Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भाषा नियोजन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

किसी क्षेत्र की एक या कई भाषाओं के कार्य, संरचना एवं अर्जन को योजनाबद्ध ढँग से प्रभावित करना भाषा नियोजन (Language planning) कहलाता है। Kaplan B., Robert, and Richard B. Baldauf Jr. Language Planning from Practice to Theory. Clevedon: Multilingual Matters ltd., 1997 प्राय यह कार्य सरकार द्वारा किया जाता है किन्तु अनेकों अ-सरकारी संस्थाएँ एवं व्यक्ति भी इसमें भाग लेते हैं। प्रायः भाषा-नियोजन के अन्तर्गत निम्नलिखित कार्य आते हैं- (1) कॉर्पस नियोजन (Corpus planning) -- नये शब्दों, अभिव्यक्तियों का सृजन, भाषा का मानक निर्माण (जैसे वर्तनी और व्याकरण), शब्दकोश निर्माण, भाषायी शुद्धता को प्रोत्साहन आदि। (2) प्रतिष्‍ठा नियोजन (स्टैटस प्लानिंग) -- किसी भाषा को राजभाषा का दर्जा देना, पहले केवल बोली जाने वाली भाषा के लिये लिपि का विकास/निर्धारण आदि। (3) अर्जन नियोजन (Acquisition planning) -- भाषा का शिक्षण, भाषा को सीखने और सिखाने को आसान बनाना आदि। सन्दर्भ इन्हें भी देखें राजभाषा समाजभाषाविज्ञान भाषाई साम्राज्यवाद भाषावसान केन्द्रीय हिन्दी संस्थान वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग बाहरी कडियाँ भाषा-नियोजन और राजभाषा हिन्दीसितंबर 2021 InternetArchiveBot (डॉ जे आत्माराम) शब्दावली निर्माण का कार्य भाषा नियोजन का ही एक अंगजून 2020 InternetArchiveBot : श्याम टोरका‎ श्रेणी:भाषा