411 REFERENCE · Wikipedia
दिलजीत दोसांझ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Diljit-Dosanjh-and-others-grace-Rising-Star-2-Uthao-Soch-Ki-Deewar-3.jpg(2).edit1 (cropped).jpg ਦਿਲਜੀਤ pa गायक, अभिनेता दिलजीत सिंह दोसांझ ६ जनवरी १९८४ दोसांझ कलां, जालंधर, पंजाब, भारत पंजाबी, हिन्दी गायकअभिनेतानृत्यकलाकार टीवी एंकर २०००–वर्तमान धरम सेवा, स्पीड रिकॉर्ड्स गुरदास मान, हनी सिंह, बादशाह, गिप्पी ग्रेवाल, मीका सिंह http://www.iamdiljitdosanjh.com/
दिलजीत सिंह दोसांझ (जन्म 6 जनवरी 1984),ABOUT DILJIT http://www.diljitdosanjh.in/about-us.html ७ जनवरी २०१४ https://web.archive.org/web/20130823002613/http://www.diljitdosanjh.in/about-us.html 23 अगस्त 2013 dead पंजाबी और हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एवं गायक है।https://timesofindia.indiatimes.com/city/jaipur/diljit-dosanjh-and-neeru-bajwa-shoot-for-a-wedding-sequence-in-rajasthan/articleshow/66487474.cms?utm_source=twitter.com&utm_medium=social&utm_campaign=TOICitiesNews Diljit Dosanjh and Neeru Bajwa shoot for a wedding sequence in Rajasthan 3 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181104085359/https://timesofindia.indiatimes.com/city/jaipur/diljit-dosanjh-and-neeru-bajwa-shoot-for-a-wedding-sequence-in-rajasthan/articleshow/66487474.cms?utm_source=twitter.com&utm_medium=social&utm_campaign=TOICitiesNews 4 नवंबर 2018 live उन्होंने बहुचर्चित हिंदी फिल्म उड़ता पंजाब, सूरमा एवं ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्म जट्ट एंड जूलिएट (भाग १ और २), पंजाब 1984, सरदार जी (भाग १ और २), सुपर सिंह, अंबरसरीया जैसी सुपरहिट फिल्मों में भूमिका निभायी। दिलजीत ने 2020 में बिलबोर्ड द्वारा सोशल 50 चार्ट में प्रवेश किया।
प्रारंभिक जीवन
दिलजीत का जन्म ६ जनवरी १९८४ को पंजाब के जालंधर जिले में स्थित दोसांझ कलां गाँव में सिख जट्ट(जाट) सिक्ख परिवार में हुआ।
करियर
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त एवं ऐतिहासिक तथ्य दर्शानेवाली दिग्दर्शक अनुराग सिंह की पंजाबी फ़िल्म पंजाब 1984 में किये उम्दा अभिनय की वजह से दिलजीत के लिए हिन्दी फ़िल्मों के रास्ते खुल गए।
निर्देशक अभिषेक चौबे की बहुचर्चित हिंदी फ़िल्म उड़ता पंजाब में प्रमुख भूमिका द्वारा दिलजीत ने बॉलिवुड में कदम रखा। इस फिल्म में दिलजीत द्वारा किये गए अभिनय को काफी नवाज़ा गया। उन्हें इस किरदार के लिए फिल्मफेअर एवं आईफा एवार्ड के 'बेस्ट डेब्यू एक्टर' का पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अलावा उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ हिन्दी फ़िल्म फिल्लौरी में अभिनय किया।
पूर्व भारतीय हाकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित और शाद अली के दिग्दर्शन में बनी फिल्म सूरमा में दिलजीत ने संदीप सिंह का किरदार निभाया।
