Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

युसुफ अली ख़ान बहादुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यूसुफ़ अली ख़ान रामपुर रियासत के नवाब The procession of Yusef Ali Khan.jpg यूसुफ़ अली ख़ान 1855–1865 मुहम्मद यूसुफ़ अली ख़ान बहादुर मुहम्मद सैद ख़ान बहादुर कल्ब अली ख़ान बहादुर रामपुर रोहिल्ला वंश मुहम्मद सैद ख़ान बहादुर 1816 03 05 yes रामपुर, उत्तर प्रदेश 1865 04 21 1816 03 05 yes रामपुर, उत्तर प्रदेश रामपुर नवाब मुहम्मद यूसुफ़ अली ख़ान बहादुर, जिनका जन्म 1816 में हुआ था , 1855 से 1865 तक रामपुर रियासत के नवाब थे। 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान उन्होंने ब्रिटिश सेना की मदद की , कई अंग्रेज़ों को बचाया और मुरादाबाद नगर की सुरक्षा सुनिश्चित करके ईस्ट इंडिया कंपनी को अनेक महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कीं। उनकी सेवाओं के पुरस्कारस्वरूप भारत के वायसराय लॉर्ड कैनिंग ने उन्हें बरेली में जागीरें दी । 1861 में उन्हें नाइट की उपाधि से सम्मानित किया गया तथा "हिज़ हाइनेस" की उपाधि के साथ 13 तोपों की सलामी प्रदान की गई। 1861 में नवाब यूसुफ़ अली ख़ान बहादुर को महामहिम स्वर्गीय महारानी विक्टोरिया द्वारा 'द मोस्ट एमिनेंट ऑर्डर ऑफ़ द स्टार ऑफ़ इंडिया' का 'नाइट कमांडर' बनाया गया, और अगले वर्ष उन्हें वाइसरॉय लॉर्ड एल्गिन की परिषद के अतिरिक्त सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया गया।http://archive.org/details/dli.ministry.08773 Uttar Pradesh District Gazetteers: Rampur Amar Singh Baghel 1975 Lucknow, Department of District Gazetteers नवाब यूसुफ़ ने मुग़ल कला परंपरा को बनाए रखा और बहादुर शाह ज़फ़र द्वितीय के दरबार के संगीतकारों, विद्वानों और कलाकारों—जिनमें महान शायर ग़ालिब भी शामिल थे—को रामपुर में बसने के लिए आमंत्रित किया । उनका बेटा कल्ब अली ख़ान बहादुर उनका उत्तराधिकारी बना। सन्दर्भ श्रेणी:रामपुर के नवाब