411 REFERENCE · Wikipedia
१८ अगस्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
right
18 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 230वॉ (लीप वर्ष में 231 वॉ) दिन है। साल में अभी और 135 दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
1800- लॉर्ड वेलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्था पना
1900- भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म
1924- फ्रांस ने जर्मनी से अपनी सेनाएँ वापस बुलानी शुरु की।
1945- ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्डा पर सुभाषचन्द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें उनकी मृत्यु हो गई।
1949- हंगरी में संविधान लागू हुआ।
1951- पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान खुला।
1973- अमेरिका के बोस्टन में पहले एफ एम रेडियों स्टेशन के निर्माण को मंजूरी
२०१०- टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स ने 'टीवीएस गोल्ड भारत' नामक अपने नए कुंजी पटल में टैब के ठीक ऊपर रुपए के चिन्ह को शामिल किया।
जन्म
1700 – बाजीराव प्रथम, मराठा साम्राज्य के पहले पेशवा (निधन 1740)
1792 – अर्ल रसेल, अंग्रेज़ राजनेता, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री (निधन 1878)
1866 – महबूब अली खान, हैदराबाद के छठे निज़ाम (निधन 1911)
1900 – विजयलक्ष्मी पंडित, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनयिक और राजनेता, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बहन (निधन 1990)
1911 – मारिया उल्फा सैंटोसो, इंडोनेशियाई राजनेता और महिला अधिकार कार्यकर्ता (निधन 1988)
1934 – गुलज़ार, भारतीय कवि, गीतकार और फ़िल्म निदेशक।
1954 – वीके शशिकला, भारतीय राजनेता
1956 – संदीप मधुसूदन पाटिल, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और कोच।
1967 – दलेर मेंहदी, भारतीय पंजाबी गायक, गीत लेखक।
1969 – एडवर्ड नॉर्टन, अमेरिकी अभिनेता।
1969 – क्रिश्चियन स्लेटर, अमेरिकी अभिनेता और निर्माता।
1980 – प्रीति झंगियानी, भारतीय अभिनेत्री
1983 – कैमरून व्हाइट, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी
1987 – जस्टिन विल्सन, अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी
1997 – जोसेफिन लैंगफोर्ड, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री
निधन
353 – डिसेंटियस, रोमन सीज़र
1945 – सुभाष चन्द्र बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता।
1979 – वसंतराव नाईक, भारतीय राजनेता
1990 – बी॰एफ॰ स्किनर, अमेरिकी मनोवैज्ञानिक और दार्शनिक
2009 – किम डे-जुंग, दक्षिण कोरियाई लेफ्टिनेंट और राजनेता, दक्षिण कोरिया के 15वें राष्ट्रपति, नोबल शांति पुरस्कार विजेता
2018 – कोफ़ी अन्नान, घाना के राजनयिक, संयुक्त राष्ट्र के सातवें महासचिव
बहारी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
अगस्त, १८
श्रेणी:वर्ष के दिवस