411 REFERENCE · Wikipedia
खट्टा मीठा (1978 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खट्टा मीठा खट्टा मीठा.jpg खट्टा मीठा का पोस्टर रोमू एन. सिप्पी गुल आनन्द बासु चटर्जी राजेश रोशन बासु चटर्जी अशोक कुमार, राकेश रोशन, बिन्दिया गोस्वामी, पर्ल पदम्सी, डेविड अब्राहम 6 जनवरी, 1978 भारत हिन्दी
खट्टा मीठा 1978 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह बासु चटर्जी द्वारा निर्देशित है।रजनीगंधा से खट्टा मीठा तक, मिडिल क्लास की खूबसूरती को स्क्रीन पर फिल्माने में माहिर थे बासु चटर्जी https://www.indiatv.in/gallery/bollywood-images-basu-chatterjee-best-movies-from-rajnigandha-to-khatta-meetha-716057 5 सितम्बर 2024 इण्डिया टीवी 4 जून 2020 hi इसमें अशोक कुमार, राकेश रोशन, बिन्दिया गोस्वामी, पर्ल पद्मसी, देवेन वर्मा, डेविड अब्राहम, रंजीत चौधरी, प्रीति गाँगुली, प्रदीप कुमार और इफ़्तेख़ार हैं।
फिल्म का संगीत राजेश रोशन ने दिया है। 26वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में, देवेन वर्मा को हास्य अभिनेता के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकन प्राप्त हुआ था। लेकिन उन्हें पुरस्कार चोर के घर चोर के लिए मिला। गोलमाल 3 (2010) इस फिल्म से प्रेरित है।
संक्षेप
होमी मिस्त्री (अशोक कुमार) एक पारसी विधुर आदमी है। वह रिटायर होने वाला है। वह अपने चार बेटों के साथ एक छोटे से घर में रहता है। उसे एहसास होता है कि उसे भावनात्मक सहारे तथा अपने बेटों की देखभाल के लिए किसी की ज़रूरत हो सकती है। इसलिए वह दोबारा शादी करने का फ़ैसला करता है।
उसका दोस्त सोली (डेविड अब्राहम) उसे एक और पारसी विधवा नर्गिस सेठना (पर्ल पद्मसी) से मिलवाता है। उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं। जब दोनों परिवारों को इस विवाह के बारे में पता चलता है तो वे हंगामा खड़ा हो जाता है।
दोनों परिवार एक-दूसरे के साथ कैसे तालमेल बिठाना सीखते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान निकालते हैं। यही कहानी का कथानक है।
मुख्य कलाकार
अशोक कुमार — होमी मिस्त्री
राकेश रोशन — फ़िरोज़
बिन्दिया गोस्वामी — ज़रीन
राजू श्रेष्ठ — पीलू मिस्त्री
देवेन वर्मा — दारा
प्रीति गाँगुली — फ्रेनी
रंजीत चौधरी — रूसी मिस्त्री
पर्ल पदमसी — नर्गिस
इफ़्तेख़ार — कूपर
केष्टो मुखर्जी — दूधवाला
डेविड अब्राहम — सोली
रूबी मेयर — श्रीमती सोली
संगीत
गीत गायक गुलज़ार राजेश रोशन थोड़ा है किशोर कुमार, लता मंगेशकर 7:19 रोल गोल किशोर कुमार, अमित कुमार 3:09 मम्मी ओ मम्मी किशोर कुमार 3:08 खट्टा मीठा किशोर कुमार, उषा मंगेशकर 4:52 तुमसे मिला था प्यार किशोर कुमार, लता मंगेशकर 3:54 फ्रेनी ओ फ्रेनी अमित कुमार, शैलेन्द्र सिंह 7:06
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="1"|1979
| देवेन वर्मा
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0077797 खट्टा मीठा
श्रेणी:1978 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:राजेश रोशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:भारतीय हास्य फ़िल्में