Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अली पाशा मुबारक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|250px|अली पाशा मुबारक अली पाशा मुबारक (१८२३ - १४ नवम्बर १८९३) उन्नीसवीं शदी के उत्तरार्ध में मिस्र के सार्वजनिक कार्य एवं शिक्षा मंत्री थे। वे मिस्र के सर्वाधिक प्रभावशाली एवं प्रतिभाशाली सुधारकों में से एक हैं। परिचय यह एक साधारण वंश के व्यक्ति थे। पहले ये मिस्री तोपखाने में एक अधिकारी हुए और धीरे-धीरे उन्नति करके मंत्री के पद पर पहुँचे। १८४४ ई. में फ्रांस गए और मेट्ज के तोपखाने के स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। अली पाशा मुबारक ने मिस्र सरकार के प्रत्येक विभाग में बहुत ज्यादा सुधार किए। इन्हीं के मंत्रित्व में छापेखाने खुले और स्कूलों के लिए पढ़ाई जानेवाली पुस्तकें तैयार की गई। १८९१ ई. में उन्होंने सर अलफ्रेड मिलनर के हस्तक्षेप के कारण त्यागपत्र दे दिया और राजनीति से अलग होकर एक साधारण व्यक्ति की तरह जीवन व्यतीत करने लगे। १४ नवम्बर १८९३ को उनकी मृत्यु काहिरा में हो गई। श्रेणी:मिस्र के राजनेता