Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमृतराव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अमृत राव (c. 1770 - 1824) पेशवा रघुनाथराव के दतक पुत्र थे। पूर्व जीवन अमृत राव का जन्म १७७० में हुआ। उनको मराठा पेशवा रघुनाथराव ने दतक पुत्र बनाया जिन्होंने १७७५ में ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी से सम्बंध स्थापित किये। यद्यपि १७८२ में सालबाई की संधि ने के स्थान पर उनके प्रतिद्वंद्वी माधव राव द्वितीय को पेशवा बना दिया।उसके बाद वर्ष १७८३ में रघुनाथ राव का निधन हो गया और पेशवा के मंत्री नाना फडणवीस ने उनके परिवार को कारावस में रखा। उनकी पत्नी आनंदी बाई, पुत्र बाजी राव द्वितीय और चिमाजी राव द्वितिय तथा दतक पुत्र अमृत राव को १७९३ तक कोपड़गाँव कारावास में रखा। उसके पश्चात् वो वर्ष १७९४ में आनन्दवाली (नासिक में) चले गये, जहाँ वो शिवनेरी दुर्ग में रहे। पेशवा माधव राव द्वितीय के निधन के पश्चात् नाना फडनविस और शक्तिशाली दौलत राव सिंधिया ने अमृत राव के भाइयों पहले चिमाजी और बाद में बाजी राव द्वितीय को नाममात्र के पेशवा बनाया।https://books.google.ca/books?id=TyELAQAAMAAJ&pg=RA1-PA22 The Asiatic Journal and Monthly Register for British and Foreign India, China, and Australia, Volume 10 पर्बरी एल्लन एंड कंपनी 1833 22 20 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181008111947/https://books.google.ca/books?id=TyELAQAAMAAJ&pg=RA1-PA22 8 अक्तूबर 2018 live सन्दर्भ श्रेणी:मराठा साम्राज्य