411 REFERENCE · Wikipedia
बेटिना हेनेन-आयेच
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेटिना हेनेन-आयेच (जर्मन: Bettina Heinen-Ayech; 3 सितंबर 1937 – 7 जून 2020) एक जर्मन चित्रकार थीं। उन्होंने अपने अल्जीरिया के रंगीन परिदृश्यों के चित्रण के लिए ख्याति प्राप्त की।
== जीवनी ==
बेटिना , बाउख़म के पत्रकार योहान याकॉब योज़ेफ़ " हांस " (1895-1961) की बेटी थीं, जो कई वर्षों तक सोलिंगर टागेसब्लाट और उद्योग समाचार पत्र एबर्सवाल्डर ऑफरटेनब्लाट के प्रधान संपादक रहे, वे Lyriker (गीतकार) और Dramatiker (नाटककार) के रूप में भी सक्रिय थे। उनकी मां एर्ना, जन्म उपनाम स्टीनहॉफ़ (1898-1969) का जन्म ड्यूसेलडोर्फ में हुआ था और वह सोएस्ट के पास मनोर हाउस अहसे स्थित ऑवेस्टफैलिसचेन (वेस्टफेलियन) परिवार से थीं। बेटिना 3 भाई-बहन थे, दो भाई और एक बहन; बच्चों का पालन-पोषण सोलिंगन में कला और खुले माहौल वाले पैतृक घर में हुआ था । यह परिवार होशचीड जिले में एक पुराने लकड़ी के घर में रहता था, जो कि ब्लेइबर्गवर्क्स (सीसा खदान) के लिए पूर्व स्टीगरहॉस (पिट फोरमैन का घर) था, जिसमें जब वह बुढ़ापे तक अपने गृह नगर में थी, तब तक वह वहीं रहती रही ।
Zweiten Weltkriegs (द्वितीय विश्व युद्ध) के दौरान 1942 से बेटिना ऑल्गौ क्षेत्र में इस्नी के पास क्रुज़थल-ईसेनबाक में अपनी मां और बहन के साथ रहती थीं, बाद में वह चित्रकार और पारिवारिक मित्र इरविन बोवियन (1899-1972) के साथ जुड़ गईं, जो नीदरलैंड में दस साल तक रहने के बाद 1942 में वापस लौट आए और NS-Behörden (नाज़ी अधिकारी) द्वारा हमेशा उनका पीछा किया जाता रहा। उनके पिता हेन्स ने 1944 में जर्मनी की वास्तविक स्थिति पर एक लेख प्रकाशित किया था। क्रुज़थल में उनकी और बोवियन की गिरफ़्तारी के वारंट भेजे गए, जिन्हें "महिला डाकिया ने फाड़ दिया था", जैसा कि ने बाद में वर्णन किया है।
1948 से 1954 तक, युवा बेटिना ने सोलिंगन में August-Dicke-Mädchengymnasium (अगस्त डिके गर्ल्स हाई स्कूल) में पढ़ाई की, जहां एक शिक्षिका ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपना पहला कलात्मक प्रशिक्षण बोवियन से प्राप्त किया, जो 1945 में परिवार के साथ तथाकथित "ब्लैक हाउस" में रहने चले गए - और अपनी मृत्यु होने तक वे उनके मेंटर (विश्वसनीय सलाहकार) बने रहे। 1954 से उन्होंने Kölner Werkschulen कलोन के फ़ैक्टरी स्कूल में पढ़ाई की और वहाँ ओटो गेर्स्टर द्वारा सिखाई जाने वाली स्मारकीय भित्ति चित्रकला की कक्षा में भाग लिया, जिसके दौरान उन्हें तीन प्रारंभिक कक्षाएँ दी गईं। 1955 में बेटिना की कृतियाँ - 20 वाटर कलर और ड्रॉइंग्स (रेखाचित्र )पहली बार, बाड होम्बर्ग के हॅाल में प्रदर्शित की गईं। 18 वर्षीय बेटिना की पेंटिंग्स को फ्रैंकफर्ट गैलरी की मालकिन हन्ना बेकर फॅाम राथ द्वारा सामूहिक प्रदर्शनी डॉयचे कुन्स्ट डेर गेगेनवार्ट (1955/56) में शामिल किया गया था, जिसमें उनकी पेंटिंग्स को कार्ल श्मिट-रोटलफ, पॉल क्ली, मैक्स बेकमैन, मैक्स अर्न्स्ट, अर्न्स्ट लुडविग किर्चनर और कैथे कोल्विट्ज़न की कलाकृतियों के साथ दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और एशिया के टूर में दिखाया गया था। श्मिट-रॉटलफ़ ने उसे सलाह दी, "बेटिना, अपने प्रति ईमानदार रहो!"
