Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय प्राणि सर्वेक्षण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|300px| भारतीय प्राणि सर्वेक्षण (जूलोजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया / जेडएसआई) पर्यावरण और वन मंत्रालय का एक अधीनस्थ संगठन है। इसकी स्थापना १९१६ में की गयी थी ताकि पशुवर्ग संबंधी असाधारण विविधता के धनी भारतीय उपमहाद्वीप के प्राणियों के बारे में हमारा ज्ञानभण्डार बढ़ सके। इसका मुख्यालय कोलकाता में है और इसके 16 क्षेत्रीय स्टेशन देश के विभिन्न भौगोलिक स्थानों में स्थित है। सबसे पहले १८७५ में कोलकाता के भारतीय संग्रहालय में प्राणि प्रभाग स्थापित किया गया। गतिविधियाँ भारतीय प्राणि सर्वेक्षण द्वारा निम्नलिखित गतिविधियां की जा रही हैं- (क) राज्यों के जीवों का अध्ययन (ख) संरक्षण क्षेत्रों के जीव (ग) महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी प्रणालियों के जीव (घ) संकटापन्न प्रजातियों की स्थिति का सर्वेक्षण (ङ) भारत के जीव और (च) पारिस्थितिकी अध्ययन और पर्यावरण प्रभाव आकलन जेडएसआई यह भी ​​प्रदान करता है: (क) पहचान और सलाहकार सेवाएं, (ख) पशुओं का वर्गीकरण और पशुवर्गवेत्ता से संबंधित सर्वेक्षण के क्षेत्र में प्रशिक्षण और विस्तार सेवा (ग) पुस्तकालय सुविधाएं और (घ) पत्रिकाओं और पुस्तकों में अनुसंधान कार्य का प्रस्तुतिकरण और प्रकाशन। प्रभाग भारतीय प्राणि सर्वेक्षण के १६ क्षेत्रीय एवं फिल्ड स्टेशन हैं। क्षेत्रीय स्टेशन पूर्वी (शिलांग) पश्चिमी (पुणे) उत्तरी (देहरादून) केन्द्रीय (जबलपुर) मरुस्थलीय (जोधपुर) दक्षिणी (चेन्नै) गंगा का मैदान (पटना) अण्डमान एवं निकोबार (पोर्ट ब्लेयर) फिल्ड स्टेशन सामुद्रिक जीवविज्ञान (चेन्नै) अलवणीयजल जीवविज्ञान, हैदराबाद सुन्दरबन कैनिंग, पश्चिम बंगाल Estuarine Biology, गोपालपुर, ओड़िशा पश्चिमी घाट, कोझिकोड Marine Aquarium & Research, दिघा अरुणाचल प्रदेश, इटानगर अधिक ऊँचाई प्राणिविज्ञान, सोलन इन्हें भी देखें भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण भारतीय वन सर्वेक्षण भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सर्वे ऑफ इंडिया भारतीय भाषाई सर्वेक्षण बाहरी कड़ियाँ भारतीय प्राणि सर्वेक्षण का जालघर श्रेणी:भारतीय जन्तु श्रेणी:भारतीय सर्वेक्षण