411 REFERENCE · Wikipedia
द डार्क नाईट राइसेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द डार्क नाईट राइसेस Dark knight rises poster.jpg पोस्टर क्रिस्टोफ़र नोलन क्रिस्टोफर नोलनएमा थॉमसचार्ल्स रोवन क्रिस्टोफर नोलनजॉनाथन नोलन डेविड एस. गोयरक्रिस्टोफर नोलन क्रिश्चियन बेलमाइकल केनगैरी ऑल्डमनएना हैथवेटॉम हार्डीमारियोन कोटिलार्डजोसफ़ गॉर्डन-लेविटमॉर्गन फ्रिमैन हांस ज़िमर वाली फिस्टर ली स्मिथ लिजेंड्री पिक्चर्ससिनकॉपी फ़िल्म्सडीसी कॉमिक्स वॉर्नर ब्रदर्स 2012 7 16 New York City 2012 07 20 United Kingdom 2012 07 20 United States 165 मिनट संयुक्त गणराज्य
संयुक्त राष्ट्र अंग्रेज़ी $250–300 मिलियन (gross)
$230 मिलियन (net) $1.085 बिलियन
द डार्क नाईट राइसेस (The Dark Knight Rises) २०१२ की ब्रिटिश-अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है जिसे क्रिस्टोफर नोलन ने निर्देशित किया है, तथा अपने भाई जाॅनाथन नोलान के साथ, डेविड एस. गाॅयर की कहानी के साथ पटकथा लिखने में सहयोग दिया है। डीसी काॅमिक के कल्पित नायक 'बैटमैन' पर आधारित, नोलान की 'बैटमैन ट्रायलाॅजी' का यह आखिरी संस्करण है जो पिछली फिल्म 'बैटमैन बिगेन्स' (2005) और 'द डार्क नाईट' (2008) की तीसरी किस्त है। क्रिश्चियन बेल तीसरी बार ब्रुस वेयन/बैटमैन की भूमिका में हैं, तो वहीं अन्य परिचित पात्रों में माइकल कैन - अल्फ्रेड पैनीवर्थ, गैरी ओल्डमैन - जेम्स गाॅर्डन और माॅर्गन फ्रीमैन - ल्युसियस फाॅक्स को दोहराया गया है। सेलिना काईल (एना हैथावे), जो बिल्ली की तरह एक धूर्त और चालाक मगर अस्पष्ट रूप से नेकदिल चोर है और बैन (टाॅम हार्डी), खुद को "लीग ऑफ शैडो" का लीडर कहलानेवाला एक तथाकथित बागी जिसका अहम मकसद गाॅथम शहर को तबाही की दम पर लगभग रिटायरमेंट ले चुके ब्रुस वेयन को दुबारा बैटमैन बनने को मजबूर कर उसे मारना।
हाँलाकि क्रिस्टोफर नोलान दूसरी बार इस सिरिज पर लौटने को हिचक रहे थे, लेकिन अपने भाई जोनाथन और गाॅयर द्वारा परिष्कृत की कहानी पर उनको लगा अब इस श्रंखला का भी को संतोषप्रद अंत हो जाना चाहिए था। नोलान ने बैटमैन सिरिज की ग्राफिक नाॅवेल से कई प्रेरणा ली, जिनमें 1993 की "नाईटफाॅल" बेन के बारे में है, फिर 1986 की "द डार्क नाईट रिटर्नस" जिसमें रिटायर ब्रुस दुबारा बैटमैन बनता है और 1999 की "नो मैन्स लैंड" जिसमें विभिन्न लोग गाॅथम पर जबरन अपना वर्चस्व कब्जा करते हैं आदि शामिल हैं। फ़िल्मांकन के लिए जोधपुर (भारत), लंदन, नाॅटिंघम, ग्लास्गाॅ, लॉस एंजिलिस, न्यु यार्क सीटी, नेवार्क और पिट्सबर्ग को लोकेशन के रूप में चयनित किया गया। नोलान ने फ़िल्मांकन के लिए 70 एमएम के IMAX फ़िल्म कैमरा का इस्तेमाल किया, जिसमें फ़िल्म की शुरुआत के छह मिनट के आशानुरूप विशेषता मिली। फ़िल्म में कई विशेष प्रयोग किए गए जिनमें एक बैटप्लेन और बैटकाॅप्टर के मिश्रित संयोजन के प्रारूप द "बैट" का निर्माण किया गया, एक अंडरग्राउंड कारावास और बैटकेव के सेट पुनर्विकसीत कराया गया। गत फिल्म "द डार्क नाईट" की प्रचार मार्केटिंग की कैंपेनिंग फ़िल्म निर्माण के दौरान ही शुरू किया गया था। और जब फ़िल्मांकन का काम समाप्त हुआ तो निर्माता वाॅर्नर ब्रोस. ने कैंपेन पर दुबारा ध्यान लगाया: जिनमें प्रमोश्नल वेबसाइट को परिष्कृत करने, रिलीज से पहले की छह मिनट की प्रोमोज़ दिखाना, थियेटरिकल ट्रेलर की स्क्रीनिंग और फ़िल्म की पटकथा पर पुनर्विचार करने का काम आदि शामिल रहा।
"द डार्क नाईट राइस़ेस" का प्रिमियर न्युयार्क सीटी में जुलाई 16, 2012 को हुआ। फिर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में जुलाई 19, 2012 को, और तब उत्तरी अमेरिका और युनाइटेड किंगडम में जुलाई 20, 2012 को फ़िल्म का प्रदर्शन हुआ। जिनमें फ़िल्म की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही और इसे 2012 की श्रेष्ठ फ़िल्म का ऐलान किया गया।http://www.metacritic.com/feature/top-ten-lists-best-movies-of-2012 Film Critic Top 10 Lists - Best of 2012 Metacritic February 21, 2016 https://web.archive.org/web/20180511074641/http://www.metacritic.com/feature/top-ten-lists-best-movies-of-2012 11 मई 2018 live और पूर्व श्रंखला की तुलना में इसने वैश्विक तौर पर $1 बिलियन की बाॅक्स-ऑफिस कमाई का कारोबार किया, यह बैटमैन सिरिज की फ़िल्म के दूसरे और डीसी काॅमिक्स कल्पित नायक में दूसरे पायदान पर रही जिसने एक खरब डाॅलर से अधिक की कमाई की। अब यह सदी की सबसे अधिक कमाई में सोलहवीं और साल 2012 की तीसरी पायदान में रही और ऑल टाईम सबसे ज्यादा कमाने वाली सुपरहीरो फ़िल्म के तौर पर चौथे स्थान में रही।. दशक की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी गई https://www.gamesradar.com/decade-best-movies-2010-2019/2/ https://www.denofgeek.com/movies/100-best-movies-of-the-decade/
सारांश
फ़िल्म की कहानी क्रिस्टोफर नोलान की गत दूसरी फ़िल्म के मुताबिक 8 साल आगे की घटना को बढ़ाती है। दिवंगत डिस्ट्रिक अटाॅर्नी, हार्वी डेन्ट को बतौर श्रद्धांजलि स्वरूप डेन्ट एक्ट के तहत गाॅथम पुलिस डिपार्टमेंट को संगठित अपराधों का समूल उन्मूलन के लिए पूर्णतः अधिकार सौंपी जाती है। वहीं पुलिस कमिश्नर जेम्स गाॅर्डन (गैरी ऑल्डमैन) को डेन्ट के अपराध पर तथाकथित आदर्शों का पहलू कायम रखने पर अब शर्मिनदगी महसूस होती है। वह बतौर इस्तीफे के साथ सच कबूलने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन मौजुदा हालातों के मद्देनजर ऐसा करने से यह फैसला टाल देते हैं।
उधर तमाम गतिविधियों को दरकिनार कर ब्रुस वेयन (क्रिश्चियन बेल) भी रैचेल डाॅव्स (मैगी गिलेनहाॅल) की मौत से लगभग टुट जाते हैं। और बैटमैन के रूप में स्वंय की जरूरत महसूस न होने पर वह भी गायब रहता हैं। लेकिन इसी दरम्यान सेलिना काईल (एना हैथवे) जो बिल्ली समान चालाक चोर हैं, वह ब्रुस के घर उसके फिंगरप्रिंट्स चुराने बाद कांग्रेसमैन (सभासदस्य) बायरन गिली (ब्रेट कुलैन) को अगवा कर लेती हैं। फिर उसी फिंगरप्रिंट को फिलीप स्ट्राइवर (बर्न गाॅरमैन) के हाथों सौदेबाजी करती है, जोकि ब्रुस के प्रतिद्वंद्वी जाॅन डैगेट (बेन मेण्डेलसन) का असिस्टेंट है। इसके बदले में उसे उसके आपराधिक रिकॉर्डों के मिटाने की उम्मीद रहती है, लेकिन इससे पहले स्ट्राइवर इस बात पर मुकरते हुए सेलिना को जान से मारने का धोखा देता, वह गिली की फोन के जरिए पुलिस को उसकी लोकेशन के बारे में अलर्ट कर देती है। गाॅर्डन अपने पुलिस बल के साथ मंत्री गिली को ढुंढ़ लेती है और फिर गलियों से भागते स्ट्राइवर के आदमियों का पीछा करते हुए वे गटर में घुस जाते है, तो सेलिना भी दूसरी ओर फरार हो जाती है। लेकिन इसी सिलसिले में गाॅर्डन एक नकाबपोश हत्यारे बेन (टाॅम हार्डी) के हाथो पकड़ा जाता है और तलाशी में उसे गाॅर्डन की इस्तीफा-नामा की प्रतियाँ मिल जाती हैं। गाॅर्डन किसी तरह बच निकलता है और पेट्रोल ऑफिसर जाॅन ब्लेक (जाॅसफ गाॅर्डन-लेविट) के जरिए मिल जाता है, बाद में गाॅर्डन बतौर जाॅन को डिटेक्टिव नियुक्त करते हैं, ताकि ब्लेक उन्हें हर मामले की सीधी रिपोर्ट उन्हें सौंपे। और गाॅर्डन के कहने पर ही ब्लेक तब जरूरी मुद्दों से इत्तला करने के लिए ब्रुस के यहां जाता हैं। ब्रुस तब गाॅर्डन से मिलने अस्पताल पहुँचता हैं, फिर मिरांडा टेट (मारियों काॅटिलार्ड) की चैरिटी पार्टी के दौरान सेलिना से भी रूबरू होता है, जो उसे आने वाले एक अनिश्चित होनी से आगाह करती है। अगली शाम बेन अपने दल के साथ स्टाॅक एक्सचेंज पर धावा डालते हैं। जिसके लिए वह ब्रुस की फिंगरप्रिंट के जरिए कई बेनामी शेयर की खरीद-फरोख्त कर उसे दिवालिया कर देता है। बैटमैन की रोकने की कोशिश नाकाम रहती है, लेकिन ट्रांसजेक्सन की हेराफेरी में उसे डैगेट का पता चल जाता है, जहां उसके अपार्टमेंट में ही कैटवुमैन(सेलिना) का सामना बेन के आदमियों के साथ भी होता है। वह कैटवुमैन को बचा निकालता है जिसके बदले में वह बैटमैन को इन सबके पीछे एक बड़ी साजिश होने का इशारा बताती है।
वहीं अलफ्रेड पेनीवर्थ (माइकल केन) ब्रुस को रैचेल के मरने से पहले डेन्ट को अपना जीवनसाथी चुनने का सच बताता है। और ब्रुस को बैटमैन बनने की दुबारा जोखिम की कोशिश पर अलफ्रेड अपना इस्तीफा देता है। वहीं वेयन इंटरप्राइज के दिवालिया होने पर ब्रुस को उस फ्युज़न रियेक्टर की कोर (अंदरूनी ईंधन) के शस्त्रीकरण की फिक्र सताती है। अपने कर्मचारी डैगेट के गलत हाथों तक पहुंचने के डर से वह रियेक्टर को, वेयन इंटरप्राइज के बाॅर्ड मेंबर को मिरांडा टेट की कंपनी के जिम्मे सौंपने की दर्खास्त करता है।
उधर कैटवुमैन भी बैटमैन को बेन के अड्डे तक पहुंचाने मान जाती है पर जल्द ही वह बेन के जाल में फंस जाता है। बेन उसे रा'श अल गुल (लियाम निसन) द्वारा गाॅथम को तबाह करने की अधूरी ख्वाहिश को पूरा करने के बारे में बताता है, जिसे अब वह "लीग ऑफ शैडो" के दल के साथ इसे अंजाम देगा। फिर दोनों में आपसी भिंड़त मचती है, जिसपर बेन उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ डालता है, फिर वह उसे एक सुदूर कैदखाने ले चलता है, जहां किसी भी बंदी के लिए फरार होने की उम्मीद नामुमकिन लगती है। वहीं पर ब्रुस को अन्य कैदी के जरिए रा'श अल गुल के बच्चे की कहानी का पता चलता है, जिसे यहीं के कैदी ने उसके फरार होने तक उसकी देखभाल की—जिसके अलावा और कोई वहां से निकलने में कामयाब नहीं हुआ। ब्रुस उसी बच्चे को बेन मान लेता है।
उधर बेन अपनी योजनानुरूप गाॅथम पुलिस को अंडरग्राउंड भेज, सभी रास्ते को बंदकर उन्हें फांस लेता है, और मेयर एंथोनी गार्सिया (नेस्टर कार्बाॅनेल) की हत्या कर देता है। और फिर रूसी न्युक्लियर फिजिस्ट, डाॅक्टर लियोनिड पावेल (एलाॅन एबुटबुल), जिसे छह महीने पहले उज़्बेकिस्तान से अपहरण कर लिया गया था, अब उसे जबरन रियेक्टर को एक नाभिकीय बाॅम्ब बनाने का जिम्मा देता है। बेन उसी बाॅम्ब का इस्तेमाल शहर को बंधक बनाकर, गाॅथम का दुनिया से संपर्क काट देता है। फिर गाॅर्डन के जब्त किए गए उस स्पीच के जरिए बेन, डेन्ट के अपराधों का खुलासा करता है और ब्लैकगेट पेनीटेंटियरी (कोपगृह) से सभी कैदियों को रिहा कर, शहर में अराजकता ला देता है। सभी धनवान और संपन्न लोगों को उनकी संपत्ति से बेदखल कर दिया जाता है, उनके ही घरों से बाहर निकाला जाता है, और फिर डाॅक्टर जाॅनाथन क्रैन(सिलैन मर्फी) की न्यायाध्यक्षिता में पेशी के बहाने सबको मौत की सजा सुनाता है।
वहीं ब्रुस इन महीनों दरम्यान स्वस्थ होने और खुद को पूनर्प्रशिक्षिण में वक्त लगाता है, और आखिरकार उस असंभव से प्रतीत कैद से निकल जाता है। फिर गाॅथम लौटकर बारी-बारी से सेलिना, ब्लेक, टेट, गाॅर्डन और ल्युसियस फाॅक्स (माॅर्गन फ्रीमैन) बाॅम्ब को निष्क्रिय करने की रणनीति बनाते हैं। इसके बाद सेलिना के हाथों "बैटपाॅड" सौंपकर, उसे लोगों को बाहर निकालने औल अपनी जान बचाने का जिम्मा देता है। सेलिना उसे साथ चलने का न्यौता देकर गाॅथम को अपने हाल पर छोड़ने को कहती है, पर वह ऐसा करने से इंकार कर देता है। इधर पुलिस बल और बेन के आदमियों के बीच घमासान लड़ाई होती है, पर बैटमैन किसी तरह बेन पर हावी हो जाता है। वह बेन से बाॅम्ब के ट्रिगर के बारे में पुछता है, पर तब मिरांडा दोनों के बीच दखलांदजी कर बैटमैन की पसलियों में खंजर घोंप देती है। और बताती है कि उसका असल नाम टालिया अल गुल है, रा'श अल गुल की बेटी। बेन ही उसका रक्षक था, जिसने उसे कैद से आजादी दिलाई थी। फिर वह डेटोनेटर चालू करती है, लेकिन गाॅर्डन पहले ही बाॅम्ब तक पहुंचने में कामयाब हो चुका था और किसी भी रिमोट तरंगों में व्यवधान डालने का इंतजाम कर लिया था।
टालिया बाॅम्ब को ढुंढ़ने निकल पड़ती है ताकि बेन, बैटमैन को मारकर ठिकाने लगा दे, लेकिन ऐन वक्त में कैटवुमैन वहां बैटपाॅड लेकर लौटती है और बेन को मार देती है। बैटमैन और कैटवुमैन मिलकर टालिया का पीछा करते हैं, इस उम्मीद में कि वह बाॅम्ब को पहले हासिल कर रियेक्टर तक पहुंचाया जाये ताकि उसे स्थिर कर सके। पर टालिया ट्रक समेत दुर्घटनाग्रस्त में मारी जाती है, लेकिन आखिर में रियेक्टर हे पहुंचाने से पहले ही बाॅम्ब का रिमोट चालू कर देती है। विस्फोट रोकने का कोई विकल्प नजर नहीं आने पर बैटमैन उसे अपने जहाज "बैट" से लटकाकर शहर से दूर खाड़ी तक उड़ान भरता है, जहां एक जबरदस्त धमाका होता है।
नतीजतन, बैटमैन को मृत समझ लिया जाता है और बाइज्ज़त उसे हीरो करार दिया जाता है। साथ ही ब्रुस वेयन को भी मृत घोषित कर दिए जाने बाद, वेयन मेनर को शहर के संकटग्रस्त बच्चों के लिए अनाथालय का रूप दिया जाता है और ब्रुस की जायदाद का हिस्सा अल्फ्रेड को सौंपी जाती हैं। वहीं फाॅक्स को "बैट" के ऑटोपायलट तकनीक ठीक होने के हाथ में ब्रुस का पता चलता है, गाॅर्डन को दुबारा नया बैट-सिगनल लैंप मिलता है, और अल्फ्रेड फ्लोरेंस की छुट्टियों में पहुँचे ब्रुस और सेलिना को भी पाता है। जाॅन ब्लेक पुलिस विभाग से इस्तीफा देता है और बैट केव तक आखिरकार पहुंच जाता हैं।
भूमिकाएँ
क्रिश्चियन बेल - ब्रुस वेयन/बैटमैन
माइकल केन - अल्फ्रेड पेनीवर्थ
गैरी ऑल्डमैन - कमिश्नर जेम्स "जिम" गाॅर्डन
एना हैथवे - सेलिना काईल/द कैटवुमैन
टॉम हार्डी - बेन, एक भाड़े का हत्यारा, 'लीड ऑफ शैडो' का लीडर
मारियों काॅटिलार्ड - मिरांडा टेट/टालिया अल गुल
जाॅये किंग - किशोर टालिया अल गुल की भूमिका में।
जाॅसेफ गाॅर्डन-लेविट - सार्जेन्ट जाॅन ब्लेक
माॅर्गन फ्रीमैन - ल्युसियस फाॅक्स, वेयन इंटरप्राइज के सीईओ
मैथ्यू माॅडिन - डिप्टी कमिश्नर पीटर फाॅली: [26]
गाॅर्डन के ही सेकण्ड इन कमान्ड अफसर जो चिढ़चिढ़े और मूर्ख किस्म के हैं।
बेन मेण्डेलसन - जाॅन डैगेट:
बर्न गाॅरमैन - फिलीप स्ट्राइवर: डैगेट इंटरप्राइजेज के एक्ज़ेक्युटिव वाईस प्रेसीडेंट, जो बेन के आतंक फैलाने में सहयोगी रहे डैगेट का असिस्टेंट रह चुका था।
एलाॅन एबुटबुल - डाॅक्टर लियोनिड पावेल:[27][28] रूसी न्यूक्लियर वैज्ञानिक जिसे बेन ने उज़्बेकिस्तान से अगवा किया और जबरन वेयन इंटरप्राइज के रियेक्टर कोर को बाॅम्ब में तब्दील करने को मजबूर किया।
जुनो टेम्पल - जेन: [29] सेलिना की दोस्त और सहयोगी अपराधी
डेनियल सुन्जाटा - कैप्टन मार्क जाॅन्स: अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन के अफसर जिन्हें गाॅथम में मौजूद गाॅर्डन और गाॅथम पुलिस विभाग के साथ शहर से बेन की दहशत से आजाद कराना था।
क्रिस एलिस - फादर रिली: [30] अनाथालय संचालित करनेवाले पादरी जिनके यहां ब्लेक की परवरिश हुई।