इसके बाद उन्होंने हरमन कास्पर के साथ Kunstakademie München (म्यूनिख कला अकादमी) में अध्ययन किया और Tessin (टिसिनो) की यात्राएँ कीं।1958 से बेटिना ने Kopenhagen (रॉयल डेनिश एकेडमी ऑफ आर्टिन कोपेनहेगन) में Königlich Dänischen Kunstakademie (कॅयोनिग्लिश डेनिशेन कुन्स्तएकाडमी) में अध्ययन किया और Norwegen (नॉर्वे) की कई यात्राओं में से पहली यात्रा की, जहां उन्होंने Sieben Schwestern (सेवन सिस्टर्स) के तल पर एक झोपड़ी खरीदी।1959 और 1962 में बेटिना को स्टाइपेंडियन डेस कुल्टसमिनिस्टेरियम्स फॅान नॉर्डरहेन-वेस्टफेलन (नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया के संस्कृति मंत्रालय से अनुदान) अनुदान प्राप्त हुआ। इसके बाद सिल्ट, टिसिनो और नॉर्वे के साथ-साथ पेरिस में भी पेंटिंग के लिए दौरे किए । जब 1962 में बेटिना को जर्मन सांस्कृतिक संस्थान द्वारा काहिरा में आमंत्रित किया गया था, तो उन्होंने Nordafrika (उत्तरी अफ्रीका) की पहली यात्रा की ।
1960 में जब , पेरिस में जार्डिन डु लक्ज़मबर्ग में बोवियन के साथ पेंटिंग कर रही थीं, तब उनकी मुलाकात अपने भावी पति, अल्जीरियाई अब्देलहामिद अयेच (1926-2010) से हुई। 1961 में बेटी डायना के जन्म के दो साल बाद परिवार अल्जीरिया में अयेच के गृहनगर Guelma (गुएल्मा) चला गया, जो तभी फ्रांस से अलग हो गया था; बेटे हारून का जन्म 1969 में हुआ। इसके बाद के दशकों में, बेटिना हेनेन-आयेच ने सोलिंगेन और अल्जीरिया के बीच यात्राएँ की, जिसमें " वह अपनी कार, एक वाहन जो कभी आर4 था, में अनिवार्य रूप से अपने मुँह के कोने में सिगरेट होल्डर के साथ" प्रेरणा की तलाश में एक चिरपरिचित सा चेहरा बन गईं।" बेटिना हेनेन-आयेच के अनुसार, अल्जीरिया के लिए उनका प्यार उनके पति हामिद- "एक स्वतंत्र और साहसी व्यक्ति" के प्रति उनके प्यार पर भी आधारित था।
1968 में बेटिना हेनेन-आयेच की पहली कृतियों को Algier (अल्जीयर्स) में राष्ट्रीय संग्रहालय Musée National des beaux-arts d'Alger (म्यूसी नेशनल डेस बीक्स-आर्ट्स डी'अल्गर) द्वारा खरीदा गया था, और 1976 में उन्हें ग्रांड प्रिक्स डे ला विले डी'अल्गर से सम्मान से नवाज़ा गया था। उसी वर्ष वह इरविन बोवियन (बोवियन की 1972 में मृत्यु हो गई थी) के सर्कल ऑफ फ्रेंड्स की अध्यक्ष बनीं। 1992 में, उनकी 120 पेंटिंग्स को Musée National des beaux-arts d'Alger (मुसी नेशनल डेस बीक्स-आर्ट्स डी'अल्गर) में पूर्वव्यापी प्रदर्शन के लिए रखा गया था। 1993 में उन्हें सोलिंगन सिविक फाउंडेशन बाडेन का सांस्कृतिक पुरस्कार मिला। 2004 में, उनके कार्यों का दूसरा प्रमुख पूर्वव्यापी प्रदर्शन अल्जीयर्स में किया गया था, प्रदर्शनी तत्कालीन अल्जीरियाई संस्कृति मंत्री, खालिदा तौमी के शिरम्हेरशाफ्ट (संरक्षण) में आयोजित की गई थी; उन्हें अल्जीरियाई सरकार ने एक बार फिर से सम्मानित किया। उसी वर्ष, उनकी अनुपस्थिति के दौरान सोलिंगन में उनके घर चोरी हुई; इरविन बोवियन की छह पेंटिंग जानबूझकर चुरा ली गईं।
