Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डी-वर्ग प्रवर्धक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|डी-वर्ग प्रवर्धक का ब्लॉक आरेख right|thumb|300px|डी-वर्ग प्रवर्धक का का एक बोर्ड डी-वर्ग प्रवर्धक (क्लास - D एम्प्लिफायर) वह प्रवर्धक है जिसके निर्गम चरण में लगी एलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ स्विच की तरह काम करके आवश्यक आउटपुट प्रदान करती हैं। इस कारण यह सबसे अधिक दक्षता वाला प्रवर्धक है। इसके निर्गम चरण में प्रायः पॉवर मॉसफेट का उपयोग किया जाता है जो या तो पूर्णतः चालू (ऑन) होतीं हैं या पूर्णतः बन्द (ऑफ)। आन से ऑफ या ऑफ से ऑन होने में आदर्शतः शून्य समय लगता है। डी-वर्ग प्रवर्धक प्रायः श्रव्य आवृत्ति के शक्ति प्रवर्धक के रूप में काम में लाये जाते हैं। विशेषताएँ से स्विचिंग प्रवर्धक हैं। इनकी दक्षता सर्वाधिक होती है। इनका परिपथ तीन भागों से बना होता है- (1) PWM जनित्र, (2) स्विच करने वाला चरण, (3) लो-पास फिल्टर। इसका आउटपुट चरण हाफ-ब्रिज हो सकता है या फुल-ब्रिज। इनमें ऊर्जा का प्रवाह लोड से डीसी सप्लाई की तरफ भी होता रहता है। बहुत अधिक आवृत्ति पर स्विचिंग होने के कारण ई एम आई (विद्युतचुम्बकीय व्यतिकरण) की समस्या भी हो सकती है। इन्हें भी देखें श्रव्य प्रवर्धक (ऑडियो ऐम्प्लिफायर) शक्ति प्रवर्धक (पॉवर ऐम्प्लिफायर) बाहरी कड़ियाँ Class D Audio Amplifier Basics (Application Note AN-1071) श्रेणी:प्रवर्धक