411 REFERENCE · Wikipedia
रीमा दास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
The President, Shri Ram Nath Kovind presenting the Swarna Kamal Award to the director Rima Das, for best Assamese feature film – VILLAGE ROCKSTARS, at the 65th National Film Awards Function, in New Delhi (cropped).JPG रीमा दास वर्ष 1982 असम, भारत भारतीय फिल्म निर्देशक, फिल्म निर्माता व पटकथा लेखक
रीमा दास एक फिल्म निर्देशिका है| इन्हें इनकी असमिया भाषा की फिल्म विलेज रॉकस्टार्स के लिए बेहद प्रसिद्धि प्राप्त हुई है| विलेज रॉकस्टार्स ने 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारराष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली 'विलेज रॉकस्टार्स'- आज तक में बेस्ट फीचर फिल्म के पुरस्कार के साथ-साथ भारत की तरफ से ऑस्कर में नामांकित की गई है।असमिया फिल्म विलेज रॉकस्टार्स आस्कर के लिए नामित- दैनिक जागरण]
व्यक्तिगत जीवन
रीमा दास का जन्म वर्ष 1982 में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। छायागांव, असम के राजकीय माध्यमिक विद्यालय से रीमा ने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कॉटन कॉलेज, गुवाहाटी से समाजशास्त्र में स्नातक की है और पुणे विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सोशियोलॉजी की डिग्री प्राप्त की है। वह एक अभिनेता बनना चाहती थीं। एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा कि जब वह केवल छह वर्ष की थीं, तब उन्होंने पहली बार मंच पर अभिनय किया था।
कैरियर
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण किया, लेकिन वह अभिनय और फिल्म निर्माण के लिए जाना चाहती थी। जिसके चलते वह मुंबई गईं। अभिनय में अपना सिक्का आजमाने के लिए रीमा मुंबई आ गई और अपने शुरुआती दिनों में कुछ नाटकों में अभिनय करना शुरू किया। जिसके चलते उन्होंने एक नाटक प्रेमचंद द्वारा लिखित “गोदान” का पृथ्वी थिएटर में मंचन किया। लेकिन जल्द ही उन्होंने महसूस किया कि अभिनय क्षेत्र में कम काम के अवसर हैं। इसके लिए उन्होंने अभिनय करना बंद करके फिल्म निर्देशन करना शुरू किया।
रीमा ने लेख पढ़ने और ऑनलाइन वीडियो देखकर फिल्म निर्माण करने के कुछ महत्वपूर्ण गुर सीखे। प्रसिद्ध निर्देशकों की फिल्मों को देखकर उन्होंने फिल्म निर्देशन करने का मन बनाया।
प्रमुख फिल्में
बतौर निर्माता
वर्ष फ़िल्म टिप्पणी2017 विलेज रॉकस्टार्स असमिया भाषा
बतौर निर्देशक
वर्ष फ़िल्म टिप्पणी2017 विलेज रॉकस्टार्स असमिया भाषा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
असमिया फ़िल्म 'विलेज रॉकस्टार्स' ऑस्कर पुरस्कार 2019 के लिए नामित- डीडी न्यूज
भारत से 'विलेज रॉकस्टार्स' जाएगी ऑस्कर्स- नवभारत टाइम्स
रीमा दास की प्रोडक्शन एवं डायरेक्शन में बनी विलेज रॉकस्टार्स- दैनिक भास्कर
श्रेणी:फ़िल्म निर्माता
श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक