Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तर्कभाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अप्रैल 2025 अप्रैल 2025 तर्कभाषा न्याय-वैशेषिक दर्शन का एक प्रकरण ग्रन्थ है जिसके रचयिता केशव मिश्र (१३वीं शताब्दी) हैं। तर्कभाषा में केशव मिश्र ने वैशेषिकसम्मत सप्तपदार्थप्राधान्य को अङ्गीकार कर न्याय-वैशेषिक-प्रस्थान की औदयन परिकल्पना को अत्यन्त सरलता किन्तु दृढ़ता के साथ प्रतिपादित करते हुए पूर्णता के साथ साकार किया है। यह ग्रन्थ न्यायसम्मत षोडश पदार्थों के निरूपण क्रम में प्रमेय के अङ्ग अर्थ के अन्तर्गत आत्मपदार्थ की विवेचना प्रस्तुत करता है तथा समन्वित प्रस्थान को पुष्ट करता है। तर्कसंग्रह, न्यायसिद्धान्तमुक्तावली प्रभृति ग्रन्थ भी यद्यपि समन्वयात्मा प्रकरण ग्रन्थ ही हैं किन्तु उनमें वैशेषिकसम्मत द्रव्यादि पदार्थों के वर्णन को पुरस्कृत कर गुण पदार्थ में बुद्धि शीर्षक के अन्तर्गत न्यायसम्मत प्रमाण को विश्लेषित किया गया है। अतः इन्हें वैशेषिकप्रधान समन्वयप्रस्थान की संज्ञा से विभूषित किया जाता है। टीकाएँ टीकाग्रंथ -- रचयिता उज्ज्वला -- गोपीनाथ तर्कभाषाभाव -- रोमबिल्ववेंकटबुद्ध न्यायसंग्रह -- रामलिंग सारमंजरी -- माधवदेव परभाषादर्पण -- भास्करभट्ट युक्तिमुक्तावली -- नागेशभट्ट तत्वप्रबोधिनी -- गणेशदीक्षित न्यायप्रदीप -- विश्वकर्मा तर्कभाषाप्रकाशिका -- गोवर्धनमिश्र श्रेणी:संस्कृत ग्रन्थ श्रेणी:भारतीय दर्शन