411 REFERENCE · Wikipedia
कभी कभी (1997 धारावाहिक)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कभी कभी एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण स्टार प्लस पर होता था। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इसकी कहानी अनुराग कश्यप, आकाश खुराना, विनता नन्दा, समीर मोदी और कमलेश कुंती सिंह ने लिखा है। इसके 25 एपिसोड का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था।
कहानी
ये कहानी राधा (शेफाली छाया) और मन्दिरा (इरावती हर्षे) के बीच की दोस्ती पर आधारित है, जो काफी मुश्किलों के बावजूद अपनी दोस्ती बनाए रखते हैं। वे दोनों वकालत करते हैं और एक दूसरे के खिलाफ अदालत में लड़ते हैं, और उन दोनों को एक ही लड़के से प्यार हो जाता है। जिससे उन दोनों की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आ जाता है और उन दोनों को कोई एक फैसला करने पर मजबूर कर देता है।
कलाकार
शेफाली छाया — राधा पाठक
इरावती हर्षे — मन्दिरा जोशी
लिलेट दुबे — शमा जोशी
एलाई ख़ान — विक्रम
दीपक पाराशर — निर्मल जोशी
रोहित रॉय — विजय सिन्हा
सुरेखा सीकरी — लक्ष्मी पाठक
आलोक नाथ
कनिका
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