Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बीजू पटनायक विमानक्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भुवनेश्वर विमानक्षेत्र भुवनेश्वर में स्थित है। इसका ICAO कोडहै VEBS और IATA कोड है BBI। यह एक नागरिक हवाई अड्डा है। यहां कस्टम्स विभाग उपस्थित नहीं है। इसका रनवे पेव्ड है। इसकी प्रणाली यांत्रिक है। इसकी उड़ान पट्टी की लंबाई 7300 फी. है। बीजू पटनायक हवाई अड्डा जिसे भुवनेश्वर हवाई अड्डा भी कहते हैं, भुवनेश्वर उड़ीसा में स्थित है, इस राज्य का एक मात्र मुख्य हवाई अड्डा है, इसका नाम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के नाम पर रखा गया है जो ख़ुद एक पायलेट थे। == प्रस्तावित विस्तार == इस राज्य के तीव्र विकास तथा औधयोगीकरण की संभावना को ध्यान में रखते हुए इस अड्डे का विस्तार करने की योजना प्रस्तावित है, २०१० तक इसे अंतररास्ट्रीय उड़ानों हेतु खोल दिया जायेगा। इस हेतु यहाँ 50 करोड़ डालर का निवेश किया जायेगा। राज्य सरकार ने इस हेतु आवश्यक भूमि भी अधिग्रहित कर ली है, अपने नए रूप में यह अड्डा बोइंग 747 विमान को भी संभाल सकेगा, इस अड्डे पे सभी मानक सुविधाए मौजूद रहेंगी, जैसे एकसरे मशीन, एयरोब्रिज आदि। == उपलब्ध उडाने == इंडियन एयरलाइन रायपुर, दिल्ली, मुम्बई। इंडिगो एयरलाइन दिल्ली, हैदराबाद, मुम्बई। जेटलाइट दिल्ली कोलकाता। किंगफिशर रेड बैगलोर, मुम्बई, कोलकाता, दिल्ली। == बाहरी कडिया == बीजू पटनायक विमानक्षेत्र (आधिकारिक भाविप्रा जालस्थल से) VEBS विमानक्षेत्र सूचना वर्ल्ड एयरपोर्ट डाटा पर। आंकड़े अक्टूबर २००६ तक अद्यतित। == सन्दर्भ ==