Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिउड़ी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिउड़ी (Suri) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के बीरभूम ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। == विवरण == सिउड़ी मोर नदी से ५ कि॰मी॰ दक्षिण एक कंकड़ की पहाड़ी पर स्थित है। यहाँ तेल पेरने, दरी बुनने तथा निबार बनाने के उद्योग हैं। हर वर्ष जनवरी-फरवरी में यहाँ पशु-प्रदर्शनी होती है जिसमें पुरस्कार दिए जाते हैं। फर्नीचर भी यहाँ बनते हैं और निकटवर्ती गाँवों में सूती एवं रेशमी वस्त्र बुनने का काम होता है। यह शहर ब्रिटिश काल में बसा था। संथाल विद्रोह के समय यह संघर्ष का एक केन्द्र रहा था। १९वीं सदी के मध्य भाग में शहर में नगरपालिका बना था। यह शहर समुद्र की सतह से लगभग ७२ मीटर उँची है और छोटानागपुर के पठार के पूर्वी छोड़ में स्थित है। == इन्हें भी देखें == बीरभूम ज़िला == सन्दर्भ ==