2018 तक, - अयेच की पेंटिंग यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका में 100 से अधिक एकल और कई सामूहिक प्रदर्शनियों में प्रदर्शित की गईं। उनके प्रथम नाम "बेटिना" ने उन्हें कलाकार के रूप में स्थापित किया, साथ ही अरबी भाषा में भी बेटिना हेनेन-आयेच के जीवन और कार्य को किताबों और फिल्मों में दर्शाया गया है। 2012 में वह युद्ध के बाद पहली बार जर्मनी के ऑल्गौ क्षेत्र में क्रुज़थल लौटीं, और उनके साथ Bayerischer Rundfunk (बवेरियन रेडियो)[17] का एक टेलीविजन दल भी रहा ।
7 जून, 2020 को 82 वर्ष की आयु में बेटिना हेनेन-आयेच का म्यूनिख में निधन हो गया।
== कार्य ==
बेटिना हेनेन-आयेच ने अपने प्रशिक्षण के दौरान सभी तकनीकें सीखीं, लेकिन उन्होंने अपना ध्यान Aquarellmalerei (जल रंग पेंटिंग) पर केंद्रित किया। एक Freiluftmalerin आउटडोर चित्रकार के रूप में उन्होंने कई परिदृश्य बनाए, परंतु कभी-कभार ही छायाचित्र (Portrait)बनाए । अल्जीरिया में अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने अपनी खुद की तकनीक विकसित की: गुएल्मा में शुष्क हवा होने के कारण वहाँ के पानी के रंग यूरोप की तरह एक-दूसरे में घुलते नहीं थे, बल्कि जल्दी सूख जाते थे। इसलिए उन्होंने अपनी पद्धति विकसित की: - अयेच कहती हैं, " मैं प्रबल रंगों को मोज़ेक की तरह एक साथ जोड़ती हूं, ब्रश स्टोक के बाद ब्रश स्टोक ।" मिलाने पर, तीव्र रंग अल्जीरिया में प्राकृतिक परिदृश्य और प्रकाश की एक ज्वलंत छवि बनाते हैं। उन्होंने बताया कि 1990 से 2000 के दशक में वर्षों के आतंकवाद के दौरान, वह अल्जीरिया में केवल छायाचित्र, स्थिर जीवन और खिड़की से बाहर की झलकियां ही चित्रित कर पाईं, क्योंकि वह यात्रा करने में असमर्थ थीं।
बेटिना हेनेन-आयेच का कहना है कि, अल्जीरिया में न केवल उनकी तकनीक बदल गई, बल्कि उनका व्यक्तित्व भी बदल गया। वह अपने "यूरोपीय पूर्वाग्रहों" से दूर चली गईं और गुएल्मा में उन्होंने सुंदर प्रकृति को "सुना": "दक्षिणी पर्वत, Mahouna (महौना), उसके खेत, मेरी सभी इंद्रियों को मोहित करते हैं और मेरी कल्पनाओं को संरक्षित करते हैं। मैं इस क्षेत्र को वसंत ऋतु में चित्रित करती हूं, जब लाल खसखस से भरे खेतों की हरियाली यूरोप की घनी हरियाली से दूर, अपने सभी रंगों में चमकती है; गर्मियों में जब इसकी नीली और बैंगनी चोटियाँ इसके अद्भुत गेहूं के स्वर्ण खेतों के सोने से ऊपर उठती हैं; सर्दियों में जब लाल धरती में अविश्वसनीय शक्ति होती है, जिसका चित्रण करना बहुत कठिन है!"
