Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डिस्नोमिया (उपग्रह)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|ऍरिस के चारों ओर कक्षा में डिस्नोमिया thumb|ऍरिस और डिस्नोमिया का काल्पनिक चित्र - ऍरिस बड़ा गोला है और डिस्नोमिया उसके ऊपर छोटा-सा गोला है, ऊपर बाँहिनी तरफ दूर सूरज चमक रहा है डिस्नोमिया हमारे सौर मण्डल के सब से बड़े ज्ञात बौने ग्रह ऍरिस का इकलौता ज्ञात उपग्रह है। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा रखा गया इसका औपचारिक नाम "(१३६११९) ऍरिस १ डिस्नोमिया" है। इसका व्यास (डायामीटर) १००-२५० किमी अनुमानित किया जाता है।डिस्नोमिया, ऍरिस का चन्द्रमा (डिस्नोमिया, द मून ऑफ़ ऍरिस - अंग्रेज़ी में) कैल्टॅक माइकल ब्राउन http://www.gps.caltech.edu/~mbrown/planetlila/moon २००९-०७-०२ https://web.archive.org/web/20110516134527/http://www.gps.caltech.edu/~mbrown/planetlila/moon/ 16 मई 2011 live ऍरिस और डिस्नोमिया दोनों की खोज सन् २००५ में की गयी थी। दोनों ही वरुण-पार वस्तुएँ हैं, यानि वरुण (नॅप्टयून) की कक्षा से भी बाहार हैं। ये दोनों सूरज से बेहद दूर हैं और काइपर घेरे से भी बाहर एक बिखरे चक्र नाम के क्षेत्र में स्थित हैं। २०११ में ऍरिस और डिस्नोमिया सूरज से ९६.६ खगोलीय इकाई की दूरी पर थे, जो प्लूटो से भी तीन गुना अधिक है। आज की तारीख़ में ऍरिस और डिस्नोमिया हमारे सौर मण्डल की सब से दूरी पर स्थित प्राकृतिक वस्तुएँ हैं। अन्य भाषाओँ में ऍरिस को अंग्रेज़ी में "Eris" और डिस्नोमिया को अंग्रेज़ी में "Dysnomia" लिखते हैं। डिस्नोमिया (Δυσνομία) प्राचीन यूनानी धर्म में ऍरिस (Ἔρις) नाम की एक देवी की बेटी थी। ऍरिस विवाद और लड़ाई-झगड़े की देवी मानी जाती थीं और "डिस्नोमिया" का अर्थ प्राचीन यूनानी में "अराजकता" है, यानि वह स्थिति जिसमें कोई न्याय-क़ानून न हो और हाहाकार मचा हुआ हो। कक्षा और परिक्रमा अंदाज़ा लगाया जाता है के डिस्नोमिया को ऍरिस की एक पूरी परिक्रमा लेने में लगभग १५.७ दिन (यानि पौने सोलह दिन) लग जाते हैं।Brown M. E. Schaller, E. L. The Mass of Dwarf Planet Eris Science 316 5831 1585 2007 https://archive.org/details/sim_science_2007-06-15_316_5831/page/1584 10.1126/science.1139415 17569855 2007Sci...316.1585B माना जाता है के ऍरिस के इर्द-गिर्द डिस्नोमिया की कक्षा लगभग गोल अकार की है। इन्हें भी देखें ऍरिस (बौना ग्रह) बौना ग्रह बिखरा चक्र वरुण-पार वस्तुएँ काइपर घेरा सन्दर्भ 2 श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:ऍरिस के प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:सौर मंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना