Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कानूराम देवगम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

===== कानूराम देवगम ===== हो समुदाय के कानूराम देवगम जो कि सांसद भी रहे हैं, सामाजिक सुधार तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए अनवरत प्रयासरत रहे। समाज में जागृति लाने के लिए कानूराम देवगम ने अनेक गीतों की रचना की जो बाद में ‘हो दुरंग पोथी’ के रूप में प्रकाशित हुई। कानूराम देवगम की दृढ़ धारणा थी कि मातृभाषा में रचित साहित्य सामाजिक चेतना को विकसित करने का एकमात्र औजार है। अपने गीतों की लोकप्रियता तथा अगुआ सामाजिक भूमिका के कारण कानूराम सांसद बने और देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था संसद में हो लोगों का प्रतिनिधित्व किया। 1948 ई. मंे इनकी एक हो लोककथा ‘मैन इन इंडिया’ (रांची) में एससी राय ने छापी थी। == सन्दर्भ == पुरखा झारखंडी साहित्यकार और नये साक्षात्कार: वंदना टेटे (सं), प्यारा करेकेट्टा फाउंडेशन, रांची 2012