दिलजीत द्वारा हिंदी फिल्म उड़ता पंजाब में गाये गए 'इक कुड़ी' गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही उन्होंने अन्य कई हिंदी एवं पंजाबी फिल्मों में गीत गाये, जैसेकि 'तेरे नाल लव हो गया', मेरे डैड की मारूती, यमला पगला दिवाना २, राबता, जब हैरी मेट सेजल इत्यादि।
फिल्मों की सूची
हिन्दी
वर्ष
नाम
भूमिका
सहकलाकार2016उड़ता पंजाबसरताजकरीना कपूर , शाहिद कपूर , आलिया भट्ट2017फिल्लौरीरूप लाल फिल्लौरीअनुष्का शर्मा2018वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म)तेजीसोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, रितेश देशमुख, लारा दत्ता, बोमन ईरानी2018सूरमाहाकी खिलाडी संदीप सिंहतापसी पन्नू, अंगद बेदी, सतीश कौशिक2019अर्जुन पटियालाअर्जुन पटियालाकृति सैनॉन, वरुण शर्मा2019गुड न्यूज़हनी बत्राअक्षय कुमार, करीना कपूर, कायरा आडवाणी2020सूरज पे मंगल भारीमंगल सिंहफ़ातिमा सना शेख, मनोज बाजपेयी2024अमर सिंह चमकीला2025पंजाब '95अर्जुन रामपाल
पंजाबी
वर्ष
नाम
भूमिका
सहकलाकार2011द लायन ऑफ पंजाबअवतारपूजा टंडन, गुरप्रीत घुग्गी2011जिने मेरा दिल लुटेयागुरनूर गिप्पी ग्रेवाल, नीरू बाजवा2012जट्ट एंड जूलिएटफतेह सिंह नीरू बाजवा, उपासना सिंह2013साडी लव स्टोरीराजवीर/बिल्ला सुरवीन चावला, अमरिंदर गिल2013जट्ट एंड जूलिएट 2हेड कांस्टेबल/इंस्पेक्टर फतेह सिंह नीरू बाजवा, भारती सिंह2014डिस्को सिंहलाटू सुरवीन चावला, अमरिंदर गिल2014पंजाब 1984शिवजीत सिंह मान किरण खेर, सोनम बाजवा2015मुख्तियार चड्ढामुख्तियार चड्ढा ओशिन ब्रार2015सरदारजीजग्गी नीरू बाजवा2016सरदारजी 2जग्गी / अथरासोनम बाजवा, मोनिका गिल2016अंबरसरीयाजट्ट अंबरसरीयानवनीत कौर ढिल्लों, लॉरेन गॉटलिब2017सुपर सिंह (२०१७ फ़िल्म)सज्जन / सुपर सिंहसोनम बाजवा, पवन मल्होत्रा2017सज्जन सिंह रंगरूटसज्जन सिंहसुनंदा शर्मा, योगराज सिंह2019छडाचड़तानीरू बाजवा2020जोड़ीनिमरत खैरा
लघु फिल्म
वर्ष
नाम
भूमिका
सहकलाकार 2015 इश्क हाज़िर है युवराज वामिका गब्बी
विज्ञापन
दिलजीत को कई प्रख्यात कंपनियों द्वारा अपने विज्ञापन के लिए ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अनुबंधित किया गया है। जैसे कोका कोला, फ्लिपकार्ट, नेस्ले मैगी, नेस्ले बार वन, एफबीबी जैसी कंपनियाँ शामिल है।
स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी के ४ थे। संस्करण के लिए दिलजीत को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया, जिसमें उन्होंने थीम गाना "असली पंगा" गाया है।
इन्हें भी देखें
राना दग्गुबाटि
मेहरीन पीरज़ादा
नीरू बाजवा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Diljit Dosanjh दिलजीत दोसांझ
whose salary is around 16 million dollars, bullaa.com https://web.archive.org/web/20240522211143/https://bullaa.com/ 22 मई 2024
4362492
श्रेणी:1984 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:पंजाबी गायक
श्रेणी:पंजाबी फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:जालंधर के लोग
श्रेणी:भारतीय अभिनेता
श्रेणी:हिन्दी अभिनेता
श्रेणी:बॉलीवुड