411 REFERENCE · Wikipedia
तोल्काप्पियम्
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तोल्कापपियम् (तमिल : தொல்காப்பியம்), तमिल व्याकरण का प्राचीन ग्रन्थ है। यह नूरपा (छोटे सूत्र) के रूप में रचित है। इसके तीन भाग हैं- एझुत्ताधिकारम्, सोल्लाधिकाराम् और पोरुलाधिकारम्। प्रत्येक भाग में नौ-नौ अध्याय हैं। इसका रचनाकाल ठीक-ठीक पता नहीं है किन्तु भाषा-सम्बन्धी एवं अन्य प्रमाणों के आधार पर अलग-अलग लोगों ने इसका रचनाकाल तीसरी शताब्दी ईसापूर्व से लेकर १०वीं ई. तक बताया है। कुछ आधुनिक विद्वानों का मत है कि यह एक बार में नहीं लिखा गया बल्कि लम्बी समयावधि में टुकड़ों में लिखा गया है। इसके रचयिता कौन हैं, इसके बारे में भी ठीक-ठीक कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
तमिल व्याकरण
श्रेणी:तमिल ग्रंथ
श्रेणी:व्याकरण