Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वज़ीर (शतरंज)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

280 center Chess piece - White queen.jpg सफ़ेद वज़ीर 1000 1722 Chess piece - Black queen.JPG काला वज़ीर 1834 3120 वज़ीर (♕, ♛), जिसे आम बोलचाल में अक्सर रानी (अंग्रेज़ी: Queen) भी कहा जाता है, शतरंज के खेल का सबसे शक्तिशाली मोहरा है। यह हाथी और ऊँट की चालों को मिलाकर आगे, पीछे, दाएँ, बाएँ और तिरछे जिधर चाहे, उधर और जितने घर चाहे, उतने घर चल सकता है। प्रत्येक खिलाड़ी एक वज़ीर के साथ खेल आरंभ करता है। इसे राजा के पास पहली क्षैतिज पंक्ति के बीच में रखा जाता है। चूँकि वज़ीर सबसे मज़बूत मोहरा होता है, इसलिए अधिकांश मामलों में प्यादे के बोर्ड के दूसरे छोर (आठवीं रैंक) पर पहुँचने पर उसे वज़ीर में ही बदल दिया जाता है।https://www.google.co.in/books/edition/Vij%C3%B1%C4%81na_garim%C4%81_sindhu/7dgSAQAAMAAJ Vijñāna garimā sindhu: traimāsika patrikā 1999 Vaijñānika tathā Takanīkī Śabdāvalī Āyoga. hi इतिहास ऐतिहासिक रूप से वज़ीर पहले एक दुर्बल मोहरा था, जो केवल एक घर तिरछा चल या काट सकता था। यह प्राचीन भारतीय खेल चतुरंग के 'मंत्री' या सासानी शतरंज के 'फ़रज़ीन' पर आधारित था।http://archive.org/details/AHistoryOfChess A History Of Chess H. J. R. Murray आधुनिक वज़ीर ने 15वीं शताब्दी में स्पेन (यूरोप) में अपनी वर्तमान शक्ति और चाल प्राप्त कीं। जब यह खेल यूरोप पहुँचा, तो उन्होंने अपनी संस्कृति के अनुसार इसे 'रानी' (Queen) कहना शुरू कर दिया। हालाँकि, भारत और फारसी परंपरा में इसे ऐतिहासिक और आधिकारिक रूप से आज भी वज़ीर या मंत्री ही कहा जाता है, और मानक हिंदी शब्दकोशों व शतरंज की पुस्तकों में भी इसी शब्द का प्रयोग मिलता है।https://www.google.co.in/books/edition/%E0%A4%85%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A5%87%E0%A4%AF_%E0%A4%97%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF_%E0%A4%B0%E0%A4%9A/4v2bnJ5-V74C अज्ञेय गद्य रचना-संचयन वत्स्ययन सछ्छिदनंद् हिरनंद् 2015 Sāhitya Akādemī 978-81-260-4552-5 hihttps://www.google.co.in/books/edition/The_Library_Edition_of_the_Student_s_Pra/YezO0hEFeQkC The Library Edition of the Student's Practical Dictionary: Containing (i)English Words with English and Hindi Meanings (ii)Hindi Words with English Meanings : Together with a List of Latin and Greek Words and Phrases with Their Equivalents in English and Hindi in Hindi Character 1903 Ram Narain Lal hihttps://www.google.co.in/books/edition/Avadha_k%C4%81_nav%C4%81b%C4%AB_yug%C4%ABna_Hind%C4%AB_kath/joxzAAAAIAAJ Avadha kā navābī yugīna Hindī kathā-sāhitya Śarmā Urmila 1997 Śalabha Pabliśiṅga Hāūsa hi सन्दर्भ श्रेणी:खेल श्रेणी:शतरंज