1967 की शुरुआत में पत्रकार मैक्स मेट्ज़कर ने ड्यूसेलडोर्फर नाखरिषटेन में बेटिना हेनेन-आयेच के बारे में लिखा था: "वह उन लोगों के लिए भी एक प्राकृतिक परिदृश्य खोलने में सक्षम है, जो इसे नहीं जानते हैं। ये चित्र केवल लोगों की छवियां नहीं हैं, बल्कि साथ ही उनकी गहराई को समझने वाली आत्मा का वर्णन भी हैं।"
== चयनित कलाकृतियों की दीर्घा ==
== प्रदर्शनियाँ (चयन) ==
1955 बाड होम्बर्ग का कुरसाल
1957 नॉर्डफ्राइसलैंड म्यूजियम निसेनहाउस हुसुम; कोपेनहेगन, डॅायचर क्लब।
1958 वेल्फेंश्लॉस मुंडेन
1961 बर्न, गैलेरी श्नाइडर।
1962 काइरो, डॉयचेस कल्टुरइन्स्टिट्यूट
1963 सोलिंगन, डॉयचेस क्लिंगेनम्यूजियम (ब्लेड्स का जर्मन संग्रहालय)
1966 ड्यूसेलडोर्फ, इंटरनेशनल बिल्डुंगस्वर्क डी ब्रुके
1970 ट्यूनिस, सैलून डेस आर्ट्स में प्रदर्शनी
1972 हैम्बर्ग, गैलेरी फर ज़िटगेनोस्सिस्चे कुन्स्ट समसामयिक कला
1973 स्प्रिंग, म्यूजियम औफ़ डेम बर्गहोफ़; रबात, गोएथे-इंस्टीट्यूट; कैसाब्लांका, गोएथे-इंस्टीट्यूट
1976 ग्लैडबेक, म्यूजियम श्लॉस विट्रिंगन
1980 रेम्सशाइड, स्टैडिशस म्यूजियम, हेइमैटम्यूजियम हेस्टेन
1984 दमिश्क, गोएथे-इंस्टीट्यूट। दमिश्क का राष्ट्रीय संग्रहालय दमिश्क खरीदारी करता है; अलेप्पो, म्यूजियम नेशनल
1986 एल ओएड, मैसन डे ला कल्चर
1990 वुर्जबर्ग, ओटो-रिक्टर-हाले, फॅरॅान्डे मेनफ्रेंकिशर कुन्स्ट अंड गशिष्टे ई। वी.; पेरिस, सेंटर कल्चरल अल्जीरियाई।
1992 अरुंडेल, लिटिल गैलरी
1993 अल्जीयर, मुसी नेशनल डेस बीक्स आर्ट्स डी'अल्गर में 120 से अधिक चित्रों का प्रमुख पूर्वव्यापी। संग्रहालय खरीदारी करता है.
