411 REFERENCE · Wikipedia
जिन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जिन DecaturGins.jpg जॉर्जिया, यूनाइटेड स्टेट्स, 2010 में बिक्री के लिए बोतलबंद जिन शराब, मादक पेय इंग्लैंड नीदरलैंड 13वीं शताब्दी जौ या अन्य अनाज, जुनिपर बेरी जेनेवर स्पष्ट 35–60% 70–140°
जिन यूरोप के साधु-संतों और प्राचीन वैज्ञानिकों (कीमियागरों) द्वारा बनाई गई एक दवाई के रूप में बनाई गई थी। जिन बेल्जियम और नीदरलैंड के इलाकों में अनाज और अंगूर के रस को उबालकर (आसवन विधि से) बनाई गई थी। धीरे-धीरे यह शराब के रूप में विकसित हुई और व्यापार का एक हिस्सा बन गई। इंग्लैंड में 'जेनेवर' नाम की डच शराब के पहुँचने पर 'जिन' को प्रसिद्धि मिली। जब विलियम ऑफ ऑरेंज सन् 1688 की क्रांति के पश्चात् राजा बने तब उन्होंने फ़्रान्स की ब्रांडी पर रोक लगा दी। इसके बाद इंग्लैंड में जिन का चलन तेजी से बढ़ा और 1695 से 1735 के मध्य (जिसे 'जिन क्रेज' कहा जाता है) यह वहाँ का सबसे लोकप्रिय पेय बन गया।
जिन को कई तरह की जड़ी-बूटियों और मसालों से बनाया जाता है जिसमें जूनिपर (एक प्रकार की बेरी) मुख्य है। इसके अलावा इसमें फूल, फल या मसालों का मिश्रण भी डाला जाता है। जिन का उपयोग दूसरी मीठी शराब (लिक्वर) बनाने के लिए भी किया जाता है, जैसे कि 'स्लोय जिन', जिसे फल और चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है।
उत्पत्ति
'जिन' नाम प्राचीन अंग्रेजी शब्द जेनेवरMeaning of Gin https://www.lexico.com/definition/gin लेक्सिको डिक्शनरीस 16 फरवरी 2026 en जिन का अर्थ 22 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20200322182014/https://www.lexico.com/definition/gin dead का संक्षिप्त रूप है, जो फ़्रांसीसी शब्द जेनिएवर और डच शब्द जेनेवरMeaning of Genever by Lexico https://www.lexico.com/definition/genever लेक्सिको डिक्शनरीस 16 फरवरी 2026 en जेनेवर का अर्थ 21 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20191221023828/https://www.lexico.com/definition/genever dead से संबंधित है। ये शब्द अंततः जुनिपरस से ही निकले हैं, जो जुनिपर का लातिन शब्द है।
इतिहास
जेनेवर का सबसे पुराना लिखित उल्लेख 13वीं शताब्दी के ज्ञानकोश 'डेर नेचुरेन ब्लूमे' (ब्रुग्स) में मिलता है। जेनेवर बनाने की सबसे पहली छपी हुई विधि 16वीं शताब्दी की पुस्तक 'एन कॉन्स्टेलिजक डिस्टिलरबोएक' (एंटवर्प) में मिलती है।
17वीं शताब्दी के मध्य में चिकित्सक फ्रांसिसकस सिल्वियस को प्रायः जीन के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है जो कि गलत है। क्योंकि जेनेवर (जिन का पुराना रूप) का उल्लेख फिलिप मैसिंगर के नाटक 'द ड्यूक ऑफ मिलान' (1623) में पहले ही मिल चुका था। उस समय सिल्वियस की उम्र केवल नौ वर्ष रही होगी, इसलिए उन्हें इसका आविष्कारक नहीं माना जा सकता।GIN http://www.tasteoftx.com/spirits/gin.html www.tasteoftx.com 16 फरवरी 2026 जिन 16 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20090416234849/http://www.tasteoftx.com/spirits/gin.html dead
इन्हें भी देखें
ऊर्जा पेय
क़हवा
कांजी
पेय
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
जिन समाचार पृष्ठ – शराब और ड्रग्स इतिहास सोसायटी
श्रेणी:मदिरा
श्रेणी:पेय
श्रेणी:यूरोप में खानपान