411 REFERENCE · Wikipedia
रजनी राय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डॉ॰ रजनी राय (14 फ़रवरी 1931- 29 अगस्त 2013) शिक्षाविद और पांडिचेरी की पूर्व उपराज्यपाल रह चुकी हैं।
डॉ॰ राय का जन्म मुंबई में 14 फ़रवरी 1931 को हुआ था। उन्होंने सहकार क्षेत्र में बडे़ काम किए थे। नागपुर महिला नागरी सहकारी बैंक की वे संस्थापक थीं। उन्हें उद्योगिनी पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके साथ ही वुमेन्स एज्यु. सोसाइटी, भारतीय विद्या भवन, चिन्मयानंद ट्रस्ट, स्त्रीशक्ति प्रतिष्ठान आदि विविध संस्थाओं में वे पदाधिकारी रहीं। अप्रैल 1998 में डॉ॰ रजनी राय पांडिचेरी की उपराज्यपाल बनीं। इस पद पर वे जुलाई 2002 तक रहीं। एलएडी कॉलेज की प्राचार्या के रूप में भी उन्होंने काम किया।
== सन्दर्भ ==