411 REFERENCE · Wikipedia
रत्नेश पाण्डेय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रत्नेश पाण्डेय Ratnesh Pandey On The Top of The Mount Everest Peak .jpg पर्वतारोहण मोटरसाइकिल स्टंट राइडिंग, आइस क्लाइम्बिंग yes 1985 05 12 सतना, मध्य प्रदेश, भारत भारतीय IND माउंट एवरेस्ट (2016)माउंट दमावंद, माउंट सबलन (2016)Khushboo Joshi Reaching heights: MP mountaineer scales highest mountains of Iran https://www.hindustantimes.com/bhopal/reaching-heights-mp-mountaineer-scales-highest-mountains-of-iran/story-9IkFUo9iWIO1FfowhY4dUM.html हिंदुस्तान टाइम्स 24 सितंबर 2016माउंट एल्ब्रस (2018)माउंट किलिमांजारो, माउंट मेरू (2021)
रत्नेश पाण्डेय (जन्म 12 मई 1985) एक भारतीय पर्वतारोही हैं, जिन्होंने 2016 में विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। इन्होंने यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप समेत 10 देशों में 21 से अधिक पर्वत शिखरों पर सफलतापूर्वक आरोहण किया हैं। रत्नेश ने मोटरबाइक स्टंट के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाया है। उन्हें नवंबर 2016 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेल अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2022 में खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार ने इन्हें फिट इंडिया चैंपियन नियुक्त किया हैं।
प्रारंभिक जीवन
रत्नेश सतना, मध्य प्रदेश, भारत से हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक किया हैं।FATHER'S DAY: ये पिता बेटे को पहुंचाया 'शिखर' पर, खुद डूबा 'कर्ज' में https://www.patrika.com/news/satna/father-s-day-the-father-son-piped-up-peak-the-self-dipped-kerch-in-1327757 राजस्थान पत्रिका Hindi इन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स, मनाली में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्राप्त किया।Tiwari Nitesh मां से कहा- मरने नहीं कुछ करने जा रहा हूं और एवरेस्ट पर फहरा दिया तिरंगा https://www.patrika.com/news/bhopal/ratnesh-pandey-scales-worlds-highest-peak-1327888 राजस्थान पत्रिका 19 जून 2016
करियर
रत्नेश पाण्डेय ने 21 मई 2016 को माउंट एवरेस्ट फतह किया,http://thehitavada.com/Encyc/2016/5/25/Bhagwan-Singh,-Ratnesh-Pandey-unfurl-tricolour-on-Mount-Everest.aspx Bhagwan Singh, Ratnesh Pandey unfurl tricolour on Mount Everest 25 मई 2016 द हितवाद 10 नवंबर 2022 15 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181215221940/http://thehitavada.com/Encyc/2016/5/25/Bhagwan-Singh,-Ratnesh-Pandey-unfurl-tricolour-on-Mount-Everest.aspx deadTwo Madhya Pradesh mountaineers scale Everest https://www.sportskeeda.com/mountaineering/two-madhya-pradesh-mountaineers-scale-everest स्पोर्ट्सकीड़ा 25 मई 2016 जहाँ उन्होंने माउंट एवरेस्ट के शिखर पर प्रथम बार भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन गाकर इतिहास रचा।Ratnesh sets record by singing national anthem on Everest http://www.dailypioneer.com/state-editions/bhopal/ratnesh-sets-record-by-singing-national-anthem-on-everest.html द पाइअनीर 24 सितंबर 2016 10 नवंबर 2022 10 नवंबर 2022 https://web.archive.org/web/20221110191241/https://www.dailypioneer.com/state-editions/bhopal/ratnesh-sets-record-by-singing-national-anthem-on-everest.html dead सितंबर 2016 में, पाण्डेय ने इंटरनेशनल क्लाइंबिंग एंड माउंटेनियरिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित एक पर्वतारोहण अभियान में ईरान के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट दमावंद और इसके तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत माउंट सबलान पर चढ़ाई की।मिश्रा सुरेश सतना के रत्नेश ने ईरान की सबसे ऊंची चोटी में फहराया तिरंगा, 18000 फिट तय की दूरी https://www.patrika.com/news/satna/satna-ratnesh-pandey-iran-s-highest-peak-sbalan-1421787 राजस्थान पत्रिका 16 अक्टूबर 2016
