411 REFERENCE · Wikipedia
दरंग जिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दरंग ज़िलाদৰং জিলাDarrang district Darrang in Assam (India).svg मंगलदोई 1,585 9,28,500 2011 586 विधान सभा सीटें ? असमिया
दरंग (Darrang) भारत के असम राज्य में उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का एक जिला है, जिसका मुख्यालय मंगलदोई में है। इस जिले के उत्तर में भूटान तथा डाफला पहाड़ियाँ और दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी है, जिससे यहाँ का व्यापार होता है। नदी द्वारा निर्मित क्षेत्र होने के कारण धान, राई, सरसों, गन्ना और जूट यहाँ अत्यधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं। इस क्षेत्र में चाय के बागानों की भरमार है। इस जिले में चाय उत्पादन के कारखाने, रेशम के कीड़े पालने का उद्योग तथा रेलवे का वर्कशॉप है। यहाँ से तिब्बत की राजधानी ल्हासा जाने के लिये सुगम और कम दूरी का मार्ग है, जिसका अंतिम छोर उदलगुड़ी में है। 1,000 ईo के लगभग पाल राजाओं की राजधानी तेजपुर में थी, इसलिये यहाँ के मंदिरों तथा खंडहरों में शिल्पकला और स्थापत्यकला के दर्शीय नमूने हैं। http://www.census2011.co.in/district.php District Census 2011 2011-09-30 2011 Census2011.co.in https://web.archive.org/web/20110611224943/http://www.census2011.co.in/district.php 11 जून 2011 live
right|thumb|250px|दरंग जिले के मानस राष्ट्रीय पार्क का मुख्यद्वार
इन्हें भी देखें
डाफला पहाड़ियाँ
असम
बाहरी कड़ियाँ
Official Government website
सन्दर्भ
श्रेणी:असम के जिले
*