411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तरी विषुवतरेखीय जलधारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तरी विषुवतरेखीय जलधारा, एक गर्म धारा है जो तीनों महासागरों - प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर - में पूर्व से पश्चिम की ओर विषुवत रेखा के उत्तर में बहती है। प्रशांत एवं अटलांटिक महासागरों में यह 5 से 20 अक्षांशों के बीच बहती है जबकि हिंद महासागर में यह महाद्वीपीयता से अधिक प्रभावित है और विषुवत रेखा के अधिक पास से होकर बहती है। इसकी उत्पत्ति का कारण इन क्षेत्रों में सन्मार्गी पुरवा पवनों को माना जाता है। ठीक ऐसी ही गर्म धारा पूर्व से पश्चिम की ही दिशा में दक्षिणी गोलार्ध में भी बहती है जिसे दक्षिणी विषुवतरेखीय जलधारा के नाम से जाना जाता है।
श्रेणी:महासागरीय धारायें
श्रेणी:अन्ध महासागर की सागरीय धारायें
श्रेणी:प्रशान्त महासागर की धारायें
श्रेणी:हिन्द महासागर की धारायें