अप्रैल 2015 नेपाल भूकम्प के वजह से वो एवरेस्ट चढ़ने में असफल रहे, जहाँ उनके साथ के 21 पर्वतारोहियों की मौत हो गई। तूफान में फंसने से उनका दल से संपर्क टूट गया। उस दौरान हुए हादसे में तीन दिन बाद नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर द्वारा रत्नेश को सुरक्षित बेस कैंप लाया गया था।Sharma Gopal Wilkes Tommy Paying the ultimate price on Everest https://www.iol.co.za/news/world/paying-the-ultimate-price-on-everest-2025951 इंडिपेंडेंट अनलाइन 25 मई 2016 फिर वर्ष 2016 में पुनः प्रयास के बाद उन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह करने में सफलता हासिल की।एवेरेस्ट पर फंसा सतना का रत्नेश http://epaper.patrika.com/c/5129439 राजस्थान पत्रिका 27 अप्रैल 2015 10 नवंबर 2022 15 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20181015042231/http://epaper.patrika.com/c/5129439 dead सुरक्षित नीचे उतारा गया रत्नेश को http://epaper.patrika.com/c/5129401 राजस्थान पत्रिका 28 अप्रैल 2015 सतना 10 नवंबर 2022 15 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20181015042155/http://epaper.patrika.com/c/5129401 dead
5 दिसंबर 2015 को रत्नेश ने इंदौर में 32.3 किलोमीटर मोटरसाइकल की सीट के ऊपर खड़े होकर और दोनों हाँथ छोड़कर बाइक चलाई। दूसरी बार, उन्होंने बाइक के जरिए बगैर रुके 175 सर्किल बनाए। इसके अलावा उन्होंने पीछे की ओर मुँह करके बिना हैंडल पकड़े 14 किलोमीटर मोटर साइकिल चलाई है। मोटरसाइकिल की सीट पर खड़े होकर सबसे लंबी लगातार सवारी करने के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इनका नाम आया।Longest continuous ride standing on the seat of a motorcycle http://www.guinnessworldrecords.com/world-records/longest-continuous-ride-standing-on-the-seat-of-a-motorcycle 14 अक्टूबर 2018 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्सMP के पहले पर्वतारोही के नाम एक और रिकॉर्ड:7 देशों की चोटियों पर चढ़ने वाले रत्नेश फाउंडेशन को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, कोरोनाकाल में 500 मवेशियों को रोजाना खिला रहे थे भोजन https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/ratnesh-pandey-foundation-who-climbed-the-peaks-of-7-countries-got-the-world-book-of-records-was-giving-food-to-500-cattle-daily-during-the-corona-period-128577059.html दैनिक भास्कर 2021
अगस्त 2018 में, रत्नेश ने दो बार माउंट एल्ब्रस (18,511 फीट) पर चढ़ाई की, साथ ही पूर्वी और पश्चिमी चोटियों पर भारत का ध्वज और मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण विभाग का झंडा फहराया।Bhopal: Mountaineer Ratnesh Panday scales Mount of Elbrus http://www.freepressjournal.in/bhopal/bhopal-mountaineer-ratnesh-panday-scales-mount-of-elbrus/1339547 फ्री प्रेस जर्नल 21 अगस्त 2018 इन्होंने निहाल सरकार के साथ इटली में आयोजित UIAA आइस क्लाइंबिंग वर्ल्ड कप 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व किया।मिश्रा सुरेश ICE क्लाइम्बिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार भाग लेगी इंडियन टीम https://www.patrika.com/satna-news/first-time-in-hstory-indian-team-participate-on-world-ice-climbing-championship-in-switzerland-1476321/ राजस्थान पत्रिका रत्नेश ने 14 जुलाई 2021 को 14,980 फीट ऊंचे माउंट मेरु और 21 जुलाई 2021 को 19,340 फीट ऊंचे माउंट किलिमंजारो, तंजानिया की चढ़ाई की।स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले MP के बेटे ने किया कमाल, अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा https://zeenews.india.com/hindi/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/trending-news/mountaineer-ratnesh-pandey-conquered-kilimanjaro-and-mount-meru-highest-peak-of-africa-continent-mpap/964935 जी न्यूज 14 अगस्त 2021
एक प्रशिक्षक के रूप मे अक्टूबर 2020 में रत्नेश ने प्रथम किन्नरों के दल को पर्वतारोहण कराया। 25 किन्नरों के दल को हिमालय के शिखर पर चढ़ाया था जिसकी आधिकारिक पुष्टि भारतीय पर्वतारोहण संस्थान, दिल्ली ने की। इस अभियान को पाण्डेय ने किन्नर अखाड़ा की अध्यक्ष आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर कमीशन के आर्यन पाशा के साथ मिलकर पूर्ण किया।हिमालय के शिखर पर सतना के रत्नेश:पहले किन्नर और अब दिव्यांगों को चढ़ाया माउंट यूनाम पर्वत, 10 दिन में 20,300 फीट ऊंचे हिमालय को किया फतह https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/madhya-pradesh-rewa-mountaineer-climb-himalayas-mount-yunam-peak-with-divyang-129012360.html दैनिक भास्कर 2021
वर्ष 2021 में हरियाणा के स्कूली शिक्षा विभाग के पर्वतारोहण अभियान में सहभागिता निभाते हुए 25 दिव्यांगों को सफलता पूर्वक पर्वतारोहण कराया। रत्नेश के कार्यों को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।नीरज कुमार सतना के रत्नेश पाण्डेय के रिकॉर्ड को मिला सम्मान, केंद्रीय मंत्री ने सर्टिफिकेट देकर बढ़ाया मान https://www.indiatv.in/madhya-pradesh/mp-news-satna-ratnesh-pandey-s-record-got-respect-union-minister-honor-by-giving-certificate-2022-08-19-875418 इंडिया टीवी 19 अगस्त 2022
