411 REFERENCE · Wikipedia
भारत की सम्मान प्रणाली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत की सम्मान प्रणाली, भारत गणराज्य द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों हेतु प्रयोग की जाने वाली प्रणाली है। निन्मलिखित अनेक प्रकार के पुरस्कार/ सम्मान हैं जो अलग-अलग भिन्न कारणों व परिस्थितियों के अनुसार दिए जाते हैं। भारत रत्न, परम वीर चक्र, पद्म सम्मान, शौर्य चक्र, अशोक चक्र इनमें से प्रमुख हैं।
नागरिक पुरस्कार
भारत रत्न
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। इसे 1954 में स्थापित किया गया था।Ministry of Home Affairs, Govt of India, Samarth Ratna https://web.archive.org/web/20111126135956/http://www.mha.nic.in/pdfs/Scheme-BR.pdf November 26, 2011 जाति, व्यवसाय, पद, लिंग या धर्म के भेद के बिना कोई भी व्यक्ति इस पुरस्कार के लिए पात्र है। यह मानव सेवा के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा या उच्चतम क्रम के प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार प्रदान करने पर, प्राप्तकर्ता को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाणपत्र) और एक पदक मिलता है।
पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कार वर्ष 1954 में स्थापित किए गए थे। 1977 से 1980 और 1993 से 1997 के दौरान संक्षिप्त व्यवधानों को छोड़कर, हर साल गणतंत्र दिवस पर इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता है, अर्थात: महत्व के घटते क्रम में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
पद्म विभूषण "असाधारण और विशिष्ट सेवा" के लिए प्रदान किया जाता है। पद्म विभूषण भारत में दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
पद्म भूषण "एक उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा" के लिए प्रदान किया जाता है। पद्म भूषण भारत में तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
पद्म श्री "प्रतिष्ठित सेवा" के लिए प्रदान किया जाता है। पद्म श्री भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
सैन्य पुरस्कार
भारतीय सेना के युद्ध सम्मान
11 जुलाई 2019 से, भारतीय सेना शहीद सैन्यकर्मियों के करीबी रिश्तेदारों को युद्ध स्मारक और अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने के दौरान छाती के दाईं ओर अपने पदक पहनने की अनुमति देती है।Indian Army allows next of kin to wear medals of late ex-servicemen during homage ceremonies, India Today, 23 July 2019.
युद्धकालीन वीरता पुरस्कार
परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च-सैन्य पुरस्कार हैं। यह पुरस्कार दुश्मन की उपस्थिति में वीरता का प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।
महावीर चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार है और इसे दुश्मन की उपस्थिति में, चाहे वह जमीन पर हो, समुद्र में या हवा में, वीरता के कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है।
वीर चक्र युद्धकालीन वीरता के पुरस्कारों में पूर्वता में तीसरा सर्वोच्च-सैन्य पुरस्कार हैं।
शांति के दौरान के पुरस्कार
अशोक चक्र पुरस्कार
कीर्ति चक्र
शौर्य चक्र
युद्ध/शांति के दौरान सेवा और पराक्रम के पुरस्कार
सेना मैडल
नौ सेना पदक
वायु सेना पदक
युद्ध के दौरान विशिष्ठ सेवा
सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक
उत्तम युद्ध सेवा पदक
युद्ध सेवा पदक
शांति के दौरान विशिष्ठ सेवा
परम विशिष्ट सेवा पदक
अति विशिष्ट सेवा पदक
विशिष्ट सेवा पदक
चिकित्सा पुरस्कार
डॉ॰ बिधान चंद्र राय पुरस्कार - चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार हैं। इसे भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा स्थापित किया गया था। इसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
नेतृत्व पुरस्कार
गाँधी शांति पुरस्कार
इंदिरा गाँधी पुरस्कार
साहित्य पुरस्कार
ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत के साहित्य में सर्वोच्च साहित्य सम्मान है।
साहित्य अकादमी पुरस्कार
भाषा सम्मान पुरस्कार
अनुवाद पुरस्कार
अन्नंद कुँवरस्वामी फ़ेलोशिप
प्रेमचंद्र फ़ेलोशिप
साहित्य अकादमी फ़ैलोशिप
सरस्वती सम्मान
व्यास सम्मान
खेल और साहसिक पुरस्कार
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार
ध्यानचंद पुरस्कार
द्रोणाचार्य पुरस्कार
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
सिनेमा और कला
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार – फ़िल्म समारोह निदेशालय द्वारा प्रदान किया जाता है।
विशेष पुरस्कार
पुलिस पुरस्कार
पराक्रम हेतु राष्ट्रपति पुलिस मैडल
राष्ट्रपति तटरक्षक पदक
वीरता पुरस्कार
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
भरत अवार्ड
संजय चोपड़ा अवार्ड
गीता चोपड़ा अवार्ड
कृतिन भारद्वाज पुरस्कार
जीवन रक्षक पदक श्रृंखला अवार्ड
सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक
उत्तम जीवन रक्षक पदक
जीवन रक्षक पदक
अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार
सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए योगदान देते हैं।https://nationalunityawards.mha.gov.in/
चैंपियंस ऑफ चेंज (अवार्ड), स्वच्छ भारत अभियान और नीति आयोग द्वारा प्रदान किया जाता हैं।
महिला पुरस्कार
नारी शक्ति पुरस्कार
बाल पुरस्कार
प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
वर्तमान में भारत के पदक
जीनियस इंडियन अचीवर अवार्ड https://web.archive.org/web/20200204022004/http://www.worldrecordsindia.com/jewels-of-india-awards/ 4 फ़रवरी 2020
श्रेणी:भारत सरकार के पुरस्कार
श्रेणी:भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मान
श्रेणी:भारतीय पुरस्कार