411 REFERENCE · Wikipedia
हेंगचुन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेंगचुन 恆春 शहरी 恆春鎮 Kōshun 青蛙石.jpg केंटिंग राष्ट्रीय उद्यान का समुद्री किनारा Hengchun PT.svg पिंगटुंग में हेंगचुन Capital देश ताइवान क्षेत्र दक्षिणी ताइवान मेयर लू-यू-टूंग(盧玉棟) 136.7630 30859 दिसम्बर 2014 auto www.hengchuen.gov.tw घर 10568 पिन कोड 946
हेंगचुन ताइवान के पिंगटुंग काउंटी में हेंगचुन प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित एक नगर आबादी है। यह ताइवान का सबसे दक्षिणी बस्ती है। पिंगटुंग काउंटी के दक्षिणी भाग में हेंगचुन ही एकमात्र शहरी बस्ती है। हेंगचुन का भूमि क्षेत्र 136.76 कि॰मी॰ (52.80 वर्ग मील) है और दिसंबर 2014 के जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 30,859 है।http://www.hengchuen.gov.tw/ www.hengchuen.gov.tw हेंगचुन टाउनशिप 28 नवंबर 2021 18 सितंबर 2017 https://web.archive.org/web/20170918091600/http://hengchuen.gov.tw/ dead
हेंगचुन शहर ताइवान के सबसे दक्षिणी राष्ट्रीय उद्यान केंटिंग राष्ट्रीय उद्यानCollins N. Mark The Conservation Atlas of Tropical Forests: Asia and the Pacifics 1991 Springer 9781349120307 123 https://books.google.com/books?id=UTeuCwAAQBAJ&pg=PA123 का प्रवेश द्वार है। प्राचीन समुद्र तटों और एक जीवंत पर्यटन उद्योग के साथ हेंगचुन क्षेत्र अक्सर स्थानीय पर्यटन आकर्षणों की तुलना में अधिक यात्रियों को आकर्षित करता है। यह शहर कभी पूरी तरह से एक दीवार से घिरा हुआ था पर अब लगभग आधी दीवार बनी हुई है, साथ ही साथ शहर के चार फाटक भी है।
2008 की ताइवान की फिल्म केप नंबर 77 Reflections on Cape No. 7 https://web.archive.org/web/20081201141728/http://www.asiaarts.ucla.edu/081031/article.asp?parentID=99915 December 1, 2008 जो ताइवान के फिल्म इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, उसके निर्माण में हेंगचुन शहर की विशेष भूमिका रही है।
हेंगचुन में मनाया जाने वाला लोक संगीत समारोह भी वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय है।https://zh-tw.facebook.com/hearherefest HEAR HERE
नामकरण
हेंगचुन का क्षेत्र डच के यहाँ पर "लोंकजौव" के नाम से जाना जाता था। रिकार्ड में इसके कई अन्य वैकल्पिक नाम भी मिलते हैं, जैसे लिआंगकिआउ, लॉन्ग-किआउ, लॉन्गकियाउ, लोन्कजौ, लोन्कजौ, लोन्कियाउ, लोन्कियाउ, लोन्कजौव और लोन्कक्विउव। हेंगचुन नाम पाइवान लोगों की पाइवान भाषा से लिया गया है, जो 18 वीं शताब्दी के दौरान हान चीनी के उपनिवेशीकरण से पहले इस क्षेत्र में रहते थें।Andrade Tonio How Taiwan Became Chinese: Dutch, Spanish, and Han Colonization in the Seventeenth Century http://www.gutenberg-e.org/andrade/ Columbia University Press Chapter 1: Taiwan on the Eve of Colonization http://www.gutenberg-e.org/andrade/andrade01.html 2005 Note 40 The main villages of Lonkjouw were in the area of present-day Hengchun.Campbell William William Campbell (missionary) Formosa under the Dutch: described from contemporary records, with explanatory notes and a bibliography of the island 1903 Kegan Paul London 04007338 644323041 Explanatory Notes https://archive.org/stream/formosaunderdut01campgoog#page/n554/mode/2up 545
वायसराय शेन बाओज़ेन ने ताइवान द्वीप के अपने 1875 के निरीक्षण के दौरान यहाँ के उन्नत जलवायु का उल्लेख किया, जिसमें क्षेत्र की फसलें "हरी और समृद्ध" साल भर रहती थीं। उन्होंने जाने से पहले क्षेत्र को हेंगचुन ("ऑलवेज स्प्रिंग") कहना शुरू किया और यह नाम तब से बना हुआ है। जापानी शासन के तहत इसी नाम के जापानी उच्चारण से क्षेत्र को "कोशुन" के नाम से भी जाना जाता था।Governor-General of Taiwan (1931–1932). "hêng-chhun (恒春)". In Ogawa Naoyoshi (ed.). 臺日大辭典 [Taiwanese-Japanese Dictionary]. (in Japanese and Hokkien). 2. Taihoku: 同府 [Dōfu]. p. 632. OCLC 25747241.
सन्दर्भ
श्रेणी:ताइवान का भूगोल
श्रेणी:ताइवान के नगर