Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऐश्वर्या रजनीकान्त धनुष

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऐश्वर्या रजनीकान्त property raw P18 properties linked references P569 properties linked references linked P19 properties linked references edit linked P1477 properties linked references edit linked P2048 properties linked references edit linked P2048 properties linked references edit linked P27 properties linked references edit linked P69 properties linked references edit linked P108 properties linked references edit linked P25 properties linked references edit linked P22 properties linked references edit P570 properties linked references edit P20 properties linked references edit linked P172 properties linked references edit P102 properties references edit P1196 properties references edit P509 properties linked references edit linked P106 properties linked references edit linked P26 properties linked references edit linked P40 properties linked references edit linked P166 properties linked references edit linked P551 properties linked references edit linked P800 properties linked references edit linked P793 properties linked references edit linked P2218 properties linked references edit linked P140 property raw P109 properties linked references edit linked P856 properties linked references edit linked P7047 properties linked references edit linked P39 properties linked references edit linked P119 ऐश्वर्या रजनीकांत (जन्म 1 जनवरी 1982) एक भारतीय फिल्म निर्देशक है। वे दक्षिण भारतीय अभिनेता रजनीकांत की बड़ी बेटी है। उनकी एक छोटी बहन, सौंदर्या है, जो तमिल फिल्म उद्योग में निर्देशिका हैं। ऐश्वर्या का विवाह भारतीय फिल्म अभिनेता धनुष से हुआ तथा उनके दो बेटे हैं, यात्रा (जन्म- 2006) और लिंगा (जन्म- 2010)।उन्होने अपने पति अभिनेता धनुष अभिनीत फिल्म 3 (2012) के साथ अपनी पहली फीचर फिल्म की शुरुआत की। उन्होंने पार्श्व गायन भी किया है। अगस्त 2016 में, ऐश्वर्या को संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन के लिए भारत की सद्भावना राजदूत (goodwill ambassador) के रूप में चुना गया था। 18 जनवरी 2022 में दोनों ने अपने 18 साल पुराने शादी को अलग करने का निर्णय लिया https://www.filemywap.in/2022/01/2022-dhanush-wife-Aishwaryaa%20Rajinikanth-age-image-height.html धनुष पत्नी ’ऐश्वर्या’ उम्र, लम्बाई, जीवनी 2022 dhanush wife 'Aishwaryaa Rajinikanth' age image Height biography 2022 www.filemywap.in 2022-01-19 18 जनवरी 2022 https://web.archive.org/web/20220118131948/https://www.filemywap.in/2022/01/2022-dhanush-wife-Aishwaryaa%20Rajinikanth-age-image-height.html dead व्यक्तिगत जीवन ऐश्वर्या का जन्म अभिनेता रजनीकांत और लता रंगाचारी के यहाँ हुआ था। उनकी एक छोटी बहन, सौंदर्या है, जो तमिल फिल्म उद्योग में निर्देशिका हैं। ऐश्वर्या का विवाह भारतीय फिल्म अभिनेता धनुष से हुआ तथा उनके दो बेटे हैं, यात्रा (जन्म- 2006) और लिंगा (जन्म- 2010)। ऐश्वर्या स्टार विजय चैनल पर प्रासरित होने वाले नृत्य प्रतियोगिता जोड़ी नंबर वन के तीसरे सीज़न में कलाकार संगीता और जीवा के साथ जज थीं। उन्होने फिल्म आईरतिल ओरुवन में पार्श्व गायिका के साथ निर्देशिका की भी भूमिका निभाई थी। अगस्त 2011 में, ऐश्वर्या ने घोषणा की कि वह अपने पति धनुष और श्रुति हसन अभिनीत अपनी पहली फीचर फिल्म 3 का निर्देशन करेंगी, जिसमें धनुष ने भी स्पष्ट किया कि वह उनकी पत्नी ऐश्वर्या के निर्देशन में उनकी एकमात्र फिल्म होगी। ऐश्वर्या के चचेरे भाई अनिरुद्ध रवीचंदर द्वारा रचित गीत "व्हाई दिस कोलावेरी डी" रिलीज होने के बाद इस फिल्म की प्रत्याशा बढ़ी. धनुष द्वारा गाया गया यह गीत इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। वे इस गीत की विडियो में प्रमुख कलाकारों और संगीतकार के साथ दिखाई दीं। जुलाई 2015 में, ऐश्वर्या ने घोषणा की कि वे जल्द ही "टेन एंटरटेनमेंट" बैनर के तहत एक यूट्यूब चैनल लॉन्च करने के लिए विशेष रूप से फिल्म निर्माताओं द्वारा निर्मित मूल सामग्री और लघु फिल्मों को बढ़ावा देंगी। दिसंबर 2016 में, ऐश्वर्या रजनीकान्त धनुष ने स्टैन्डिंग ऑन एन अप्पल बॉक्स: द स्टोरी ऑफ ए गर्ल एमण्ग द स्टार्स नाम के अपने स्वयं के एक संस्मरण को जारी किया। इस किताब में, ऐश्वर्या ने स्वयं के एक सेलिब्रिटी के बच्चे होने की अपनी कहानी, अपने करियर के विकल्प,अपनी शादी और मुख्यतया 'इस युग में एक महिला होना' प्रकट किया। उन्होने अपनी इस लंबी सी पुस्तक में पाठकों के लिए स्वयं रजनीकांत की बेटी के रूप में अपने जीवन को उभारा है। उसने अपने प्यार के बारे में शानदार उल्लेख किया है और धनुष के साथ अपने बच्चों को उठाया है। इस किताब में उन्होने अपने प्यार के बारे में शानदार उल्लेख किया है और धनुष के साथ अपने बच्चों का भी परिचय कराया है। पुरस्कार ऐश्वर्या ने तमिलनाडु सरकार द्वरा नृत्य के लिए कलाईममनी पुरस्कार प्राप्त किया। 2012 में, उन्होंने जेएफए महिला अचीवर्स अवार्ड्स में वर्ष का न्यूज़मेकर पुरस्कार जीता। आलोचना उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भरतनाट्यम का प्रदर्शन किया। लेकिन, उनके प्रदर्शन को सामाजिक माध्यम और पेशेवर भरतनाट्यम नर्तकियों से कई आलोचनाएं मिलीं। अनीता रत्नम ने उनके फ़ेसबुक पर लिखा, "ये कैसा भरतनाट्यम है........व्यंग्य और तमाशा"। फिल्में निर्देशक के रूप में वर्षफिल्मभाषा20123तमिल2015वै राजा वैतमिल गायिका के रूप में वर्षगीतफिल्म2003नट्पई नट्पईव्हिसल2010उन मेला आसाधनआइराथिल ओरुवन वॉइस एक्टर के रूप में वर्षअभिनेताफिल्म2010रीमा सेनआइराथिल ओरुवन सन्दर्भ श्रेणी:1982 में जन्मे लोग श्रेणी:भारतीय फ़िल्म निर्देशक श्रेणी:चेन्नई के लोग