1998 सोलिंगन, ऑगस्ट-डिके-जिमनैजियम, अपनी 125वीं वर्षगांठ पर।
2000 सोलिंगन, कुन्स्टम्यूजियम बाडेन; पेरिस, राटहाउस (सिटी हॉल)
2002 अल्जीयर, डॉयचे-अल्जेरिस्चे गेसेलशाफ्ट
2003 आखेन, सेंटर कल्चरल फ़्रांसीसी अल्जीरियाई सांस्कृतिक के दायरे में
2004 अल्जीयर्स, सांस्कृतिक मंत्री के संरक्षण में, अल्जीयर्स के राष्ट्रीय संग्रहालय में 100 चित्रों का दूसरा प्रमुख पूर्वव्यापी प्रदर्शन। खालिदा तौमी
2008 एंगर्स, श्लॉस एंगर्स
2017 जॉर्ज्समारिएनहुट्टे, संग्रहालय विला स्टैमर
== संग्रहालय, पुरालेख, सार्वजनिक संग्रह ==
कलाकार बेटिना हेनेन-आयेच की पेंटिंग और दस्तावेज़ विभिन्न यूरोपीय और उत्तरी अफ्रीकी देशों के कई संग्रहालयों, अभिलेखागारों और सार्वजनिक संग्रहों में रखे गए हैं। अल्जीरिया में, कलाकार बेटिना हेनेन-आयेच की पेंटिंग्स का एक बड़ा संग्रह अल्जीयर्स में नेशनलम्यूजियम डेर शॉनेन कुन्स्टे (नेशनल म्यूजियम ऑफ फाइन आर्ट्स) (म्यूसी नेशनल डेस बीक्स आर्ट्स डी'अल्गर), साथ ही साथ "सैमसन गैलरी" में और अल्जीयर्स में राष्ट्रपति कार्यालय के संग्रह में राजधानी अल्जीयर्स के स्टैडिशचेन कुन्स्टसामलुंग (नगर कला संग्रह) में पाया जा सकता है। नॉर्वे में बेटिना -अयेच को अल्स्टाहाग नगर पालिका के कला संग्रह में दर्शाया गया है। जर्मनी में कलाकार की पेंटिंग नार्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य के कला संग्रह में, सोलिंगन के कला संग्रहालय में, नॉर्डफ्रीसलैंड संग्रहालय में हैं। स्विट्जरलैंड में कलाकार के और भी अभिलेखीय रिकॉर्ड SIK-ISEA के अभिलेखागार में रखे गए हैं: : ज्यूरिख़, स्विट्जरलैंड में ऐतिहासिक और समकालीन कला पर कला अनुसंधान संस्थान।
== आर्टिस्ट्स कॉलोनी (ब्लैक हाउस) ==
2020 में, कलाकारों की कॉलोनी में उनके और उनके दोस्तों के लिए एक स्मारक पट्टिका उस तथाकथित घर "ब्लैक हाउस“ पर लगाई गई, जहाँ वह पली-बढ़ी थीं। जनवरी 2022 में, गैर-लाभकारी बेटिना हेनेन-आयेच फाउंडेशन, फाउंडेशन फॉर आर्ट, कल्चर एंड इंटरनेशनल डायलॉग की स्थापना की गई। फाउंडेशन ने कलाकार की विरासत को संजो कर रखा है
