Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एलान (1994 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एलान एलान (1994 फ़िल्म).jpg एलान का पोस्टर राजू नरूला गुड्डू धनोआ श्याम-सुरेन्दर दिलीप शुक्ला अक्षय कुमार, अमरीश पुरी, मधू 24 जनवरी, 1994 भारत हिन्दी एलान 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह गुड्डु धनोआ द्वारा निर्देशित है। इसमें अक्षय कुमार, मधू, अमरीश पुरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसे "हिट" घोषित किया गया था।1 ब्लॉकबस्टर, 3 सुपरहिट, अक्षय कुमार का पहला लकी साल था 1994, रिलीज हुई थीं 11 फिल्में, 2 का बनेगा रीमेक! https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-akshay-kumar-first-lucky-years-1994-movies-like-mohra-and-elaan-blockbuster-main-khiladi-tu-anari-remake-by-makers-7811476.html 12 दिसम्बर 2023 News18 हिंदी 8 नवम्बर 2023 hi 12 दिसंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231212154603/https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-akshay-kumar-first-lucky-years-1994-movies-like-mohra-and-elaan-blockbuster-main-khiladi-tu-anari-remake-by-makers-7811476.html dead संक्षेप कहानी एक ईमानदार और सिद्धांतवादी पुलिस अधिकारी, ए.सी.पी. रमाकांत चौधरी (अमरीश पुरी) के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके बड़े बेटे विकास की पूर्व नियोजित दुर्घटना में मौत हो गई है। लेकिन ए.सी.पी. वैध साक्ष्य के अभाव में दोषियों को पकड़ने में असमर्थ रहा है। नतीजतन, ए.सी.पी., उनकी पत्नी रेवती (फरीदा ज़लाल) और छोटा बेटा विशाल युवा विकास की मौत से दुखी हैं। जबकि शहर में पहले से ही गिरोह के सरगनाओं बाबा ख़ान (मोहन जोशी) और मन्ना शेट्टी के अत्याचारों से माहौल खराब है। उन्हें कुछ बेईमान पुलिस कर्मियों का समर्थन प्राप्त है। दूसरी ओर, विशाल इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर सकता क्योंकि पुलिस उसके भाई के हत्यारों को गिरफ्तार करने में विफल रही है। वह अपराधियों से निपटने में अपने ए.सी.पी. पिता की निष्क्रियता से नाराज भी रहता है। पिता और पुत्र की विचारधाराएँ टकराती हैं - जिसके कारण एक कर्तव्यनिष्ठ पिता और एक लापरवाह पुत्र के बीच संघर्ष होता है। विशाल की पीड़ा को समझने वाली एकमात्र हेड कांस्टेबल देवकीनंदन शर्मा की बेटी मोहिनी (मधू) है। वह दिन आता है जब विशाल का सामना बाबा ख़ान और मन्ना शेट्टी से होता है। इससे ए.सी.पी. के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। क्योंकि गिरोह के सरगना ए.सी.पी. और उनकी पत्नी रेवती और बेटा विशाल को खत्म करने की धमकी देते हैं। मुख्य कलाकार अक्षय कुमार — विशाल चौधरी अमरीश पुरी — रमाकांत चौधरी मधू — मोहिनी शर्मा फरीदा ज़लाल — रेवती चौधरी दलीप ताहिल — पुलिस कमिश्नर देसाई देवेन वर्मा — हवलदार देवकीनंदन शर्मा मोहनीश बहल — विजय शर्मा मोहन जोशी — बाबा ख़ान रमी रेड्डी — मन्ना शेट्टी सुलभा आर्या — पार्वती शर्मा संगीत गीत गायक रानी मलिक श्याम-सुरेन्दर नैनों को बातें करने दो लता मंगेशकर, कुमार शानू 5:45 तूरू रू तूरू रू कुमार शानू, पूर्णिमा 5:01 मिल के तुम्हारी कुमार शानू, साधना सरगम 6:12 सुबह हुई शाम हुई कुमार शानू, साधना सरगम 4:47 लाल लाल गाल कुमार शानू, 4:57 पहले मेरी आँखों साधना सरगम, विनोद राठौड़ 5:00 मेरा दिल बोला पूर्णिमा 4:01 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0290183 एलान श्रेणी:1994 में बनी हिन्दी फ़िल्म