411 REFERENCE · Wikipedia
ब्लूहोल (कंपनी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्लूहोल, इं Bluehole Logo.svg ㈜블루홀 ko (Ju) Beulluhol ब्लूहोल स्टूडियो (2007–2015) सहायक वीडियो गेम उद्योग मार्च २०१७, सियोल, दक्षिण कोरिया में। चांग ब्युंग-ग्यू क्राफ्टोन गेम यूनियन (२०१८ से वर्तमान) बुन्डान्ग-गू, सिओन्ग्नम दक्षिण कोरिया ह्यो-सेयोब किम (सी०ई०ओ०)चांग ब्युन्ग-ग्यू (अध्यक्ष) टेरा डेविलियन प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स bluehole.net
ब्लूहोल (Bluehole Inc.) एक दक्षिण कोरियाई वीडियोगेम विकासक कंपनी है जो सेओन्गनम शहर के बुन्डान्ग-गु जिले में स्थापित है तथा जिसका निर्माण मार्च 2017 में सियोल में ब्युन्ग-ग्यू के द्वारा किया गया था। यह मुख्य रूप से टेरा (२०११) तथा प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स के निर्माण तथा अपने सहायक समूह पबजी निगम के कारण अधिक प्रचलित है। नवंबर २०१८ में इस कंपनी ने स्वयं को एक नवीन मूल कंपनी क्राफ्टोन गेम यूनियन के साथ संगठित कर लिया।
सहायक निगम
ब्लूहोल ने अपनी स्थापना से ही कुछ अन्य निगमों को एकत्रित किया। ये सारी कंपनियाँ क्राफ्टोन गेम यूनियन के अंतर्गत ब्लूहोल की बहन कंपनियों के समान जानीं जातीं हैं।http://www.theinvestor.co.kr/view.php?ud=20181105000797 द इन्वेस्टर: ब्लूहोल ने अपने सहायक कंपनियों का एक नवीन समूह संगठित किया। 23 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190709033955/http://www.theinvestor.co.kr/view.php?ud=20181105000797 9 जुलाई 2019 dead
ब्लूहोल प्निक्स
ब्लूहोल प्निक्स एक मोबाइल खेल विकासक कंपनी है जिसका गठन प्निक्स गेम्स के रूप में २०१२ में हुआ। इसका नाम ब्लूहोल प्निक्स (Bluehole Pnix) २०१६ में किया गया।http://www.inven.co.kr/webzine/news/?news=131075 इन्वेन: ब्लूहोल स्टूडियो ने अपना नाम ब्लूहोल कर दो कंपनियों का अधिग्रहण किया। "블루홀스튜디오, '블루홀'로 사명 변경...모바일게임사 2곳 인수" 23 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190705205604/http://www.inven.co.kr/webzine/news/?news=131075 5 जुलाई 2019 dead
ब्लूहोल स्क्वाल
ब्लूहोल स्क्वाल (Bluehole Squall) एक मोबाइल खेल विकासक कंपनी है जिसका गठन स्क्वाल नाम से पार्क जिन-सेऑक के द्वारा सन् २०१३ में हुआ था। बाद में २०१५ में इसे ब्लूहोल ने प्निक्स के साथ ही अधिग्रहित कर लिया। मार्च २०१६ में इसका नाम ब्लूहोल स्क्वाल हो गया।http://www.ddaily.co.kr/cloud/news/article.html?no=129540 डीडेली: ब्लूहोल का मोबाइल खेल कारोबार पूरे जोर पर, दो कंपनियों का किया अधिग्रहण। "블루홀, 모바일게임 사업 본격화…개발사 2곳 인수" 23 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20180620001023/http://www.ddaily.co.kr/cloud/news/article.html?no=129540 20 जून 2018 live
ईएन मास इन्टरटेनमेंट
ईएन मास इंटरटेनमेंट (En Masse Entertainment) कंपनी उत्तरी अमरीका की ब्लूहोल की प्रकाशक सहायक कंपनी है जो जून २००८ से ब्लूहोल इंटरएक्टिव के स्थापित हुई। बाद में २६ फरवरी २०१० से इसका नाम ईएन मास इंटरटेनमेंट हो गया।http://www.ign.com/articles/2010/02/26/en-masse-entertainment-debuts-as-new-mmo-game-company आइजीएन: ईएन मास इंटरटेनमेंट का डेब्यू नई MMO गेमिंग कंपनी के रूप में। 23 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20181122162755/https://www.ign.com/articles/2010/02/26/en-masse-entertainment-debuts-as-new-mmo-game-company 22 नवंबर 2018 live
