411 REFERENCE · Wikipedia
राजेन्द्र कुमार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजेन्द्र कुमार तुली श्री लुभया राम Mhdouglasrajender.jpg 250px राजेन्द्र कुमार अपने अन्तरंग मित्र स्व. ऍम. ऍच. डगलस १९६३ में फ़िल्म आई मिलन की बेला के सॅट पर yes 1927 07 20 सियालकोट, पंजाब, ब्रिटिश भारत मुंबई, महाराष्ट्र, भारत जुबली कुमार अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म निर्देशक १९५०-१९९८ शुक्ला २ पुत्रियाँ तथा एक पुत्र कुमार गौरव yes 1999 07 12 1927 07 20
राजेन्द्र कुमार (२० जुलाई 1927 – १२ जुलाई १९९९) ६० तथा ७० के दशकों में बॉलीवुड के सफलतम अभिनेताओं में से एक थे। ८० के दशक में वह कई फ़िल्मों के निर्माता थे जिनमें उनके पुत्र कुमार गौरव ने अभिनय किया है। उनका जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रान्त के सियालकोट शहर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है।Raheja Dinesh Bollywood's Jubilee Kumar http://www.rediff.com/entertai/2002/jul/09dinesh.htm २०१२-०७-१८ https://web.archive.org/web/20180211095118/http://www.rediff.com/entertai/2002/jul/09dinesh.htm 11 फ़रवरी 2018 live
फिल्मी सफ़र
राजेन्द्र कुमार ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत 1950 की फ़िल्म जोगन से की जिसमें उनको दिलीप कुमार और नर्गिस के साथ अभिनय करने का अवसर मिला। उनको 1957 में बनी मदर इंडिया से ख्याति प्राप्त हुयी जिसमें उन्होंने नर्गिस के बेटे की भूमिका अदा की। 1959 की फ़िल्म गूँज उठी शहनाई की सफलता के बाद उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता नाम कमाया।
60 के दशक में उन्होंने काफ़ी नाम कमाया और कई दफ़ा ऐसा भी हुआ कि उनकी 6-7 फ़िल्में एक साथ सिल्वर जुबली हफ्ते में होती थीं। इसी कारण से उनका नाम 'जुबली कुमार' पड़ गया।
अपने फ़िल्मी जीवन में राजेन्द्र कुमार ने कई सफल फ़िल्में दीं जैसे धूल का फूल (१९५९), दिल एक मंदिर (१९६३), मेरे महबूब (१९६३), संगम (१९६४), आरज़ू (१९६५), प्यार का सागर, गहरा दाग़, सूरज (१९६६) और तलाश।top actors http://www.boxofficeindia.com/topactors.htm 2012-07-18 https://web.archive.org/web/20051223002120/http://www.boxofficeindia.com/topactors.htm 23 दिसंबर 2005 live
उनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार के लिए फ़िल्म दिल एक मंदिर, आई मिलन की बेला और आरज़ू के लिए नामांकित किया गया और सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता की श्रेणी में संगम के लिए।http://deep750.googlepages.com/FilmfareAwards.pdf 1st Filmfare Awards 1953 18 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20090612065210/http://deep750.googlepages.com/FilmfareAwards.pdf 12 जून 2009 dead
१९७२ से उनको राजेश खन्ना से स्पर्धा का सामना करना पड़ा। इसी दौरान नूतन के साथ उन्होंने फ़िल्म साजन बिना सुहागन (१९७८) में काम किया। ७० के दशक के आख़िर से ८० के दशक तक उन्होंने चरित्र भूमिका की ओर रुख़ किया। उन्होंने कई पंजाबी फ़िल्मों में भी काम किया जैसे तेरी मेरी एक जिन्दड़ी।
१९८१ में उन्होंने अपने पुत्र कुमार गौरव को फ़िल्मों में लव स्टोरी नामक फ़िल्म से प्रवेश करवाया। इस फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक होने के साथ-साथ उन्होंने इस फ़िल्म में कुमार गौरव के पिता की भूमिका भी अदा की। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस में बहुत सफल सिद्ध हुयी। love story http://www.boxofficeindia.com/1981.htm २०१२-०७-१८ https://web.archive.org/web/20070317083655/http://www.boxofficeindia.com/1981.htm 17 मार्च 2007 live उन्होंने अपने पुत्र को लेकर कई और फ़िल्में भी निर्मित कीं। १९८६ में उन्होंने अपने पुत्र और संजय दत्त को लेकर नाम फ़िल्म बनाई जो फिर से बॉक्स ऑफ़िस में धमाल करने में कामयाब हुयी। उनका आख़िरी अभिनय Earth फ़िल्म में था।
व्यक्तिगत जीवन
उनका विवाह शुक्ला नामक महिला के साथ हुआ और दोनों की तीन संतानें हुयीं-एक पुत्र तथा दो पुत्रियाँ। उनके पुत्र कुमार गौरव का विवाह राज कपूर की पुत्री रीमा के साथ तय हुआ था लेकिन किसी कारणवश वह रिश्ता टूट गया। राजेन्द्र कुमार http://www.imdb.com/name/nm0006348/bio १८ जुलाई २०१२ https://web.archive.org/web/20111202124716/http://www.imdb.com/name/nm0006348/bio 2 दिसंबर 2011 live इसके पश्चात् उसका विवाह सुनील दत्त और नर्गिस की पुत्री नम्रता- जो कि संजय दत्त की बहन हैं- के साथ संपन्न हुआ।
निजी जीवन में राजेन्द्र कुमार तथा राज कपूर बहुत घनिष्ठ मित्र थे लेकिन उनकी संतानों के रिश्ते टूट जाने से उनके रिश्ते में भी खटास आ गई।
वह सुनील दत्त के भी काफ़ी क़रीबी मित्र थे और सुनील दत्त के अनुसार जब वह अपने पुत्र संजय दत्त के संकट से जूझ रहे थे तो राजेन्द्र कुमार ने उनकी बहुत मदद की।
अपने ७०वें जन्मदिन से सिर्फ़ ८ दिन पहले १२ जुलाई १९९९ को कैन्सर की बीमारी के चलते उनका देहवसान हो गया। उनके पिता रंगमंच की नामचीन हस्ती थे जिनका संबंध राजस्थान से था.
प्रमुख फिल्में
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी1970 गीत 1968 साथी रवि 1966 सूरज 1964 संगम 1961 ससुराल 1957 मदर इण्डिया
पुरस्कार
पद्मश्री १९६९
पं॰ जवाहर लाल नेहरू द्वारा एकसाथ फ़िल्म 'क़ानून' (हिन्दी) तथा 'मेंहदी रंग लाग्यो' (गुजराती) के लिए राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत
उनको विशेष रूप से शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया था और वह कई धर्मार्थ संगठनों से जुड़े थे। Arts Tribune http://www.tribuneindia.com/1999/99jul16/art-trib.htm 16 जुलाई 1999 २०१२-०७-१८ https://web.archive.org/web/20121014165207/http://www.tribuneindia.com/1999/99jul16/art-trib.htm 14 अक्तूबर 2012 live
बाहरी कड़ियाँ
imdb database
सन्दर्भ
श्रेणी:1929 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९९९ में निधन
श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता
श्रेणी:हिन्दी अभिनेता
श्रेणी:हिन्दी निर्देशक