411 REFERENCE · Wikipedia
फ़ख़रुद्दीन अली अहमद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|फ़ख़रुद्दीन अली अहमद
thumb|right|200px|
फ़ख़रुद्दीन अली अहमद (13 मई 1905Naidu M. A. Fakhruddin Ali Ahmed 1975 copies can be had from Naidu https://books.google.co.in/books?redir_esc=y&id=QOs-AAAAIAAJ&dq=Fakhruddin+Ali+Ahmed&focus=searchwithinvolume&q=13 8 दिसम्बर 2021 en - 11 फरवरी 1977) भारत के पांचवे राष्ट्रपति थे। 1925 में नेहरू से इंग्लैन्ड में मुलाकात के बाद वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। वे 24 अगस्त 1974 से लेकर 11 फरवरी 1977 तक राष्ट्रपति रहे।
प्रारंभिक जीवन
फ़ख़रुद्दीन अहमद के दादा खालिलुद्दिन अली अहमद असम के कचारीघाट (गोलाघाट के पास) से थे।http://www.indiapicks.com/stamps/Presidnts_PMs/FA_Ahmed.htm indiapicks.com 15 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110718131019/http://www.indiapicks.com/stamps/Presidnts_PMs/FA_Ahmed.htm 18 जुलाई 2011 dead अहमद का जन्म 13 मई 1905 को दिल्ली में हुआ। उनके पिता कर्नल ज़लनूर अली थे।जो कि एक अंसार जाती के थे और उनकी मां दिल्ली के लोहारी के नवाब की बेटी थीं।http://www.indohistory.com/fakhruddin_ali_ahmed.html indohistory.com 15 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20101123154319/http://indohistory.com/fakhruddin_ali_ahmed.html 23 नवंबर 2010 dead
अहमद को गोंडा जिल ले के सरकारी हाई-स्कूल और दिल्ली सरकारी हाई-स्कूल में शिक्षित किया गया। उच्च शिक्षा के लिए वे 1923 में इंग्लैंड गए, जहां उन्होंनें सेंट कैथरीन कॉलेज, कैम्ब्रिज में अध्ययन किया। 1928 में उन्होंने लाहौर उच्च न्यायालय में कानूनी अभ्यास आरंभ किया।
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान
फ़ख़रुद्दीन अली अहमद १९३१ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ गए। जवाहर लाल नेहरू के सुझाव पर वह मुस्लिम आरक्षित सीट पर चुनाव लड़े और जीते।https://books.google.co.in/books?id=1jEHxEuRR5MC&pg=PA90&dq=%E0%A4%AB%E0%A4%96%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%A8+%E0%A4%85%E0%A4%B2%E0%A5%80+%E0%A4%85%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%A6&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwjWsbDhoYfmAhUi7XMBHXEGB4YQ6AEIKDAA#v=onepage&q=%E0%A4%AB%E0%A4%96%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%85%E0%A4%B2%E0%A5%80%20%E0%A4%85%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%A6&f=false BHARTIYA LOKTANTRA OR HAMARE RASHTRAPATI JAI JANAK RAJ Kitabghar Prakashan 978-81-88121-85-4 hi 1938 में बारदोली के नेतृत्व उन्हें वित्तमंत्री भी बनाया गया।1940 में सत्याग्रह आंदोलन एवं 1942 में भारत छोडो आंदोलन के समर्थन की वजह से जेल गए। उन्होंने तीन साल से ज्यादा समय जेल में बिताया।https://books.google.co.in/books?id=TFtvBQAAQBAJ&pg=PA43&dq=%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%80+%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A5%80&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwinq4q6mIXmAhXJILcAHc5fCw84RhDoAQhWMAU#v=onepage&q=%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%80%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A5%80&f=false Bharat Ke Rashtrapati Va Pradhanmantri Kumar Rajendra 2015-01-01 Prabhat Prakashan 978-93-5048-424-1 hi
राजनीतिक जीवन
1952 में असम से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद 1957 से 1967 तक असम में विधायक रहे। 1971 से दोबारा केंद्रीय राजनीती में आये और कई मंत्रालय संभाले। राष्ट्रपति पद के लिए नामित होने से पहले वह खाद्य एवं कृषि मंत्री के रूप में कार्यरत थे। 1974 में प्रधानमंत्री इन्दिरा गान्धी ने अहमद को राष्ट्रपति पद के लिए चुना और वे भारत के दूसरे मुस्लिम राष्ट्रपति बन गए। इन्दिरा गान्धी के कहने पर उन्होंने 1975 में अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल किया और आंतरिक आपातकाल की घोषणा कर दी।
निधन
11 फरवरी 1977 (उम्र:72) में हृदयगति रुक जाने से अहमद का कार्यालय में निधन हो गया।
सूत्र
श्रेणी:भारत के राष्ट्रपति
श्रेणी:1905 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९७७ में निधन
श्रेणी:ब्रिटिश भारत के क़ैदी और बंदी
श्रेणी:20वीं सदी के भारतीय मुसलमान
श्रेणी:चौथी लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:५वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री