डील्यूज़न स्टूडियो
डील्यूज़न स्टूडियो (Delusion Studio) का गठन कांग मून-चुल के द्वारा अप्रैल २०११ में हुआ। २२ जून २०१८ को ब्लूहोल द्वारा अधिग्रहित हो गया। इस संस्था के द्वारा कई खेल जैसे कि गार्डियन स्टोन, जेलीपो, हाउस ऑफ माइस, कैसल बर्न आदि विकसित हैं।https://www.gamasutra.com/view/news/320618/Bluehole_to_acquire_mobile_dev_Delusion_Studio.php गामासूत्र: ब्लूहोल डेल्यूज़न स्टूडियो को अधिग्रहित करने जा रहा है। 23 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20181205060744/https://www.gamasutra.com/view/news/320618/Bluehole_to_acquire_mobile_dev_Delusion_Studio.php 5 दिसंबर 2018 live
पबजी कॉर्पोरेशन
पबजी निगम (PUBG Corporation) मुख्यत गिन्नो गेम्स के नाम से जाना जाने वाला, ब्लूहोल का आंतरिक स्टूडियो है जिसने विश्व प्रचलित खेल प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स (पबजी) को विकसित किया। इंस संस्था का अधिग्रहण ब्लूहोल द्वारा २७ जनवरी २०१५ को हुआ। उस समय गिन्नो गेम्स में कुल ६० कर्मचारी थे जिसका नाम मई २०१५ में ब्लूहोल गिन्नो गेम्स हो गया। सितंबर २०१७ में पबजी की सफलता के कारण एक बार पुनः नाम परिवर्तित होकर पबजी निगम हो गया।https://www.rockpapershotgun.com/2017/09/29/playerunknowns-battlegrounds-studio-becomes-pubg-corporation/ रॉकपेपरशॉटगन: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स स्टूडियोज़ का नाम हुआ पबजी कॉर्प०। 23 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190106213617/https://www.rockpapershotgun.com/2017/09/29/playerunknowns-battlegrounds-studio-becomes-pubg-corporation/ 6 जनवरी 2019 dead इसका दूसरा कार्यालय मैडिसन, विस्कांसिन में स्थित है तथा युरोप और जापान में भी योजनाएं हैं। १२ मार्च २०१८ को पबजी निगम द्वारा न्यू यॉर्क स्थित कंपनी मैडग्लोरी का अधिग्रहण हुआ जिसका वर्तमान नाम पबजी मैडग्लोरी कर दिया गया।https://www.gamesindustry.biz/articles/2018-03-12-pubg-corp-acquires-madglory-to-enable-community-developer-tools गेम्सइंडस्ट्री: पबजी कॉर्प० ने मैडग्लोरी को सामुदायिक विकासक विकल्पों हेतु अधिग्रहित किया। 23 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20181205060753/https://www.gamesindustry.biz/articles/2018-03-12-pubg-corp-acquires-madglory-to-enable-community-developer-tools 5 दिसंबर 2018 live
रेड साहारा स्टूडियो
रेड साहारा स्टूडियो (Red Sahara Studio) ली जि-हून की मोबाइल खेल विकासक संस्था है। 12 मार्च २०१८ को एक स्टॉक स्वैप सौदे के अंतर्गत इस कंपनी का ब्लूहोल से अधिग्रहण हुआ।http://www.inven.co.kr/webzine/news/?news=195572 संग्रहीत प्रति 23 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20181205103240/http://www.inven.co.kr/webzine/news/?news=195572 5 दिसंबर 2018 dead
संदर्भ
30em
श्रेणी:दक्षिण कोरिया की कंपनियाँ