tip pol.png 300px तिएर्रा देल फ़ुएगो द्वीपसमूह, ऊपर-दाएँ में फ़ाल्कलैंड द्वीप हैं प्रशांत महासागर, अन्ध महासागर डारविन पर्वत चिली क्षेत्र मागायानेस प्रान्त आन्तार्तिका चिलेना और तिएर्रा देल फ़ुएगो प्रान्त कोम्यून काबो दे ओरनोस, आन्तार्तिका, पोरवेनीर, प्रिमावेरा, तिमाउकेल आरजेन्टीना प्रान्त तिएर्रा देल फ़ुएगो >135,000 2010 चिलेई, आरजेन्टीनी, क्रोएशियाई, सेल्कनाम, यागान
तिएर्रा देल फ़ुएगो (Tierra del Fuego) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दक्षिणी कोने पर स्थित एक द्वीपसमूह है। इसका मुख्य द्वीप चिली और आरजेन्टीना में बंटा हुआ ४८,१०० वर्ग किमी क्षेत्रफल का इस्ला ग्रान्दे दे तिएर्रा देल फ़ुएगो नामक टापु है। इस बड़े मुख्य-द्वीप के अलावा तिएर्रा देल फ़ुएगो समूह में केप होर्न और दिएगो रामीरेस जैसे कई अन्य द्वीप हैं। तिएर्रा देल फ़ुएगो और पृथ्वी के दक्षिणतम महाद्वीप अंटार्कटिका के अंटार्कटिक प्रायद्वीप में केवल १,००० किमी की समुद्री दूरी है।Rounding the Horn: Being the Story of Williwaws and Windjammers, Drake, Darwin, Murdered Missionaries and Naked Natives, a Deck's Eye View of Cape Horn, Dallas Murphy, pg=PR11, Basic Books, 2009, ISBN 9780786738731, ... Antarctica is the nearest continental landmass, 600 miles south. The water between Cape Horn and the tip of the Antarctic Peninsula is called the Drake Passage, and to put it succinctly for now, no strip of ocean behaves more violently more often than the Drake ... पुर्तगाली खोजयात्रि फ़रदिनान्द मेगेलन सन् १५२० में तिएर्रा देल फ़ुएगो पहुँचने वाला पहला यूरोपीय था लेकिन यहाँ पर यूरोपीय मूल के लोगों का घुसपैठ १८५० के बाद ही शुरु हुआ जब यहाँ सोना मिला और ऊन और माँस के लिए भेड़-पालन आरम्भ हुआ। इस द्वीपसमूह के पूर्व में अन्ध महासागर और पश्चिम में प्रशान्त महासागर है।
इन्हें भी देखें
अंटार्कटिक प्रायद्वीप
सन्दर्भ
श्रेणी:तिएर्रा देल फ़ुएगो
श्रेणी:अर्जेण्टीना के द्वीप
श्रेणी:चिली के द्वीप
श्रेणी:प्रशांत महासागर के द्वीपसमूह
श्रेणी:अटलांटिक महासागर के द्वीपसमूह