Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पांढुरना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पांढुरना Pandhurna en पांढुरना India Madhya Pradesh 21.593 78.529 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति ज़िला पांढुरना राज्य मध्य प्रदेश देश 45479 2011 भाषाएँ प्रचलित हिंदी, मराठी, और गोंडी भारतीय मानक समय +5:30 पांढुरना (en Pandhurna no) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित एक नगर है, जो पांढुरना ज़िला का मुख्यालय है। यह नगर राष्ट्रीय राजमार्ग 47 (NH-47) तथा दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे मार्ग पर अवस्थित है। पांढुरना जाम नदी के तट पर बसा है, जिसके किनारे प्रतिवर्ष विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेला आयोजित किया जाता है।पांढुरना (Pandhurna) जानकारी https://www.aajtak.in/topic/pandhurna AajTak 27 March 2026 hi India Today भौगोलिक एवं आर्थिक स्थिति पांढुरना मध्य प्रदेश का एक प्रमुख नगर है, जहाँ कृषि मुख्य व्यवसाय है। क्षेत्र की काली मिट्टी संतरा एवं कपास की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती है, इसलिए यहाँ के किसान मुख्यतः ख़रीफ़ ऋतु में इन फ़सलों का उत्पादन करते हैं। इसके अतिरिक्त सोयाबीन, मूँगफली, फूलगोभी, चना और गेहूँ भी प्रमुख फ़सलें हैं। नगर में खाद्य तेल एवं कपास से संबंधित कई उद्योग स्थापित हैं। यहाँ तेल मिलें, कपास प्रसंस्करण इकाइयाँ तथा अन्य खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र स्थित हैं, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। भौगोलिक रूप से पांढुरना विदर्भ क्षेत्र के निकट स्थित है, जिसके कारण यहाँ हिंदी के साथ-साथ मराठी और गोंडी भाषाएँ भी प्रचलित हैं। पांढुरना क्षेत्र संतरे के उत्पादन के लिए भी जाना जाता है, जिनका व्यापार मुख्यतः नागपुर के बाज़ारों में किया जाता है। प्रशासनिक दृष्टि से पांढुरना नगर पालिका क्षेत्र को 30 वार्डों में विभाजित किया गया है, जिनके लिए प्रत्येक पाँच वर्ष में चुनाव आयोजित होते हैं। 2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार, पांढुरना नगर पालिका की कुल जनसंख्या 193,818 थी, जिसमें 100,657 पुरुष एवं 93,156 महिलाएँ शामिल थीं। 0–6 आयु वर्ग के बच्चों की जनसंख्या 4,986 थी, जो कुल जनसंख्या का लगभग 10.96% है। नगर का लिंगानुपात 937 है, जो मध्य प्रदेश के औसत 931 से अधिक है। बाल लिंगानुपात लगभग 959 है, जो राज्य के औसत 918 से अधिक है। पांढुरना की औसत साक्षरता दर 87.03% है, जो राज्य के औसत 69.32% से अधिक है; इसमें पुरुष साक्षरता दर 91.02% तथा महिला साक्षरता दर 82.76% है। प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल गोटमार मेला घोगरा जलप्रपात जामसावली हनुमान मंदिर (सौंसर) अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगाँव हवेली (सौंसर) साईं टेकड़ी मंदिर, पांढुरना छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, पांढुरना इन्हें भी देखें छिंदवाड़ा ज़िला पांढुरना ज़िला सौंसर लोधीखेड़ा संदर्भ श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर श्रेणी:पांढुरना ज़िला श्रेणी:पांढुरना ज़िले के नगर