बेटिना हेनेन-आयेच की मृत्यु के बाद से, उनका बेटा, हारून अयेच जो म्यूनिख में रहता है और पेशे से चिकित्सक है, कलाकार और उसके साथी कलाकारों की स्मृति के लिए प्रतिबद्ध है। कलाकार खुद अपने जीवन के अंत तक तथाकथित "ब्लैक हाउस" में रहीं, यह होहशेड लैड खदान के पूर्व पिट फोरमैन का घर था, जिसे के पिता ने 1932 में खरीद लिया था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, इरविन बोवियन बगल के घर, "रेड हाउस" में शिफ्ट हो गए। अयेच ने एक गैर-लाभकारी फाउंडेशन "बेटिना -अयेचफाउंडेशन - फाउंडेशन फॉर आर्ट, कल्चर एंड इंटरनेशनल डायलॉग" की स्थापना की। बदले में फाउंडेशन ने सोलिंगन कलाकारों की कॉलोनी "श्वार्ज़ेस हॉउस " की परियोजना शुरू की।
फरवरी 2023 में, कलाकारों की कॉलोनी "ब्लैक हाउस" को "यूरोपियन फेडरेशन ऑफ आर्टिस्ट्स कॉलोनीज़" में स्वीकार कर लिया गया और कुछ दिनों बाद Europarats (यूरोप की परिषद) के सांस्कृतिक मार्ग "इंप्रेशनिज्म रूट्स" में स्वीकार कर लिया गया।
== सम्मान ==
1976 बेटिना -अयेच को ग्रांड प्रिक्स डे ला विले डी'अल्गर सम्मान से नवाजा गया।
1993 कल्टुरपेरिस डेर बर्गरस्टिफ्टुंग बाडेन (सिविक फाउडनेशन बाडेन का सांस्कृतिक पुरस्कार), सोलिंगन
1998 अल्जीरिया में कॉन्स्टेंटाइन शहर ने चित्रकार को प्रिक्स डी' ऑनर से सम्मानित किया
2003 अल्जीरिशर स्टाट्सप्राइस (अल्जीरियाई राज्य पुरस्कार), संस्कृति मंत्री श्रीमती खालिदा तौमी द्वारा संपूर्ण कलात्मक कार्य के लिए सम्मान के रूप में प्रदान किया गया
2006 अल्जीरियाई संस्कृति मंत्रालय द्वारा आधिकारिक सम्मान
== प्रकाशन ==
(प्रकाशक के रूप में) हेंस : ऑस डेर फुले डेस लेबेंस। गेडिचटे। यू-फॉर्म, सोलिंगेन।
(प्रकाशक के रूप में) इरविन बोवियन: दास श्योने स्पील ज़्विषेन गाइस्ट अंड वेल्ट - माइन मालेरलेबेन। आईएसबीएन 3-88234-101-7.
(प्रकाशक के रूप में) इरविन बोवियन। वेर्कफेर्ज़ाइष्निस - कैटलॉग रायसोन - वेर्कोवेर्ज़िच्ट। यू-फॉर्म, सोलिंगन 1999, आईएसबीएन 3-88234-103-3
== साहित्य ==
एडुआर्ड फ़ॉलेट-वॉन कैस्टेलबर्ग: बेटिना । क्लाइनर, बर्न 1967. (जर्मन/फ़्रेंच)
अली एलहादज-ताहर/हंस कार्ल पेश: बेटिना -आयच। यू-फॉर्म वेरलाग, सोलिंगन 1982।
मैरिएन कोपाट्ज़: बेटिना हेइनेन-अयेच, एक्वारेले अंड साइषनुंगन ऑस अल्जीरियाई। पब.: स्टैट्स्पारकासे सोलिंगेन। 1985
मलिका बौअब्देल्लाह/डायना मिल्लीज़/बर्नार्ड ज़िम्मरमैन: बेटिना -अयेच रेट्रोस्पेक्टिव 1951-1992। पब.: स्टैट्स्पारकासे सोलिंगेन। 1992
# मलिका बौअब्देल्ला: "बेटिना" कैटलॉग ज़ूर रेट्रोस्पेक्टिव इम म्यूसी नेशनल डेस बेक्स-आर्ट्स। 1993
हंस कार्ल पेस्च: बेटिना, कोलेक्सिओन क्लाउस विएन्स। 1999, आईएसबीएन 3-88234-106-8
