411 REFERENCE · Wikipedia
चन्दामामा (बाल पत्रिका)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चन्दामामा बच्चों व युवाओं पर केंद्रित एक लोकप्रिय मासिक पत्रिका है जिसमें भारतीय लोककथाओं, पौराणिक तथा ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित कहानियाँ प्रकाशित होती हैं। 1947 में इस पत्रिका की स्थापना दक्षिण भारत के नामचीन फिल्म निर्माता बी नागी रेड्डी ने की, उनके मित्र चक्रपाणी पत्रिका के संपादक बने। 1975 से नागी रेड्डी के पुत्र विश्वनाथ इस का संपादन करते हैं। मार्च 2007 में मुम्बई स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी जीयोडेसिक ने पत्रिका समूह का अधिग्रहण कर लिया। जुलाई 2008 में समूह ने अपनी वेबसाईट पर हिन्दी, तमिल व तेलगु में पत्रिका के पुराने अंक उपलब्ध कराने आरंभ किये।http://www.moneycontrol.com/india/news/pressnews/chandamama-tamilhindi-sites-launched/17/03/345828 Chandamama Tamil/Hindi sites launched 17 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20090609102321/http://www.moneycontrol.com/india/news/pressnews/chandamama-tamilhindi-sites-launched/17/03/345828 9 जून 2009 live
इन्हें भी देखें
बालसौरि रेड्डी
चंदा मामा दूर के
देवपुत्र (हिन्दी की अन्य बालपत्रिका)
बाहरी कड़ियाँ
चन्दामामा का जालस्थल
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दी
श्रेणी:हिन्दी पत्रिकाएँ
श्रेणी:सामाजिक पत्रिकाएँ
श्रेणी:बाल पत्रिकाएँ
श्रेणी:भारतीय पत्रिकाएँ
श्रेणी:मासिक पत्रिकाएँ
श्रेणी:बाल साहित्य