411 REFERENCE · Wikipedia
अइयास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्च 2020
right|thumb|300px|हेक्तर से युद्धरत अ इयास ; जॉन फ्लैक्सामैन द्वारा चित्रण (१७९५)
अइयास (Ajax या Aias ; /ˈeɪdʒæks/ or /ˈaɪ.əs/; Ancient Greek: Αἴας [a͜í.aːs], gen. Αἴαντος Aiantos) पौराणिक यूनानी योद्धा। यह सलामिस (ग्रीस) के राजा तालमान का पुत्र था। यूनान के पौराणिक साहित्य में यह अपने विक्रम के लिए प्रसिद्ध है। त्रोजनों को युद्ध में हराकर इसने एकिलीज़ का शरीर प्राप्त किया था। सारे सलामिस देश में इसकी पूजा होती थी और ऐंतिया नामक उत्सव इसकी अभ्यर्थना के लिए मनाया जाता था।
श्रेणी:यूनानी मिथक