अन्य कार्य
पाण्डेय विभिन्न सामाजिक कार्यों से भी जुड़ें हैं। उन्होंने रत्नेश पाण्डेय फाउंडेशन की स्थापना की हैं। कोरोना काल में प्रतिदिन 500 मवेशियों को भोजन कराने के लिए चौथे अवॉर्ड के रूप में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स प्राप्त हुआ।
कोविड-19 विश्वमारी की दूसरी लहर में अपने माता पिता को खो चुकी एक युवती को होम लोन चुकाने के लिए रत्नेश पाण्डेय फाउंडेशन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। रतलाम के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की पहल पर पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय ने अपने फाउंडेशन की ओर से 5 लाख 48 हजार रुपए का चेक सौंपा है।होम लोन चुकाने के लिए रत्नेश पांडे फाउंडेशन ने दिए 5 लाख 48 हजार रुपए, कलेक्टर को सौंपा चेक https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/to-repay-the-home-loan-ratnesh-pandey-foundation-gave-5-lakh-48-thousand-rupees-check-handed-over-to-the-collector-129749406.html दैनिक भास्कर 2 मई 2022
2021 में रत्नेश ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के जनजागरण के लिए 'यूथ फॉर राम कैम्पेन' के अंतर्गत 10 हजार किलोमीटर की मोटरसाइकिल रैली निकाली। इसमे चित्रकूट से 11 जनवरी को निकलकर मध्यप्रदेश के सम्पूर्ण जिलों से होते हुए अयोध्या 18 फरवरी को पँहुची।भगवान राम की कर्मभूमि से जन्मभूमि की जनजागरण यात्रा लेकर रविवार को उज्जैन पहुंचे एवरेस्ट विजेता रत्नेश https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/everest-winner-ratnesh-arrived-in-ujjain-on-sunday-after-taking-a-public-awakening-journey-from-lord-karmas-land-to-his-birthplace-128204197.html दैनिक भास्कर 7 फरवरी 2021एवरेस्ट विजेता रत्नेश पांडे पहुंचे निवाड़ी, यूथ फॉर राम अभियान से कराया परिचय https://www.etvbharat.com/hindi/madhya-pradesh/state/niwari/everest-winner-ratnesh-pandey-with-ram-mandir-janajagaran-yatra-arrives-in-niwari-for-youth-for-ram-campaign/mp20210115155329443 ईटीवी भारत 15 जनवरी 2021
पुरस्कार और सम्मान
नवंबर 2016 में, रत्नेश पाण्डेय को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेल अलंकरण पुरस्कार प्राप्त हुआ।CM honours sportspersons with 'Shikhar Khel Alankaran samman' http://www.dailypioneer.com/state-editions/bhopal/cm-honours-sportspersons-with-shikhar-khel-alankaran-samman.html डेली पाइअनीर 11 नवंबर 2016 10 नवंबर 2022 12 नवंबर 2022 https://web.archive.org/web/20221112052936/https://www.dailypioneer.com/state-editions/bhopal/cm-honours-sportspersons-with-shikhar-khel-alankaran-samman.html deadसिंधु की मौजूदगी में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण https://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-pinnacle-sports-ornamentation-outstanding-players-in-the-presence-of-the-indus-848223 दैनिक जागरण नई दुनिया 10 नवंबर 2016
मध्य प्रदेश सरकार ने 2015 में रत्नेश को मध्य प्रदेश राज्य का प्रथम आधिकारिक पर्वतारोही घोषित किया था।
रत्नेश को मध्य प्रदेश सरकार की सतना स्मार्ट सिटी ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया, और वें खेल, शिक्षा पर ध्यान देने के साथ राज्य के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों से जुड़े हैं।
अप्रैल 2017 में, उन्हें असम पर्यटन विकास निगम द्वारा अंबुबाची मेले के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया।राज्यपाल से मिला असम पयर्टन विभाग का दल http://upgovernor.gov.in/upgovernor.gov.in/Press%20Note/2017-05-24%20Hindi%20Press%20Note.pdf upgovernor.gov.in 24 मई 2017
अक्टूबर 2022 में खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया चैंपियन नियुक्त किया गया।इंदौर के पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय बने फिट इंडिया चैंपियन, खेल मंत्रालय ने की घोषणा https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/indore-indores-mountaineer-ratnesh-pandey-became-fit-india-champion-sports-ministry-announced-7856863 नई दुनिया 3 अक्टूबर 2022
इन्हें भी देखें
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले भारतीय
सन्दर्भ
30em
श्रेणी:1985 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:पर्वतारोही
श्रेणी:एवरेस्ट के पर्वतारोही