नेस्टर कार्बाॅनेल - मेयर एंथोनी गार्सिया: [31] 48 वर्षीय गाॅथम के मेयर, जिन्हें फुटबॉल गेम देखने दौरान बेन द्वारा मारे जाते हैं।
ब्रेट कुलैन - बायरन गिली: [30] अमेरिकी कांग्रेसमैन (सांसद) जिसे कैटवुमैन ने हार्वी डेन्ट दिवस पर अपहरण कर लिया था।
लियाम निसन - रा'श अल गुल: "लीग ऑफ शैडो" पूर्व लीडर, जो ब्रुस के अर्द्धमूर्छित अवस्था में उसे नजर आते हैं। निसन के अनुसार उन्हें ज्ञात नहीं था कि उनका फ़िल्म में कोई रोल भी होगा, ये बात अब तक उनसे छुपाई गई थी।[32][33][34]
जोश पेन्स - युवा रा'श अल गुल: "बैटमैन बिगेन्स" की कहानी से करीब तीस साल पहले।
सिलैन मर्फी भी पिछली सिरिज के बाद इस बार भी डाॅक्टर जाॅनाथन क्रैन/स्केयरक्रो की भूमिका में हैं।[36] अन्य सह-भूमिकाओं में शामिल हैं, एडेन गिलेन - सीआईए एजेंट बिल विल्सन; [37][38][39] राॅब ब्राउन - पुलिस ऑफिसर डेसमण्ड हैरिंग्टन; जाॅश स्टीवर्ट - बेन के अग्रिम सिपाही बरसद,[40] क्रिस्टोफर जज - बेन का गुर्ग, [41] नाॅएल गगलिएमी - बेन के रास्ते को क्लियर करानेवाला और टाॅम काॅन्टी - कैदी। विलियम डेवेन अमेरिकी राष्ट्रपति की भूमिका में है। आराॅन एक्हार्ट ने भी इस सिक्विल पर दुबारा आने की उत्सुकता जताई थी, लेकिन नोलान ने फ़िल्म के मुताबिक उनके किरदार, हार्वी डेन्ट/टु-फेस का इंतकाल हो चुका है,[42] उनका (एक्हार्ट) महज पिछली फ़िल्म "द डार्क नाईट" में फ़िल्माए स्टाॅक फुटेज का ही इस्तेमाल हुआ है।[43]
वहीं पिट्सबर्ग स्टीलर्स ने भी फ़िल्म की कल्पित गाॅथम की रग्बी फुटबॉल टीम में कैमियो भूमिका की है, जिनमें बेन रोएथ्लिशबर्गर, हायन्स वाॅर्ड, ट्राॅय पोलामैलु, विली काॅलोन, माॅउर्किस पाॅउन्से, माइक वैलेस, हिथ मिलर, आराॅन स्माइथ, रियान क्लार्क, जेम्स फैरियर, लामैर वुडली, और कैस़ी हेम्पटन आदि शामिल है। [44][45]
कलाकार
चरित्रWorld अभिनेता मूलIndia हिन्दी डबिंगब्रुस वेन/बैटमैनक्रिश्चियन बेलसमय राज ठक्करअल्फ्रेड पेनिवर्थमाइकल केनशाहनवाज प्रधानजेम्स गॉर्डनगेरी ओल्डमनललित अग्रवाललुस्यिस फॉक्समॉर्गन फ्रिमैनउदय सबनीससेलिना काईलएन हैथवे ---बेनटॉम हार्डीमोहन कपूरमिरांडा टेटमारियोन कोटिलार्डअमी त्रिवेदीडॉ॰ जॉनाथन क्रेन/स्केयरक्रोसिलियन मर्फीअमर बबरियाजॉन ब्लेक/रोबिनजोसफ़ गॉर्डन-लेविटसंकेत म्हात्रेजॉन डैगेटबेन मेंदेल्सोहंराजेश खट्टरपीटर फोलेमैथ्यू मोदीनेमयूर व्यास
हिन्दी डबिंग कर्मचारी
डब संस्करण जारी करने का वर्ष: २०१२
मीडिया: सिनेमा/वीसीडी/डीवीडी/टेलीविज़न
द्वारा निर्देशित: एलिज़ा लुईस
अनुवाद: ????
समायोजन: ????
उत्पादन: मेन फ़्रेम सॉफ्टवेयर कम्युनिकेशंसhttp://www.mainframeindia.in/portfolio.html Main Frame Software Communications mainframeindia.in 2011 2013-10-25 https://web.archive.org/web/20131029184653/http://www.mainframeindia.in/portfolio.html 29 अक्तूबर 2013 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
1345836
श्रेणी:द डार्क नाइट ट्राइलॉजी