411 REFERENCE · Wikipedia
काकनी स्कूल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|250px|thumb|ले हन्ट (Leigh Hunt) - अनुमान है कि वही काकनी स्कूल का मुख्य निन्दक था
काकनी स्कूल, स्काटलैंड के साहित्यालोचकों द्वारा लंदन के एक विशिष्ट लेखकवर्ग के लिए प्रयुक्त एक तिरस्कारपूर्ण अभिव्यक्ति थी। "काकनी' (Cockney) शब्द का प्रगोग सबसे पहले अंग्रेजी के प्रसिद्ध समालोचक लॉकहर्ट ने कीट्स की रचनाओं के लिए किया था। तत्पश्चात् १८१८ ई. "ब्लैकउड्स मैगज़ीन" में प्रकाशित एक धारावाहिक लेख का शीर्षक "काकनी स्कूल" के नाम से सामने आया। उक्त पत्रिका ने शेली तथा हैज़लिट को भी काकनी लेखकों की श्रेणी में रखा था, लेकिन आक्रमण, मुख्यतया ले हंट तथा कीट्स पर ही किया गया था। काकनी लेखकों को लेकर जो कुछ भी लिखा गया, उसमें न केवल उक्त लेखकों के कृतित्व अपितु व्यक्तित्व को भी निम्न तथा कुत्सित बताया गया है।
स्कूल, काकनी
स्कूल, काकनी
स्कूल, काकनी