411 REFERENCE · Wikipedia
ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इस भाषा-परिवार से भिन्न ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाओं ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएँ
thumb|230px|ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं का ताइवान में ३००० ईपू में जन्मने के बाद फैलाव; संख्याएँ साल बताती हैं (– का अर्थ ईसापूर्व है और + का अर्थ ईसवी है)
ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ (Austronesian languages) एक भाषा परिवार है जिसकी सदस्य भाषाएँ दक्षिण-पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों पर विस्तृत हैं। एशिया के महाद्वीप की मुख्यभूमि के भी कुछ क्षेत्रों में यह बोली जाती हैं। कुल मिलकर ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलने वालों की जनसँख्या ३८.६ करोड़ अनुमानित की गई है। सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा मलय भाषा है, जिसे लगभग १८ करोड़ लोग बोलते हैं और जो विश्व की ८वीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को १ करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं हालांकि ऐसी भी कुछ भाषाएँ है जो गिनती के लोग ही बोलते हैं। लगभग २० ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को अपने देशों की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। यह भाषाएँ सुदूर पश्चिम में अफ़्रीका के तट के क़रीब स्थित माडागैस्कर से लेकर सुदूर पूर्व में हवाई द्वीपों तक बोली जाती हैं।
जन्मभूमि
भाषावैज्ञानिक अध्ययन से पता चला है कि ताइवान पर बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं में सब से अधिक विविधता है। यह अक्सर किसी भाषा की गृहभूमि होने का संकेत होता है इसलिए भाषावैज्ञानिकों का मनना है कि आदि-ऑस्ट्रोनीशियाई पूर्वज भाषा यहीं जन्मी और फिर यहाँ से यह भाषा-परिवार फैलने लगा। इस विचार के अनुसार आदि-ऑस्ट्रोनीशियाई संस्कृति सबसे पहले ताइवान में आज से ५,५०० वर्ष पूर्व पनपी थी। कुछ भाषावैज्ञानिक इस विचारधारा से असहमत हैं और उन्होने आनुवंशिक (जेनेटिक) मातृवंश समूहों के आधार पर यह सम्भावना जतलाई है कि प्राचीनतम ऑस्ट्रोनीशियाई संस्कृति वास्तव में १३,०००-१७,००० वर्ष पूर्व सुलावेसी द्वीप के पास कहीं जन्मी थी और पिछले हिमयुग के अंत होने पर समुद्र के उठने से पैदा हुई सामाजिक अस्थिरता की वजह से अपनी मातृभूमि से बाहर फैलनी आरम्भ हो गई।Culture Evolves, Robert A. Hinde, Christopher B. Stringer, Kevin N. Laland, pp. 279, Oxford University Press, 2012, ISBN 978-0-19-960896-6, ... two major hypothesis ... ancestral Austronesian society developed in Taiwan around 5500 years ago ... second hypothesis ... mitochondrial DNA lineages suggest that Austronesian society developed around 13000-17000 years ago ... Wallacean region around Sulawesi and the Moluccas ...
इन्हें भी देखें
मलय भाषा
बाहरी कड़ियाँ
ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ, ऍथनोलॉग पर एक ब्यौरा
ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं का वृक्षजून 2020 InternetArchiveBot
४५० ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं की बुनियादी शब्दावली
समर भाषावैज्ञानिक संस्था की वेबसाईट, इसमें पापुआ नया गिनी की पापुई और ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं पर जानकारी है
१६००+ पापुई और ऑस्ट्रोनीशियाई संख्याएँ, नाम और व्यवस्था https://web.archive.org/web/20220601190346/http://coconutstudio.com/Austro%20Nos%20Mar2008%2011-3.xls 1 जून 2022 , आपसी सम्बन्ध और विस्तार पर एक अध्ययन (एक्सेल स्प्रेडशीट)
विश्व की भाषाएँ: ऑस्ट्रोनीशियाई (मलय-पोलीनेशियाई) भाषा परिवार
ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं और संस्कृतियों से परिचय, यू-ट्यूब पर वीडियो
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ
श्रेणी:भाषा-परिवार