दलिला महम्मद ओरफ़ाली: "बेटिना"। म्यूज़ी नेशनल डे बेक्स-आर्ट्स में रेट्रोस्पेक्टिव कैटलॉग। 2005
तैयब लारक: बेटिना, ला रेनकॉन्ट्रे डी'अन पेंट्रे एट डी'अन पेज़। बेटिना -अयेच एट एल'एल्गेरी। 2007
अली एलहादज-ताहर/डॉ. हारून अयेच: "बेटिना"। गैलेरी डार एल केन्ज़, अल्जीरिया, 2016।
तैयब लारक, बेटिना। एक चित्रकार का प्राकृतिक परिदृश्य से सामना बेटिना -अयेच अंड अल्जीरियाई। एन-नखला, अल्जीयर, 2018, आईएसबीएन 978-9947-0-5382-9
डॉ. क्लाउडिया शॉनिंग-कलेंडर; बेटिना -आयच: बेवेगंग, फ़ार्बे, लिष्ट। दास कुन्स्टलरिस्चे वर्मैच्टनिस आइनर मालेरिन। आर्ट प्रोफ़ाइल, मैगज़ीन फर कुन्स्ट, हेफ़्ट-एनआर। 144-2021
क्रिस्टीना स्ट्रेकफस: कुन्स्टलरकोलोनी अंड साइटसोयगे सुग्लाइष । सोलिंगन में "श्वार्ज़ हॉस"। इन: आर्ट प्रोफाइल कुन्स्तमगाज़िन, एस. 48-53, हेफ़्ट-एनआर। 148-2022.
== फिल्में ==
1992: बेटिना -अयेच, लेट्रे ए इरविन बोवियन, कलाकार चित्र (हसन बाउब्देल्ला, विज़ुअलिस प्रोडक्शन, अल्जीयर 1992। जर्मन संस्करण: बेटिना -अयेच, ब्रीफ एन इरविन बोवियन। एवलॉन फिल्म + टीवी-प्रोडक्शन के सहयोग से विज़ुअलिस प्रोडक्शन, सोलिंगन 1992)
2002: बेटिना -अयेच, हाइमने ए ला नेचर (बौलेम आइसौई, सीवाईएम ऑडियोविसुएल, अल्जीयर)
2010: डी कुन्स्ट डेर एरिनेरुंग (बीआर प्रारूप में युद्ध की समाप्ति के बाद से बेटिना -अयेच की क्रुज़थल की पहली यात्रा पर रिपोर्ट " स्विशेन स्पेसर्ट अंड कारवेंडेल")
2015: फ्लुक्टपुंक्ट इम अल्लगौ - डाई कुन्स्ट डेर एरिनेरुंग: इरविन बोवियन इम क्रुज़थल (निर्देशक: जॉर्ज बायरले अंड रूडी होल्ज़बर्गर। बायरले-कुम्पफेल-होल्ज़बर्गर फाउंडेशन)
2017: बेटिना -अयेच - अल्जीरिया में सोलिंगर चित्रकार (डब्ल्यूडीआर के "लोकलज़िट बेर्गिशेस लैंड" में कलाकार के 80 वें जन्मदिन पर योगदान)
== वेब लिंक ==
www.bettina-heinen-ayech.com · पर बेटिना हेइनेन-अयेच के कार्यों की छवियां।
बेटिना -अयेच - www.schwarzes-haus.com पर कलाकार कॉलोनी "ब्लैक हाउस" की नायिका।
Barbara & Detlef Rahlf: bettina-heinen-ayech.com. · n: bettina-heinen-ayech.com. 10 अक्टूबर 2008, 3 नवंबर 2018 को पुनः प्राप्त।
Lokalzeit Bergisches Land: Bettina Heinen-Ayech – die Algerien-Malerin aus Solingen. In: ardmediathek.de. 28 दिसंबर 2017, 3 नवंबर 2018 को पुनः प्राप्त।
== संदर्भ ==