411 REFERENCE · Wikipedia
मारिया शरापोवा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मरीय यूर्येव्ना षरापवा thumb|right|200px रूस ब्रैंडेन्टन, फ्लोरिडा, अमेरिका 1987 4 19 न्यागान, साइबेरिया, रूस (सोवियत संघ जन्म के समय) 6'2 (1.88 m)http://www.mariasharapova.com/defaultflash.sps 130 lbs (59 kg) 2001 Right; Two-handed backhand US$9,113,352 252-61 15 1 (22 अगस्त, 2005) विजेता (2008) विजेता (2012) विजेता (2004) विजेता (2006) 23-16 3 41 (14 जून, 2004) 17 मार्च, 2007
मारिया शरापोवा (Мария Юрьевна Шарапова)(जन्म १९ अप्रैल १९८७) का जन्म तत्कालीन सोवियत संघ और वर्तमान रूस के साइबेरिया प्रांत में हुआ था। 1993 में Iनौ साल की उम्र में षरापवा बेहतर भविष्य की तलाश में पिता यूरी के साथ रूस छोड़कर अमेरिका के फ़्लोरिडा प्रांत में चली गई थीं।
टेनिस खिलाड़ी के रूप में आगाज़
यूरी ने शारापोआ के एडमिशन के लिए फ्लोरिडा की प्रसिद्ध निक बोलेटिएरी टेनिस एकेडमी का दरवाजा खटखटाया। प्रशिक्षकों ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि मारिया खेलती तो अच्छा है, लेकिन इसका एडमिशन नहीं हो सकता क्योंकि यह उम्र में काफी छोटी है। यूरी ने हौसला नहीं छोड़ा और दो साल मजदूरी करते हुए मारिया को पब्लिक कोर्ट पर प्रशिक्षण दिलाया। जल्द ही मारिया को बोलेटिएरी एकेडमी में प्रवेश मिल गया।
व्यावसायिक टेनिस कैरियर
17 साल की उम्र में 2004 का विंबलडन खिताब जीतते हुए टेनिस जगत में छा जाने वाली शारपोवा ने 2006 में यूएस ओपन जीता और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गयीं। बाद में हालांकि उनकी रैंकिंग लुढ़क गई, लेकिन फिर भी टेनिस जगत में उनकी मौजूदगी हमेशा महसूस की जाती है। फोर्ब्स के अनुसार एक समय वे दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी थीं। मार्टिना नवरातिलोवा और स्टेफी ग्राफ जैसी महान खिलाड़ियों ने पूरे कैरिअर में जितनी कमाई की थी, शारापोवा उससे अब कुछ लाख डॉलर ही पीछे हैं। मारिया शारापोवा अभी कई प्रमुख कंपनियों से अनुबंधित हैं। इनमें कैनन, कोलगेट, लैंड रोवर, नाइक, प्रिंस, सोनी एरिकसन, टैग ह्यूएर और ट्रॉपिकाना शामिल हैं। उनका पेप्सी का विज्ञापन जापान में प्रसारित होता है। टेनिस और विज्ञापन जगत में राज करने के साथ ही शारापोवा सर्च इंजन पर भी लोकप्रिय हैं। याहू के अनुसार पिछले साल खेल से जुड़ी क्वेरीज में शारापोवा सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहीं। पिछले दिनों हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन की वेबसाइट पर भी सर्वाधिक हिट्स शारापोवा के बारे में थीं। सानिया मिर्जा दूसरे स्थान पर रहीं।
कैरियर आँकड़े
ग्रैंड स्लैम एकल फाइनल
विजय
वर्ष
|width="175"|प्रतियोगिताप्रतिद्वंदी फाइनल में
|width="195"|स्कोर फाइनल में 2012 फ्रेंच ओपन इटली सारा एरानी 6-3, 6-2 2008 ऑस्ट्रेलियाई ओपन सर्बिया अना इवानोविच 7-5, 6-3 2006 अमरीकी ओपन बेल्जियम ज़स्तिन एनाँ 6-4 6-4 2004 विम्बलडन अमेरिका सेरेना विलियम्स 6-1, 6-4
उप-विजेता
वर्ष
|width="175"|प्रतियोगिताप्रतिद्वंदी फाइनल में
|width="195"|स्कोर फाइनल में 2007 ऑस्ट्रेलियाई ओपन अमेरिका सेरेना विलियम्स 1-6, 2-6 2011 विम्बलडन चेक गणराज्य पेट्रा क्वितोवा 3-6, 4-6 2012 ऑस्ट्रेलियाई ओपन बेलारूस विक्टोरिया अज़रेन्का 3-6, 0-6
ए टी पी मास्टर्स सीरीज़ एकल फाइनल
विजय
वर्ष
|width="175"|प्रतियोगिताप्रतिद्वंदी फाइनल में
|width="195"|स्कोर फाइनल में 2006 इंडियन वेल्स मास्टर्स रूस एलीना देमेनतीवा 6–1, 6–2
कैरियर फाइनल
एकल
विजय
वर्ष
|width="175"|प्रतियोगिताप्रतिद्वंदी फाइनल में
|width="195"|स्कोर फाइनल में 2008 ऑस्ट्रेलियाई ओपन सर्बिया अना इवानोविच 7-5, 6-3 2006 अमरीकी ओपन बेल्जियम ज़स्तिन एनाँ 64 64 2006 इंडियन वेल्स मास्टर्स रूस एलीना देमेनतीवा 6–1, 6–2 2004 विम्बलडन अमेरिका सेरेना विलियम्स 6-1, 6-4
उप-विजेता
वर्ष
|width="175"|प्रतियोगिताप्रतिद्वंदी फाइनल में
|width="195"|स्कोर फाइनल में 2007 ऑस्ट्रेलियाई ओपन अमेरिका सेरेना विलियम्स 6-1, 6-2
इन्हें भी देखें
सानिया मिर्ज़ा
एना कोर्निकोवा
सन्दर्भ
श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी
श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी
श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता
श्रेणी:महिला टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता
विम्बलडन विजेता
अमरीकी ओपन विजेता
श्रेणी:रूस के टेनिस खिलाड़ी
श्रेणी:1987 में जन्मे लोग